Travel Tips and Tricks

Cheap Places To Visit in India : भारत में कम खर्च में घूमिए ये 7 शानदार डेस्टिनेशंस

Cheap Places To Visit in India : घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता! कई बार ऑफिस या काम से छुट्टियां मिल जाती हैं, सब प्लानिंग भी हो जाती है लेकिन ऐन टाइम पर बजट की अड़चन खड़ी हो जाती है. अगर आप भी बजट की इसी समस्या को अपनी ट्रिप में झेल चुके हैं तो निश्चिंत हो जाइए, आज हम आपके लिए ऐसे डेस्टिनेशन लेकर आए हैं, जहां घूमने में बजट की कोई समस्या नहीं आएगी. आइए जानते हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में, जो बेहद सस्ती (Cheap Places To Visit in India) हैं…

कसोल || Kasol

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित कसोल देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे आपको देखने को मिल सकते हैं. बर्फ से ढकी पहाड़ी और हरियाली से भरी वादियां आपको यहां का दीवाना बना देंगी. एडवेंचर प्रेमियों के लिए तो यह जगह बेहद ही खास है. यहां जाने में आपको खाने-पीने रहने में 2000 से 2500 तक का खर्च आएगा.

मसूरी || Mussoorie

उत्तराखंड में स्थित मसूरी देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है. इस जगह को ‘पर्वतों की रानी’ भी कहा जाता है. देहरादून से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी में हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. यह जगह घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में से एक है. गन हिल, झड़ीपानी फॉल, भट्टा फॉल, कैम्पटी फॉल, मसूरी झील, नाग देवता मंदिर, मसूरी के मुख्य आकर्षण हैं. यहां जाने में आपको खाने-पीने रहने में 1500 से 2000 तक का खर्च आएगा.

Uttarkashi Famous Tourist Places : उत्तरकाशी में घूमने के लिए ये है फेमस जगहें

ऋषिकेश || Rishikesh

यह जगह भारत के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है. हरिद्वार से महज 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह चारों ओर से हरे-भरे और सुंदर वातावरण से घिरा हुआ है. यहां लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, वशिष्ठ गुफा जैसी कई देखने वाले जगहें हैं.यहां जाने में आपको खाने-पीने रहने में 1000 से 1500 तक का खर्च आएगा.

जयपुर || Jaipur

भारत के पुराने शहरों में से एक है जयपुर, जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है. अम्बेर किला, नाहरगढ़ किला, हवा महल, शीश महल, जल महल आदि जयपुर के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से हैं. घूमने के लिहाज से यह एक बेहतरीन और बेहद ही सस्ती जगह है. यहां आप ऊंट की सवारी, गर्म हवा के गुब्बारों की सैर और रॉक क्लाइम्बिंग का आनंद ले सकते हैं. यहां जाने में आपको खाने-पीने रहने में 800 से 1500 तक का खर्च आएगा.

नैनीताल || Nainital

नैनीताल को ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है. यह उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है. यहां की खूबसूरत वादियां और पहाड़ मन को मोह लेते हैं. जिम कॉर्बेट नेशनल गार्डन, सात चोटियां, एरियल रोपवे, नैनी झील और नैना देवी मंदिर, यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं. यहां जाने में आपको खाने-पीने रहने में 1000 से 2000 तक का खर्च आएगा.

Spiti Valley Tour : धरती पर देखना चाहते हैं स्वर्ग, तो स्पीति घाटी जरूरी जाएं घूमने

 

गोवा || Goa

गोवा भारत की सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में आता है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटो, किलो, बाजारों और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. हर साल देश दुनिया से लाखो पर्यटक गोवा की यात्रा करने आते हैं. मौज मस्ती और नाइट लाइफ का एन्जॉय करने के लिए गोवा सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां पर जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं गोवा में ज्यादा सर्दी नहीं पड़ती है. बागा बीच, पालोलेम बीच, दूध सागर वाटरफॉल और कोलवा बीच गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल है. हनीमून मनाने के लिए भी यह सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है.

भोपाल || Bhopal

मध्य प्रदेश के बीच में स्थित यह खूबसूरत शहर कई पर्यटक आकर्षणों से भरा हुआ है. भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता है. अगर आप रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं या बीते युग की झलक देखना चाहते हैं, तो भोपाल आपका परफेक्ट डेस्टिनेशन है. शहर का नाम महान राजा भोज के नाम पर रखा गया है. पहले भोपाल का नाम भोजपाल था. यह भारत के सबसे हरे-भरे शहरों में से एक है.

मोती मस्जिद, अपर लेक, उदयगिरि गुफाएं, सांची स्तूप, शौकत महल, भीमबेटका गुफाएं, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, लक्ष्मी नारायण मंदिर, निचली झील, बिड़ला संग्रहालय, ताज उल मस्जिद और इस तरह के अन्य दिलचस्प पर्यटन स्थल भोपाल में हैं. आप अगर यहां घूमते हैं, तो एक दिन का खर्च 1500 रुपये से 2000 रुपये के बीच ही आएगा.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago