Best Travel Tips, Travel Ideas, Travel Things, Travel Blogs, Travel Writings, Best Travel Blogs, Travel Tips India, Travel Blog India
किसी जगह पर महज घूमना ही काफी नहीं होता है, अगर आप कहीं पर भी घूमने का प्लान कर बना रहे हैं तो इस बात को जरूर याद रखिए की समझदारी के साथ घूमने की प्लानिंग करें। जिससे आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ ना पड़ें और आप जिस भी जगह पर घूमने जाएं वहां का पूरा मजा ले सकें और आपकी यात्रा एक शानदार लम्हों में तब्दील होकर गुजरें। travel junoon पर हम आपको आज ऐसी ही कुछ टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी यात्रा को और भी ज्यादा सरल बना सकते हैं।
किसी भी ट्रिप से एक हफ्ता पहले अपनी एक लिस्ट बना लें, कि आपको अपने साथ क्या क्या लेकर जाना है, उसे चाहे तो लिख लें ताकि आप उसे भूलें नहीं।
जिस भी जगह पर आप जा रहे हैं वहां पर हो सकता है कि उनकी एक लोकल भाषा हो, तो कोशिश करें कि उसके कुछ मामूली से शब्द जैसे कि हेलो, थैंक यू सीख लें। इससे आपको वहां पर बात करने में आसानी होगी।
जब भी आप कहीं पर यात्रा करने जाएं तो अपने साथ अगर आप कैमरा लेकर जा रहे हैं तो उसकी एक बैटरी और लेकर जाएं ताकि कहीं पर भी आपका फोटोग्राफी का मजा किरकिरा ना हो जाएं।
यात्रा पर जानें से पहले ट्रेवल इंश्योरेंस करवा कर जाएं, क्योंकि कई बार हो सकता है कि आप बीमार हो जाएं या फिर कहीं पर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में फंस जाएं। तो इसकी वजह से चपट आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी।
जरूरी कागजों की फोटोकॉपी अपने साथ रखें, इससे आपको परेशानी नहीं होगी।
अपने कपड़ों को पहले से ही प्लान करके चलिए, कई बार आप आखिरी वक्त में कपड़ों के बारे में सोचते हैं तो ऐसे में जो भी आपके हाथ में लगता है उसे ही पैक कर देते हैं, तो आपकी फोटो बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेने से पहले उसका दाम जरूर पता करें, नहीं तो आपको वहां के लोकल लोग ठग भी सकते हैं।
जिस बैग को आप अपने साथ लेकर जाएंगे उसमें जरूरी सामान जैसे कि दवाईयां, लोशन जरूर रखें। इसकी हो सकता है आपको जरूरत पड़े। खासकर सनस्क्रीन को जरूर रखें, कई बार आपको टैनिंग की परेशानी हो सकती है।
अपने होटल का पता, और कमरे का नंबर हमेशा फोन में सेव करके रखें।
वहां पर रहने वाले लोकल लोगों से पूछें कि कहां पर खाने में क्या अच्छा मिलता है, या फिर शाम को कहां पर घूमने के लिए जाएं, क्योंकि उस जगह कि कई छिपी हुई जगहों के बारे में वहां पर रहने वाले लोग आपको बता देंगे। जिससे आपकी यात्रा और मजेदार हो जाएगी। साथ ही वो आपको वहां के लोकल खाने के बारे में भी बता सकते हैं, कि कौन सी जगह पर क्या अच्छा मिलेगा।
अपने दिन को कभी भी इतना पैक ना बनाएं कि उसमें कुछ नया करने की जगह ही ना बचें। हमेशा छोड़ा वक्त ज्यादा लेकर चलें या दिन में कुछ घंटे खाली रखें ताकि अगर आपको कोई जगह ऐसी पता चले जिसके बारे में आप पहले से तैयारी नहीं करके गए थे, तो आप वहां जा सकें, वक्त की कमी की वजह से आपको कहीं उस जगह को छोड़ना ना पड़े।
आप किसी दूसरी जगह पर जब भी जाएं, तो उनके रिवाजों को जज ना करें, बल्कि उसकी इज्जत करें, क्योंकि आप वहां पर नए हैं। उनके शहर में आप एक विजिटर है, तो उनके रिवाजों को समझें पिर अपनी एक राय बनाएं।
अपने घर पर किसी को अपने प्लान के बारे में जरूर बता कर जाएं, ताकि जरूरत के वक्त पर ये उनके लिए नई बात ना हो। साथ ही अपने बैंक में भी इस बारे में बता कर जाएं, ताकि अगर आपका कार्ड ब्लॉक हो या उसमें कुछ नुकसान हो तो आप तुरंत बैंक की मदद ले सकें।
अगर आप ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो पहले से ही मोटे तौर पर किसके हिस्से में कितना खर्चा आएगा इसका हिसाब लगा लें, ताकि आप घूमते वक्त एक एक पैसे का हिसाब करने में अपना वक्त ना खराब करें। इससे वक्त के साथ-साथ मन भी खराब होता है।
अपनी यात्रा पर जानें से कुछ वक्त पहले ही प्लेन की टिकट बुक करा लें। अगर आप अंतिम वक्त में टिकट कराएंगे तो वो आपको महंगी मिलेंगी, लेकिन महीनों पहले अगर आप बुक कर देंगे तो आपको अच्छी डील मिल जाएगी।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More