Google Map, How to use Google Map, Google Map benefits,
Google Map benefits – आज की तारीख में कहीं पर भी जाने के लिए हर कोई बस एक ही चीज का इस्तेमाल करता है और वो है गूगल मैप्स ( Google Map ) । ये हमारी रोजमर्रा का एक बेहद ही अहम हिस्सा बन गया है। अब किसी को भी सड़क किनारे गाड़ी लगाकर पनवाड़ी से या रिक्शेवाले से रास्ता नहीं पूछना पड़ता है, बस सीधा मैप्स में लोकेशन डालों और अपनी मंजिल पर पहुंच जाओ। गूगल मैप्स ( Google Map ) सिर्फ आपको रास्ता ही नहीं बताती बल्कि ये भी बताती है कि आप अपनी मंजिल में कितनी देर में पहुंचेंगे किस तरफ आपको कितना जाम मिलेगा, आपके एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट के बीच में कितनी दूरी है। ये हमारी लाइफ का इतना अहम हिस्सा बन गया है कि अब सड़क पर बने साइन बोर्ड देखने की तो आदत ही खत्म सी हो गई है बस गूगल मैप ( Google Map ) में बोलने वाली औरत की आवाज सुनते हुए रास्ता कट जाता है और अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं।
गौरतलब है कि गूगल मैप्स ( Google Map ) में एक और दिलचस्प फीचर है जो आपके तब काम आता है जब आपको अपनी यात्रा के बीच में अलग अलग जगहों पर रुकना है। ये काम बेहद ही आसानी से गूगल मैप्स ( Google Map ) पर किया जा सकता है। आप गूगल मैप्स ( Google Map ) पर मल्टीपल स्टॉप को जोड़ सकते हैं। इससे आपको एक पॉइंट से दूसरे तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा उसे जानने में आसानी हो गई है और साथ ही बार-बार अलग-अलग स्टॉप डालने की भी जरूरत नहीं है।
तो आज हम ट्रैवल जुनून के इस आर्टिकल में आपको गूगल मैप्स की इस ट्रिक के बारे में भी बताएंगे कि कैसे आप अपनी यात्रा में अलग-अलग स्टॉप जोड़ सकते हैं। ये विकल्प एंड्रॉइड और एप्पल दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। तो चलिए जानते है स्टेप-बाय-स्टेप कि कैसे मल्टीपल स्टॉप को मैप में जोड़ें।
आप सबको लगता होगा कि गूगल मैप ( Google Map ) के कई सारे फायदे हैं, जैसे कि इसमें आप आसानी से अपनी जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है इसके कई नुकसान भी है। तो चलिए अब जानते हैं गूगल मैप्स के फायदे और नुकसान के बारे में।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More