Goa Best Beaches : भारत के तटीय राज्य गोवा में कौन कौन से Beaches आपके लिए बेस्ट हैं, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में...
Goa Best Beaches : गोवा में समुद्री तटों की संख्या बहुत ज्यादा है और ये सभी हर किसी के लिए कुछ खास समेटे हुए हैं. इन समुद्री तटों पर लग्जरी रिसॉर्ट्स से लेकर अस्थायी झोपड़ियां भी हैं. यहां आप शानदार पार्टियों का मजा ले सकते हैं और शांति में घंटो डूबे भी रह सकते हैं. आपके लिए कौन सा समुद्री तट सही रहेगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के अहसास से गुजरना चाहते हैं. आपके लिए हम खास जानकारी दे रहे हैं जिनमें आप अपने मूड के हिसाब से तटों का चयन भी कर सकते हैं. ये वर्णमाला क्रम में हैं-
Agonda तटः दूर तक फैला हुआ लंबा और शांत अगोंडा तट उन पर्यटकों के लिए है जो सबकुछ छोड़कर अपनी छुट्टियों का मजा ले लेना चाहते हैं. यह बेहद शांत तट है जहां लोगों की संख्या भी बेहद कम रहती है. ऐसे पर्यटक, जो रिलैक्स हो जाना चाहते हैं, उन्हें यहां जरूर आना चाहिए. तट पर बनी झोपड़ियों में लेटे रहना भी किसी लग्जुरियस लाइफ से कम नहीं है. पर्यटक यहां ठहराव की जिंदगी को जी सकते हैं. Agonda तट अब खासा मशहूर हो चला है इसलिए आप यहां टूरिस्ट, स्मारकों के स्टॉल्स और रेस्टोरेंट्स की उम्मीद तो कर ही सकते हैं.
लोकेशनः दक्षिण गोवा, पालोलम तट के बिल्कुल उत्तर में. 43 किलोमीटर (26 मील) मरागो और 76 किलोमीटर (47 मील) पणजी से. यहां का नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन मरागो है. नजदीकी लोकल रेलवे स्टेशन कनाकोना है.
Anjuna तटः अंजुना बीच किसी वक्त हिप्पीज का घर हुआ करता था. अब यहां से कई हिप्पीज जा चुके हैं लेकिन उनकी विरासत के निशान यहां आज भी मिलते हैं. बुधवार की अंजुना बीच पिस्सू बाजार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होता है, और दिन समाप्त हो जाने के बाद, सूर्यास्त के वक्त पर्यटक साइकेडेलिक ट्रान्स को सुनने के लिए उमड़ पड़ते हैं. समुद्र तट के दक्षिणी छोर पर स्थित कर्लियां सबसे ज्यादा हो रही जगह है। इस जीवंत क्षेत्र में भरपूर सस्ते आवास और बैकपैकर हॉस्टल हैं, तट के दक्षिणी छोर पर पर सबसे खुशनुमा स्पॉट है. इस जगह आपको सस्ते अकोमोडेशंस और बैकपैकर हॉस्टल भी मिल जाएंगे.
लोकेशनः उत्तर गोवा, 8 किलोमीटर (5 मील) मापुसा से और 18 किलोमीटर (11 मील) पणजी से. यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन थिविम है.
Arambol तटः अराम्बल गोवा के उत्तरी छोर से लगा तट है. अराम्बल तट हिप्पियों के लिए नया स्वर्ग है. किसी समय यह फिशिंग विलेज हुआ करता था लेकिन अब लॉन्ग ट्रैवलर्स से भरा रहता है. आप यहां कई तरह की थेरेपीज ले सकते हैं जैसे मेडिटेशन, योग, ताई ची और रीकी. यहां वाटर स्पोर्ट्स और डॉल्फिन साइट सीइंग जैसी एक्टिविटीज भी होती है. यहां की नाइटलाइफ बेहद रिलैक्स्ड है. लाइव म्यूजिक और जैम सेशन जैसे प्रोग्राम्स में आप घंटों डूबे रह सकते हैंय अराम्बल से उत्तर में ही केरी बीच और तीराकॉल फोर्ट हेरिटेज होटल है.
