Ho Ho bus service is the best for visiting Delhi Travel Junoon
Ho Ho Bus Service : पर्यटकों को राजधानी घुमाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम की HO HO Bus होहो बस सेवा पर्यटकों को ज्यादा भा रही है। फेस्टिव सीजन में लोग बढ़-चढ़कर दिल्ली दर्शन सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने नई एसी लग्जरी बसों की शुरुआत की है, जो यात्रियों को दिल्ली में स्थित हिस्टोरिकल प्लेसेज की यात्रा कराती है। इससे टूरिस्ट्स को गर्मी के कारण होनेवाली असुविधा से राहत मिलती है। इसके साथ ही वह पहले से बेहतर सुविधाओं के साथ यात्रा कर सकेंगे।
नई बसों की यह सेवा दिल्ली में पहले से उपलब्ध सुविधा में ही जोड़ी गई है, इससे यात्री पहले से निर्धारित स्थानों से हॉप-ऑन-और-हॉप-ऑफ Ho Ho Bus Service (HO HO) बस ले सकते हैं.
दिल्ली के लगभग 50 ऐतिहासिक स्मारकों, प्रमुख बाजारों और उद्यानों को इस सर्किट में जोड़ा गया है और पर्यटकों को यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचाने के लिए गाइड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इन लग्जरी बसों में सुगम यात्रा के अनुभव से न केवल यात्री खुशी महसूस करेंगे बल्कि अधिक लोगों ध्यान भी उन दर्शनीय स्थलों की तरफ जाएगा, जहां अक्सर टूरिस्ट नहीं पहुंच पाते हैं।
बस की मुख्य विशेषता
इस HO HO हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ टूर के साथ दिल्ली दर्शनीय स्थलों की यात्रा आसान है
हॉप-ऑन, होप-ऑफ मार्ग के साथ नामित स्टॉप दिल्ली के सभी प्रमुख आकर्षणों को कवर करते हैं
ऑन-बोर्ड गाइड दिलचस्प किस्सा, इतिहास और भारत की राजधानी शहर के बारे में जानकारी साझा करते हैं
मौसम के अनुकूल, वातानुकूलित बसें पूरे साल चलती हैं
अपने दर्शनीय स्थलों की जरूरतों के अनुसार 1-दिन और 2-दिन हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ टिकट के बीच चुन सकते हैं
दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक आइकन को कवर करने के लिए मुफ्त ऑडियो टूर गाइड ऐप का आनंद लें सकते हैं
राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार, दिली हाट, राष्ट्रीय संग्रहालय, गुरुद्वारा बंगला साहिब जैसे आकर्षण पर जाएं
ध्यान देने वाली बातें
सोमवार को छोड़कर हफ्ते में सभी दिन चलती है यह बस
समय शुरू
हर 45 मिनट पर 7:30 से 6 बजे के बीच बसें रवाना होती हैं।
समयांतराल
1 दिन और 2 दिन (अपनी पिक लें)
inclusions
1-दिन या 2-दिन हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ टिकट
अंग्रेजी बोलने वाला गाइड
जीपीएस ने ऑडियो कमेंट्री सक्षम की
मुफ़्त दिल्ली पर्यटन ऑडियो गाइड ऐप
यह बसें पहले से निर्धारित स्टॉपेज पर उपलब्ध होंगी और हर 15 से 20 मिनट की फ्रिक्वेंसी पर स्टॉपेज पर पहुंचेंगी। हालांकि इन बसों के लिए अभी टिकट की कीमत तय नहीं की गई है। दिल्ली के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिए डीटीसी की ओर से 200 रुपए प्रति यात्री किराया लिया जाता है। अगर ऐसा होता है तो यह कीमत इन बसों से सफर की सामान्य राशि से 4 गुना कम होगी। इसके अलावा, पर्यटकों को ऑडियो कमेंट्री सुनने के लिए हैडफोन और रूट मैप का एक पेयर भी दिया जाता है, जो विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होता है।
हालांकि HOHO बसें 9 वर्षों से अधिक समय से सेवा में हैं, जो 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान शुरू की गई थीं। लेकिन समय के साथ उनकी सवारियों में भारी गिरावट आई और इसलिए समय के साथ बसों की संख्या में भी कमी आती गई। लेकिन अब इस नई सेवा के लिए लगभग 30 बसें शुरू की गई हैं, जो बाद में रेस्पॉन्स के आधार पर बढ़ाई जाएंगी।
हाईटेक होहो सेवा
होहो बसों में दिल्ली भ्रमण के लिए किराया 500 रुपए है।
दिल्ली भ्रमण के लिए होहो की कई बसें चल रही हैं।
फेस्टिव सीजन में इन बसों में यात्रियों की संख्या करीब 120 होती है, जबकि ऑफ सीजन में यह संख्या घटकर करीब 80-85 पहुंच जाती है। एक बस साल भर में करीब 4680 यात्रियों को दिल्ली भ्रमण करवाती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More