Woodpecker International Film Festival , WIFF , वुडपेकर फिल्म फेस्टिवल , फिल्म फेस्टिवल दिल्ली ,
घुमक्कड़ी करते हैं और फिल्मों का भी शौक रखते हैं तो दिल्ली की एक महफिल आपका इंतजार कर रही है. दिल्ली के दिल में आपके लिए एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. अहम बात तो ये है कि इसकी एंट्री बिल्कुल फ्री है. तो वीकेंड में मौका भी है, दस्तूर भी… क्यों न दिल्ली घूमते घूमते सिनेमा का स्वाद भी चख लिया जाए!
Woodpecker International Film Festival (WIFF) दिल्ली में 7वें एडिशन के साथ फिर आ चुका है. इस फेस्टिवल की थीम “67 films To Know Your World” है. इसका उद्देश्य सामाजिक विषयों को लेकर जागरुकता लाना है.
पर्यावरणीय चुनौतियों से लेकर मानव तस्करी तक, LGBTQ, पब्लिक हेल्थ, माइग्रेशन और आर्ट एंड कल्चर जैसे मुद्दे फेस्टिवल में नजर आएंगे.
इस फेस्टिवल में कई बड़ी फिल्में शोकेस की जाएंगी जिनमें “Ranj”, “Aayi Gayi”, “Coral Women” और “Womeniya” है.
इंटरनेशनल फिल्म जैसे “”Hell and Hope”, “Mother, Daughter, Sister”, The Wild Andes – Patagonia Untamed” और “Voices on the Road” की भी स्क्रीनिंग होगी.
इस फेस्टिवल का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होगा. अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं- 9999014343
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More