लोकेशनः उत्तर गोवा, 32 किलोमीटर (20 मील) मापुसा से और 50 किलोमीटर (31 मील) पणजी से. यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन परनम है.
Baga और Calangute तटः कालंगुट तट गोवा का सबसे व्यस्त और सबसे कमर्शल बीच है. यहां विदेशी टूरिस्ट धूप में लेटे रहते हैं. वह टैनिंग करते हैं. हां, उन्हें देखने वाले भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं. यहां सन लॉन्ज भी कतारबद्ध हैं. बागा बीच कालंगुट बीच के खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हो जाता है. हालांकि इसे सही रूप में पॉइंट कर पाना एक मुश्किल काम है. लेकिन बागा बीच पर लोगों की संख्या बेहद कम होती है और यह कालंगुट से अच्छा डेवलप किया गया है. यहां भी बेहद अधिक संख्या में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी होती है. अगर आप यहां खुद में डूब जाना चाहते हैं वह भी अच्छे फूड और वाइन के साथ, यहां आपको कई अपमार्केट रेस्टोरेंट मिल जाएंगे. बागा अपनी कमर्शियल नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है, जिसमें टीटो और कैफे माम्बो भी है.
लोकेशनः उत्तर गोवा, 9 किलोमीटर (6 मील) मापुसा से और 16 किलोमीटर (10 मील) पणजी से. यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन थिविम है.
Benaulim तटः बेनौलिम दक्षिण में कोल्वा तट से बेहद कम दूरी पर है लेकिन इन दोनों तटों के बीच बेहद अधिक विरोधाभास है. ये तट फिशिंग इंडस्ट्री के लिए मशहूर है. इसकी खूबसूरती दूर तक फैली हुई है. आपको यहां पार्टी तो नहीं मिल पाएंगी लेकिन वाटर स्पोर्ट्स और डॉल्फिन साइट सीइंग यहां के ऑफर्स में शामिल हैं. दिसंबर के पीक टाइम में यहां भारी भीड़ उमड़ती है लेकिन दक्षिण की तरफ थोड़ा सा आगे बढ़ने पर शांत वातावरण आपको मिल जाएगा. रेस्टोरेंट तट के मुख्य छोर पर ही हैं लेकिन अकोमोडेशंस थोड़ा पीछे. आर्ट गैलरी और शॉप्स के साथ ही. विदेशी टूरिस्ट्स को ये बेहद पसंद आते हैं.
लोकेशनः दक्षिण गोवा, 8 किलोमीटर (5 मील) मारगो से और 41 किलोमीटर (25 मील) पणजी से. नजदीकी रेलवे स्टेशन मारगो ही है.
Candolim और Sinquerim तटः लंबाई में दूर तक फैले हुए कंडोलिम तट पर हट्स और रेस्टोरेंट्स की भरमार है . कालंगुट तट इससे लगा हुआ ही है. कंडोलिम कमर्शल तट है और काफी साफ और शांत नजर आता है. रिटायर हो चुके विदेशी सैलानियों के बीच ये तट खासा लोकप्रिय है. अगर आप किसी तट पर युवा जोश देखना चाहते हैं तो इसे स्किप कर सकते हैं. कंडोलिम बीच से ही लगा हुआ छोटा तट सिन्क्वेरियम बीच भी है. यह बीच जहां है वहां आगुवाडा फोर्ट भी है.
लोकेशनः उत्तर गोवा, 10 किलोमीटर (6 मील) मापुसा से और 13 किलोमीटर (8 मील) पणजी से. सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन थिविम है.
