Dhanaulti Travel, Holidays in Dhanaulti, Dhanaulti Trek, Dhanaulti Biking, Dhanaulti Best SPots, Surkanda Devi Temple
Dhanaulti Travel Blog : उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी से सिर्फ 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन धनौल्टी जो कि यहां पर आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। और इन पर्यटकों के लिए ये हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। आपको बता दें कि धनौल्टी की खास बात ये है कि अभी इसे बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है और ये जगह अब तक व्यवसायीकरण से दूर रही है। धनौल्टी में साइट सीइंग के जरिए प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लिया जा सकता है और इसके साथ ही यहां पर कई तरह के अडवेंचर ऐक्टिविटीज भी की जा सकती है, जैसे कि कैंपिंग और ट्रेकिंग। तो चलिए पहले जानते हैं कि धनौल्टी में क्या क्या अडवेंचर किया जा सकता है।
स्काई वॉक-जिप लाइन (ट्विन टूर) (Sky Walk-Zip Line)
ये सबसे रोमांचक ऐक्टिविटीज में से एक है। स्काई वॉक एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है। इसमें आप जमीन से 120 फीट की ऊंचाई पर बंधी 360 फीट लंबी तार पर बिना किसी सहारे के चलते हैं और ये आपने आप में ही एक थ्रिलिंग एक्सपीरियंस है। इसमें बैलेंस के लिए बिलकुल न घबराएं क्योंकि आप पूरे सिक्यॉरिटी गिअर के साथ हारनेस से बंधे होते हैं और उसके बाद इस तार पर चलते हैं। तो वहीं, जिप लाइन में आप 600 फीट गहरी घाटी के ऊपर बंधे केबल पर हारनेस के साथ लटकते हुए एक छोर से दूसरे छोर पर जाते हैं। स्काई वॉक की ही तरह ये अब भी एक थ्रिलिंग अनुभव है।
माउंटेन बाइकिंग (Mountain Biking)
अगर आप बाइक चलाने के शौकीन हैं तो यहां पर जाकर माउंटेन बाइकिंग करना बिलकुल भी ना भूलें। यहां पर आप समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पहाड़ों पर बाइक चलाने का मजा ले सकते हैं। ये पूरा सफर 60 किलोमीटर का है जिसमें आप हिमालय की खूबसूरती, गहरी घाटियों और पर्वतीय जंगलों से होते हुए गुजरते हैं।
ट्रेकिंग (Trekking)
ट्रेकिंग के लिए 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पहाड़ों और देवदार और शाहबलूत के घने जंगलों के बीच से होकर गुजरते हैं। ट्रेकिंग के दौरान आपकी मदद के लिए ट्रेन्ड एस्कॉर्ट होते हैं। यहां पर आप टॉप नीबा और सुरकंडा देवी तक ट्रेकिंग करते हुए जा सकते हैं।
कैंपिंग (Camping)
शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुछ दिन अगर आप प्रकृति के बीच शांति और सुकून का अहसास करना चाहते हैं तो कैंपिंग से बेहतर और को ऑप्शन नहीं है जहां पर आप खुले आकाश के नीचे कैंप लगाकर टेंट्स में रह सकते हैं और आउटडोर कैंपिंग के लिए धनौल्टी अडवेंचर पार्क बेस्ट डेस्टिनेशन है।
आपको बता दें कि अडवेंचर के अलावा धनौल्टी घूमने के लिए भी काफी मशहूर है तो अब जानते हैं कि अगर आप धनौल्टी जाने का विचार बना रहे हैं तो कहां-कहां घूमने जाएं।
सुरकंडा देवी (Surkanda Devi)
धनौल्टी से 6 किलोमीटर की दूरी पर बना सुरकंडा देवी मंदिर काफी लोकप्रिय है। यहां पर सड़क के दोनों तरफ छोटी-छोटी आकर्षक दुकानें हैं, जहां पर चाय-नाश्ते, मनियारी और अन्य स्थानीय सुंदर कलात्मक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
ईको पार्क (Eco Park)
ईको पार्क करीब 15 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर खेल-कूद और रोमांच के लिए बर्मा ब्रिज, फ्लाइंग फॉक्स आदि जैसे आकर्षण के साथ खुले स्थान, लंबे घुमावदार रास्ते, दोनों ओर सुंदर फूलों से सजी क्यारियों के साथ और मेडिटेशन स्पॉट्स भी हैं। यहां पर आना बच्चे, युवा और बुजुर्गों के लिए एक यादगार अनुभव रहेगा। वहीं फोटोग्राफी के शौकीन के लिए यहां पर काफी कुछ है। 200 मीटर की दूरी पर एक और ईको पार्क है, इसका भी आनंद आप ले सकते हैं।
एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट (Apple Orchid Resort)
ये रिजॉर्ट अपने ताजे फलों के लिए जाना जाता है यहां पर अलग अलग तरह के सेब पाए जाते हैं। यहां पर सेब की खेती और बिक्री दोनों ही की जाती है। अगर आप एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट घूमने के लिए जाते हैं तो यहां के सबसे रसीले सनबेरी और गोल्डन डिलीशियस किस्मों से लेकर रेड डिलीशियस और रॉयल डिलीशियस का स्वाद लेना न भूलें। आपको बता दें कि यहां पर कई प्रोसेस्ड फ्रूट प्रोडक्ट्स जैम और जूस भी बनाये जाते हैं।
आलू के खेत (Potato Farm)
धनौल्टी की मुख्य मार्केट के पास ही आलू के खेत हैं। ये खेत उत्तराखंड सरकार के है। सनराइज पॉइंट के नाम से मशहूर ये जगह दून वैली का बेहद ही सुन्दर नजारा पेश करती है। यहां पर पर्यटक भाड़े का घोड़ा लेकर घूम सकते हैं। इस फार्म में भारी मात्रा में आलू का उत्पादन होता है।
कब जाएं धनौल्टी? (When to Visit Dhanaulti)
धनौल्टी जाने और घूमने का बेस्ट समय है मार्च से जून के बीच के महीने। ये वो समय है जब आप धनौल्टी के सुहावने मौसम और क्लीयर व्यू का पूरा मजा ले सकते हैं।
कैसे जाएं? (How to Visit Dhanaulti?)
धनौल्टी आप एयर रूट से जाना चाहते हैं तो देहरादून का जौली ग्रांट एयरपोर्ट नजदीकी एयरपोर्ट है जो कि धनौल्टी से 83 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी के जरिए धनौल्टी पहुंच सकते हैं। वहीं रेल रूट से धनौल्टी से 83 किलोमीटर दूर है ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन जो यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा सड़क मार्ग से आप ऋषिकेश, मसूरी, देहरादून और दिल्ली से बड़ी संख्या में बसों के जरिये धनौल्टी आ सकते हैं या फिर चाहें तो प्राइवेट टैक्सी के जरिए भी सड़क मार्ग से सीधा धनौल्टी पहुंच सकते हैं।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More