Air India plane crash in kozhikode due to Tabletop Runway, know the complete details of this runway
Tabletop Runway – केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर हाल में एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल कर क्रैश हो गया. इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. विमान में 191 यात्री सवार थें. इस घटना में पायलट समेत लगभग 19 यात्रियों की मौत हुई है.
एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया.
Tabletop Runway – शुक्रवार शाम को ये हादसा उस वक्त हुआ जब कोरोना संकट के दौराम दुबई में फंसे भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत वापस ला रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान केरल के कोझिकोड टेबलटॅाप रनवे Tabletop Runway पर फिसल गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बारिश के चलते रनवे पर फिसल गया और 35 फुट नीचे खाई में जा गिरा. विमान के दो टुकड़े हो गए. गनीमत रही कि विमान में आग नहीं लगी.
Manali Tour Guide – घूमने के लिए मनाली जा रहे हैं, तो यहां लें पूरी जानकारी
यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे क्या होता है टेबलटॅाप रनवे Tabletop Runway इस लेख जरिए आज हम आपको बताएंगे टेबलटॅाप रनवे का बारे में कुछ जरूरी बातें
टेबलटॉप रनवे Tabletop Runway आमतौर पर पहाड़ के ऊपर होता है. इसमें ज्यादातर एयरपोर्ट के अगल-बगल खाई होती है. यहां विमानों की लैंडिंग करना बहुत मुशकिल होता है. लैंडिंग और उड़ान दोनों के दौरान पायलट को खासतौर पर सावधानी बरतनी होती है.
Tabletop Runway भारत में तीन ऐसे एयरपोर्ट हैं, जो बेहद ऊंचाई पर स्थित हैं और इन्हें टेबलटॉप रनवे कहा जाता है. इनमें एक केरल के मलाप्पुरम में स्थित कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. यहीं पर शुक्रवार को हादसा हुआ. दूसरा एयरपोर्ट कर्नाटक के मैंगलोर में है जहां 2010 में हादसा हुआ था. तीसरा एयरपोर्ट मिजोरम में है.
भारत में टेबलटॉप रनवे यानि पहाड़ियों पर बने रनवे तीन एयरपोर्ट पर है. जिनमें केरल का कालीकट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (कोझिकोड), मंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर्नाटक और मिजोरम में लेंगपुई एयरपोर्ट शामिल है. इन एयरपोर्ट पर रनवे पहाड़ियों की चोटी पर होने के चलते पायलट जब लैंडिंग करते हैं तो मैदानी इलाकों की तरह होने का दृष्टि भ्रम हो जाता है. बारिश और धुंध के मौसम में यहां लैंडिग करवाना खतरनाक हो जाता है. ऐसे में विमानों के फिसलने का खतरा ज्यादा रहता है.
Tabletop Runway – 22 मई, 2010 को दुबई से मंगलुरु आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर खाई में गिर गया था. इस हादसे में 158 लोग मारे गए थे. विमान में क्रू मेंबर्स समेत 166 लोग सवार थे.
Tribals in India – भारत में Aryans का वो कबीला, जहां आपस में बदली जाती हैं पत्नियां
एयरपोर्ट अथोरटी ऑफ इंडिया के मुताबिक चौड़ाई वाले विमानों का उपयोग करने वाले एयरपोर्ट का रनवे 240 मीटर होना चाहिए. जबकि कालीकट हवाई अड्डे का रनवे सिर्फ 90 मीटर है. ऐसे में लैंडिग के समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
22 मई, 2010 : दुबई से मेंगलुरु आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर खाई में गिर गया था. इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी. आठ लोग बच गए थे. उस फ्लाइट में 160 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे.
17 जुलाई 2000 : बिहार के पटना में एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी.
12 नवंबर 1996 : हरियाणा के चरखी दादरी में सऊदी अरब का एक विमान कजाकिस्तान के विमान से टकराया. हवा में हुई इस टक्कर में 349 लोगों की मौत हुई थी.
26 अप्रैल 1993 : औरंगाबाद में इंडियन एयरलाइंस का एक बोइंग 737 दुघर्टनागस्त हुआ. 56 लोगों की जान गई थी.
16 अगस्त 1991 : इंडियन एयरलाइंस का बोइंग 737 इंफाल में लोकतक हाइडिल पावर परियोजना के करीब दुघर्टनाग्रस्त 61 की मौत.
14 फरवरी 1990 : इंडियन एयरलाइंस की एयरबस 320 बंगलूरू हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से 400 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
19 अक्टूबर 1988 : अहमदाबाद के समीप इंडियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त 131 की मौत.
1 जनवरी 1978 : एयर इंडिया की फ्लाइट एक्सवाई5 अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 213 की मौत.
पहले भी हुए हैं कोझिकोड में हादसे
7 नवंबर, 2008 : जेद्दाह से आए विमान का पंख जमीन से टकराया. जनहानि नहीं.
9 जुलाई, 2012 : विमान भारी बारिश से फिसला। लैंडिंग गियर टूटा. जनहानि नहीं.
25 अप्रैल, 2017 : एयर इंडिया के विमान का उड़ान भरते समय इंजन फेल. टायर फटा. यात्रा सुरक्षित उतारे.
4 अगस्त, 2017 : बंगलूरू से आ रहा विमान लैंडिंग के दौरान फिसल कर क्षतिग्रस्त हो गया. कोई हताहत नहीं.
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करें.
Pitru Paksha 2026 :पितृ पक्ष 2026 में मातृ नवमी और अमावस्या का विशेष महत्व है।… Read More
जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें… Read More
PAN Card खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जानें मोबाइल से e-PAN… Read More
घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More
Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More
Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More