Colva तटः कोलवा तट भारतीय टूरिस्ट के बीच बेहद चर्चित है. दिन में घूमने वाले यहां बसों से पहुंचते हैं. वीकेंड में यहां स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. ये बीच अक्टूबर महीने में बेहद व्यस्त रहता है, जब श्रद्धालुओं का हुजूम भी यहां पहुंचने लगता है. ये श्रद्धालु कोलवा चर्च में आते हैं. इस इलाके में आपको ढेर सारे बजट होटल्स, बीच हट्स, फूड स्टॉल्स औऱ छोटे रेस्टोरेंट-बार मिल जाएंगे. हालांकि ये विकास यहां की नाइटलाइफ में दिखाई नहीं देता है. पूरी तरह से इस बीच के पास टूरिस्ट को देने के लिए बहुत कुछ नहीं है, जैसा कि गोवा के अन्य बीच पर है.
लोकेशनः दक्षिण गोवा, 8 किलोमीटर (5 मीलः मारगो से और 40 किलोमीटर (25 मील) पणजी से. सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मारगो है.
Mandrem, Morjim, और Ashwem तट: मंड्रेम, मोरजिम और एश्वेम, ये खुले तट हाल के वर्षों में ट्रेंड्स में तेजी से उभरे हैं. शानदार बीच बार और बीच हट्स के साथ साथ यहां फैशनेबल रिसॉर्ट्स भी हैं. आप यहां सबका मजा ले सकते हैं. यहां योग रीट्रीट्स भी बड़ी संख्या में हैं. कछुओं के संरक्षण के लिए यह बीच खास महत्व रखता है. मोरजिम और एश्वेम के बीच की ज्यादातर जमीन रूस के नागरिकों ने खरीद ली हैं. जो वहां बसे भी हुए हैं. आरमबोल से मंड्रेम तक वॉक करना संभव है.
लोकेशनः उत्तर गोवा, 15 किलोमीटर (9 मील) मापुसा से. सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन परनेम है.
Palolem तट: पलोलेम बीच दक्षिण गोवा का सबसे ज्यादा हैपनिंग बीच है. ये एक सेमी सर्कल शेप्ड बीच है, जहां नरम रेत में उगे पाम ट्री आकर्षण को और बढ़ा देते हैं. जबसे इसे डिस्कवर किया गया, हर सीजन के साथ ये और अधिक क्राउडेड होता गया और साथ में व्यस्त भी. किस्मत से, यहां एक परमानेंट स्ट्रक्चर अभी भी नहीं बन सका है. आप यहां सिंपल, टेंपररी, कोको हट्स में रह सकते हैं. अगर किसी को और भी आरामदायक जगह चाहिए तो उसे थोड़ी ही दूरी पर होटल और रिसॉर्ट मिल जाएंगे. नाइटलाइफ और बार के लिए बीच के दक्षिण छोर पर जाएं.
लोकेशनः दक्षिण गोवा, 43 किलोमीटर (27 मील) मारगो से और 76 किलोमीटर (47 मील) पणजी से. यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन मारगो और कानाकोना है.
Patnem तट: पटनेम बीच अब सीक्रेट नहीं रह गया है. पास के पलोलेम बीच से यह अधिक शांत है. पलोलेम बीच से यह 10 मिनट की दूरी पर ही है. ये छोटा बीच, दो चट्टानों के बीच है, और ठहरने के लिए बेहद खूबसूरत है. अगर आप चिलआउट करना चाहते हैं और पलोलेम की नाइटलाइफ से दूर भी नहीं जाना चाहते तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है. यहां आप शानदार हट्स पाएंगे, जिनमें प्राइवेट बाथरूम भी होंगे. अगर आप shhhh! जैसी जगह चाहते हैं तो पास के गलजीबाग बीच पर जाएं तो यहां से दक्षिण की तरफ है और 20 मिनट में ही वहां पहुंचा जा सकता है.
लोकेशनः दक्षिण गोवा, 45 किलोमीटर (28 मील) मारगो से और 78 किलोमीटर (48 मील) पणजी से. यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मारगो है. कानाकोना यहां से सबसे नजदीकी लोकल स्टेशन है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More