Travel Tips and Tricks

Dehydration Hone Par Kya Karen : डिहाइड्रेशन होने पर कैसे करें बचाव

Dehydration Hone Par Kya Karen : गर्मी के मौसम में अधिकतर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है. शरीर में पानी की कमी से ऐसा होता है. अधिक पसीना निकलने से पानी की कमी हो जाती है. ऐसी स्थिति में जब आप पर्याप्त वॉटर इनटेक नहीं करते तो बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस गड़बड़ा जाता है. यदि आप दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहेंगे तो डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. इस समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. जब आपका शरीर डिहाइड्रेशन से ग्रस्त हो जाता है तो कई तरह के शरीर में संकेत नजर आ सकते हैं. इस समस्या को समय पर दूर ना किया जाए तो मृत्यु का भी रिस्क बढ़ सकता है.  डिहाइड्रेशन के 6 संकेतों और इससे बचाव के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं. चलिए जानते हैं यहां विस्तार से…

डिहाइड्रेशन के 9 संकेत || 9 Signs of Dehydration

बार-बार प्यास लगना
थकान महसूस करना
त्वचा का पीला होना
अधिक पसीना आना
मांसपेशियों में क्रैम्प, दर्द होना
उल्टी, जी मिचलाना
शरीर में सॉल्ट जमा होना
सिरदर्द करना
गाढ़ा पीले रंग का पेशाब होना.

डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय || Ways to prevent dehydration

1. न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धिमा बत्रा के अनुसार, दिन भर में आप रेगुलर इंटरवल पर पानी पीते रहें. जब पानी शरीर में जाता रहेगा तो डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे.

2. हेल्दी डाइट फॉलो करें. इसमें पानी से भरपूर फूड्स को शामिल करें जैसे खीरा, ककड़ी, दही, पपीता, ग्रीन सलाद, तरबूज, खरबूजा आदि.

3. अगर आप बाहर काम करने जाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं तो हल्के, ढीले-ढाले और लाइट रंग के कपड़े पहनें.

4. ऐसे पेय पदार्थ शामिल करें जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करते हों जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, स्पोर्ट्स ड्रिंक, ओआरएस, सूप, दूध, इन्फ्यूज्ड वॉटर आदि.

5. शराब, धूम्रपान और कैफीन से बचें, क्योंकि ये निर्जलीकरण या डिहाइड्रेशन को बदतर बना सकते हैं.

6. अपना भोजन भी भी स्किप न करें, क्योंकि वे बहुत आवश्यक तरल पदार्थ प्रदान करते हैं. ऐसे में दिन भर हेल्दी डाइट ही लें.

Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago