Travel Tips and Tricks

Goa का Aguada Fort , ये किला कभी समंदर में सफर पर जाने वालों की बुझाता था प्यास

गोवा के प्रमुख पर्यटक स्थलों में अगुआड़ा किला ( Aguada Fort , Goa ) एक प्रमुख स्थान हैं, जो कि पर्यटकों को आकर्षित करता है और ये किला अगुआड़ा बीच ( Aguada Beach , Goa ) के पास ही स्थित हैं। ये किला गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। अगुआड़ा किला का नजारा बहुत ही आकर्षित हैं, ये अरब सागर और मांडवी नदी के संगम को देखता हुआ प्रतीत होता हैं।

अगुआड़ा किले ( Aguada Fort , Goa ) का निर्माण पुर्तगालियों के द्वारा 17वीं शताब्दी में किया गया था। गोवा सिटी में स्थित ये खूबसूरत किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। अगर आप भी गोवा जाते हैं तो इस मनमोहक किले को घूमना ना भूलें। इस किले का नाम पुर्तगाली शब्द अगुआ से लिया गया हैं और ये स्थान नाविकों के लिए ताजे पानी का स्त्रोत है। ये एशिया की मीठे पानी के जलाशयों में से एक था। अगुआड़ा किले ( Aguada Fort ,  Goa ) को अगुआड़ा जेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।

अगुआड़ा किले का इतिहास ( History of Aguada Fort )

अगुआड़ा किला ( Aguada Fort , Goa ) पुर्तगालियों के द्वारा निर्मित किया गया भारत का एक खूबसूरत किला हैं, जो कि सिंकुरियम बीच के पास स्थित है। इस किले का निर्माण साल 1609 में शुरू किया गया था और 1612 में इसका निर्माण पूरा हो गया था। अगुआड़ा किले का निर्माण तत्कालीन वायसराय रूयू तवारा के शासन काल में हुआ था। मंडोवी नदी के तट पर कैंडोलिम नगर के दक्षिण में स्थित ये किला मराठो और डच के विरुद्ध पुर्तगालियों की रक्षा के लिए निर्मित किया गया था।

अगुआड़ा किले की संरचना ( Architecture of Aguada Fort )

अगुआड़ा किला ( Aguada Fort , Goa ) पुर्तगालीयों की वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। ये किला लेटराइट पत्थर से बना हुआ हैं जो कि गोवा में व्यापक रूप से पाया जाता हैं। हवा-पानी और तेज आंधियों के समक्ष बहुत ही अच्छे से खड़ा हुआ हैं। अगुआड़ा फोर्ट दो हिस्सों में विभाजित है इसका ऊपरी भाग एक किले और पानी स्टेशन के रूप में कार्य करता हैं और निचला भाग पुर्तगाली जहाजों के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करता हैं।

अगुआड़ा किला लाइट हाउस ( Aguada Fort Light House )

अगुआड़ा ( Aguada Fort , Goa ) का लाइट हाउस साल 1864 में बनाया गया एशिया के सबसे पुराने लाइट हाउसों में से एक हैं। ये एक चार मंजिला संरचना है जो कि अपने प्रकाश से जगमगाती हैं और इसके आसपास का दृश्य बहुत खूबसूरत लगता हैं। ये स्थान उन लोगो के बीच बहुत ही लोकप्रिय हैं जिन्हें फोटो निकलवाने का बहुत शोक होता हैं। इतिहास से पता चलता हैं कि प्रकाश स्तम्भ का निर्माण जहाजों को सुरक्षित बन्दरगाह उपलब्ध कराना था।

अगुआड़ा जेल ( Aguada Fort Prison )

अगुआड़ा किले ( Aguada Fort , Goa ) में एक जेल है और ऐसा माना जाता हैं कि यहां से नशीले पदार्थों के सेवन, मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी जैसे अपराधों को अंजाम दिया जाता हैं। ये सार्वजानिक यात्रा के लिए बंद रहता हैं। पर्यटकों द्वारा इस स्थान को भी बहुत अधिक संख्या में खोजा जाता हैं। ये जेल गोवा की सबसे बड़ी जेलों में से एक हैं।

अगुआड़ा किला ( Aguada Fort , Goa ) गोवा का एक शानदार पर्यटक स्थल है। अगर आप बॉलीवुड की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो हम आपको बता दें कि ये स्थान फिल्मो की शूटिंग के लिए भी जाना जाता हैं। आप भी अगर शूटिंग के शौकीन हैं तो फोटोग्राफी या वीडियो शूटिंग के लिए इस खूबसूरत स्थान पर आ सकते हैं। किला दिन के वक्त खुला रहता हैं और यहां पर एक खूबसूरत लाइट हाउस भी हैं।

अगुआड़ा फोर्ट घूमने का सही समय ( Best Time to Visit Aguada Fort )

अगर आप गोवा के अगुआड़ा ( Aguada Fort , Goa ) घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो आप किसी भी समय जा सकते हैं। लेकिन जनवरी, से मार्च और अक्टूबर से दिसम्बर के महिने सबसे अच्छे माने जाते हैं।

अगुआड़ा फोर्ट का समय ( Timing of Aguada Fort )

अगर आप गोवा के अगुआड़ा किला ( Aguada Fort, Goa ) घूमने जा रहे तो हम आपको बता दें कि आप हफ्ते के किसी भी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक जा सकते हैं।

अगुआड़ा किला कैसे पहुंचे ( How to Reach Aguada Fort )

अगर आप अगुआड़ा किला ( Aguada Fort, Goa ) जा रहे है तो हम आपको बता दें कि अगुआडा किला ( Aguada Fort, Goa ) जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आपने हवाई मार्ग से जाने का चुनाव किया है, तो आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट अगुआड़ा किला ( Aguada Fort, Goa ) के सबसे नजदीक हैं।

एयरपोर्ट से अगुआड़ा किला ( Aguada Fort, Goa ) की दूरी लगभग 40 किलोमीटर की हैं। एयरपोर्ट से आप यहां पर चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से पहुंच जाएंगे। वहीं ट्रेन के माध्यम से गोवा के अगुआड़ा किला ( Aguada Fort, Goa ) जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम हैं।

रेल्वे स्टेशन से अगुआड़ा किले ( Aguada Fort, Goa ) की दूरी लगभग 26 किलोमीटर की हैं। अगर आपने अगुआड़ा किला जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो पास में कोई भी बस स्टैंड नही हैं लेकिन अगुआड़ा किले ( Aguada Fort, Goa ) से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। पणजी बस स्टैंड से आप आसानी से यहां पर पहुंच जाएंगे।

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago