Baga Beach, Anjuna Beach, Vagator Beach, Goa Travel Best Time, How to Reach Baga Beach, Baga Beach Best Photos, Baga Beach Activities
Baga Beach – बागा बीच ( Baga Beach ) गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर दूर कैलंगुट समुद्र तट के पास है। बागा बीच ( Baga Beach ) गोवा के मशहूर समुद्री तटों में से एक हैं। आपको बता दें कि बागा बीच ( Baga Beach ) का नाम बागा क्रीक के नाम पर रखा गया है, जोकि अरब सागर में बहती है। ये अपने डिजाइनर स्टोर्स के आलावा अपने स्ट्रीट साइड बाजारों के लिए भी काफी मशहूर है। शाम के वक्त सी फूड के साथ-साथ कुछ देर रात तक संगीत भी यहां का अतिप्रिय अनुभव प्रदान करता हैं। गोवा के बागा बीच ( Baga Beach ) पर आकर आपके पैरो की थकान भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और आपको पैसे कम पड़ जाएंगे लेकिन सामान खरीदना बंद नहीं होगा। वहीं इसके अलावा वाटर स्पोर्ट गोवा आने वाले पर्यटकों के बीच में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप गोवा की नाईटलाइफ को देखना चाहते हैं तो बागा बीच ( Baga Beach ) आपके लिए एक आदर्श स्थान हैं।
बागा समुद्र तट बहुत अच्छी तरह से साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच जाना जाता है और कई मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर है। यहाँ कुछ सबसे अच्छे काम हैं जो आप बागा बीच पर कर सकतें है
सुबह-सुबह समुद्र तट के किनारें शांत वातावरण में घूम सकते हैं, यहां के टिटो लेन 2 और एबीएस योग रिट्रीट सेंटर में कसरत कर सकते हैं, योग और ध्यान लगा सकते हैं। थाई स्पा में आराम कर सकते हैं यहां पर सिर, गर्दन, कंधे, पैर और पूरे शरीर की मालिश का आनंद ले सकते हैं, समुद्री लहरों पर स्टंट करने अनुभव भी ले सकते हैं, बागा बीच साहसिक क्रियाओं के लिए एक उचित स्थान हैं। बागा बीच पर पूरे दिन आप समुद्री तट के किनारे आराम कर सकते हैं और शाम को पार्टी कर सकते हैं। टैरो शॉप्स, टैटू पार्लर, पामिस्ट्री शॉप्स, सन डेक्स और कुछ शानदार शैक एक लाइन में हैं।
बागा बीच पर आने वाले पर्यटकों लिए की नाइटलाइफ सबसे ज्यादा आकर्षित करता हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए उत्साहित करने में अहम भूमिका निभाता हैं। नाइटलाइफ से बागा बीच की एक अनोखी पहचान भी बनती हैं।
कैफे माम्बोस – गोवा शहर कैफे मेम्बोस का पर्याय है। ये हाउस म्यूजिक और आउटलेट डिस्को के वेरिएंट को बजाता है। आप रात के समय यहां डांस कर सकते हैं।
टिटो क्लब – टिटो क्लब इलेक्ट्रॉनिक और भारतीय बॉलीवुड संगीत का पर्याय है। यहां पर कुछ बेहतरीन कॉस्ट्यूम पार्टियों का भी आयोजन देखने को मिलता हैं। टिटो क्लब रात के 9:30 बजे से सुबह के 3 बजे तक खुला रहता है। इनके अलावा भी गोवा बहुत सारे नाईट क्लब हैं जहां आप जाकर एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आप पानी के खेल के प्रति विशेष रूचि रखते हैं और इसमें उतरने का साहस करते हैं तो बागा बीच का सुन्दर आकर्षण आप के लिए ही बना हैं। बागा बीच के अलावा आपको ऐसा आनंद कहीं दूसरी जगह पर नहीं मिलेगा। यहां पानी में अलग अलग तरह के खेलो का आनंद आप ले सकते हैं। आप बनाना बोट राइड, वॉटर स्कूटर, बम्पर नावों, जेट स्की, डॉल्फिन परिभ्रमण और पैरासेलिंग की सवारी कर नजारे देख सकते हैं। बागा बीच पर अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता हैं जैसे कि सिंगल और डबल कयाकिंग, बॉडी बोर्डिंग, पैडल बोर्डिंग, स्पीड बोट राइड्स, सर्फ बोर्ड और वेकबोर्डिंग। आप इन गतिविधियों का आनंद 10 मिनिट से 60 मिनिट तक ले सकते हैं।
बागा बीच पर बच्चों के एक मजेदार दिन के लिए मानसून फन पार्क आसपास के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। ये भारत का पहला inflatable वाटर स्पोर्ट्स पार्क है, जिसमें रोमांचकारी और आनंददायक स्थान बने हैं। बागा बीच के आसपास छोटो बच्चो के लिए मानसून फन पार्क, ब्लू व्हेल वॉटर पार्क और स्नोपार्क हैं।
बागा बीच के पास शैक और रेस्टोरेंट की संख्या काफी ज्यादा है और अपने इन जगहों पर जाकर यहां मिलने वाले खाने का आनंद ले सकते हैं। बागा बीच पर आपको पेस्ट्री, एल्कोहल आमलेट और भी कई तरह के बेक्ड मील आसानी से मिल जायेंगे और यहां की अनौखी खान पान की चीजों के लिए बागा बीच प्रसिद्ध हैं। ये जगह बीयर के लिए जानी जाती हैं तो आप यहां पर ठंडी बीयर लेकर शाम को टिटो या मेम्बो में भोजन के दौरान संगीत के साथ इसका मजा ले सकते हैं।
गोवा के बागा बीच पर खरीदारी का एक अपना ही मजा है। बागा बीच के नजदीकी क्षेत्र में अरपोरा पिस्सू मार्केट हैं, जो कि एक खूबसूरत स्ट्रीट शॉपिंग बाजार भी है। एक पर्यटक को यहां हस्तशिल्प वस्तुएं, फैशनेबल कपड़े और गहने, हजारों लाइट्स मिलती है। यहां पर आप अलग अलग तरह के खाने को भी खा सकते हैं.
बागा बीच में समुद्र तट के अलावा भी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं जैसे कि आप यहां के कासा डी रेटिरोस की यात्रा कर सकते हैं जो कि सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित किया गया है। इसके अलावा लेडी ऑफ पायटाइट जो कि 250 साल पुराना पुर्तगाली चर्च हैं उसे भी देख सकते हैं और इसके अलावा अगुआड़ा किला, चापोरा, सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी भी बागा बीच के पास ही है। इसके अलावा बागा बीच के आसपास धूमने के लिए कलंगुट बीच, अंजुना बीच, श्री शांता दुर्गा मंदिर भी है।
कैलेंगुट बीच: कैलेंगुट बीच गोवा का एक और लोकप्रिय बीच है, जिसमें आप समय बिता सकते हैं। पानी की सवारी, खरीदारी कुछ ऐसी चीजें हैं जिसके लिए ये जाना जाता है।
लेडी पिटी चर्च: ये एक छोटा सा पुराना चर्च है जो सुंदर दृश्य, असाधारण वास्तुकला और सुंदर माहौल को दर्शाता है। यहां पर कुछ समय बिताना और चर्च की सुंदरता का अनुभव करना अधिकांश पर्यटकों को पसंद आता है।
अंजुना बीच: बागा बीच के पास स्थित अंजुना बीच अपने पिस्सू बाजार के लिए बहुत जाना जाता है।
श्री शांतादुर्ग मंदिर: गोवा जो कि चर्चों की भूमि है वहां पर इस हिंदू मंदिर का भी अलग ही महत्व है। ये एक बहुत छोटा मंदिर है, लेकिन मंदिर प्रेमियों को ये काफी पसंद आता है।
अगर आप बागा बीच घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप किसी भी वक्त जा सकते हैं लेकिन नवंबर से फरवरी महीने का समय बागा बीच घूमने के लिए सबसे अच्छा हैं।
अगर आप बागा बीच जा रहे है तो आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से जा सकते हैं। गोवा एयरपोर्ट, थिविम रेलवे स्टेशन बागा बीच के सबसे पास पड़ते हैं। यहां पर आप ट्रेन या फ्लाइट के जरिये पहुंच सकते हैं।
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More
SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More