Travel Tips and Tricks

Honeymoon TIPS : उतावले न हों, नर्वस भी नहीं… VIRGIN PARTNERS के लिए ये हैं TIPS

Honeymoon TIPS : पहली बार सेक्‍स के लिए कुछ लोग रो‍मांचित होते हैं, तो वहीं कुछ संदेह और संकोच के घेरे में होते हैं। वैसे सबके दिल में इन पलों को अलग और रोमांटिक बनाने का विचार तो जरूर होता है। इन लम्‍हों को यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ नियमों का सही तरह से पालन करें। याद रखिए सेक्‍स का वास्‍तविक आनंद तभी आता है, जब आप और आपका साथी दोनों चरम-सुख को प्राप्‍त करें। शादी के बाद पहली रात हर कपल के ल‍िए काफी खास होती है। जितनी महिलाओं के ल‍िए उतनी ही पुरुषों के ल‍िए भी होती है। दोनों जहां एक्‍साइटेड होते हैं तो वहीं नवर्स भी होते है। दोनों के मन में इस रात को लेकर पहले से बातें चल रही होती है। ये रात उन लोगों के ल‍िए ज्‍यादा स्‍पेशल होती है। जो पहले कभी किसी के साथ इंटीमेट नहीं हुए हैं। तो आइए जानते है कि फर्स्‍ट नाइट पर किन बातों का ध्‍यान में रखना चाह‍िए।

बातें करते रहे

अपने पार्टनर के साथ पहली बार सेक्‍स शुरू करने से पहले बातें करना बहुत जरूरी हैं। ये बातें आपके दोनों के बीच जमी बर्फ को पिघलाने का काम करेंगी। आप चाहें तो अपने पार्टनर से मजेदार और उसकी रुचि के सवाल पूछ सकते हैं। जैसे उसकी पसंद-नापसंद, ऐसा करने से आप अपने पार्टनर को रोमांचित भी करेंगे और और आपको सेक्स के दौरान मजा भी आएगा।

सेक्स करते वक्त बातें करें

पहली बार सेक्स करने वाले लोग काफी नर्वस होते हैं, ऐसे में वो चुप रहना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस वक्त पर डर्टी टॉक करते रहने से आप दोनों के बीच में कंफर्ट लेवल ज्यादा बढ़ जाता है।

माहौल बनाएं

माहौल को रोमांटिक बनाइए, लाइट रोमांटिक म्‍यूजिक कमरे के माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करेगा। आप अरोमा कैंडल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इससे कमरा खुशबूदार और रूमानियत से भर जाएगा। विशेष प्रकार के रंग और खुशबू भी सेक्‍स हार्मोन को उकसाते हैं। आप डांस के साथ-साथ फोरप्‍ले को भी एन्‍जॉय कर सकते हैं।

फोरप्ले जरूर करें

सेक्‍स से पहले फोरप्‍ले बहुत जरूरी होता है। ऐसा करना सेक्‍स हार्मोन को काफी ज्यादा उत्‍तेजित करता हैं और सेक्‍स के मजे को बढ़ा देता है। इससे आपको और आपके पार्टनर को चरम पर पहुंचने में तो मदद मिलती ही है और साथ ही आप अधिक लंबे समय तक सेक्‍स का मजा ले सकते हैं।

उतावले ना बनें

पहली बार सेक्‍स करते समय जल्‍दबाजी बिल्‍कुल भी न करें। कुछ लोगों को इसके लिए काफी उत्सुकता होती है, लेकिन जल्‍दबाजी में सेक्‍स करने से आपका मजा किरकिरा हो सकता है। महिलाएं ऐसे पुरुषों को ज्यादा पसंद नहीं करतीं, जो सेक्‍स के दौरान बेहद उतावले होते हैं। बेहतर होगा कि आप पहले अपने पार्टनर को बांहों में भरें, उसके साथ प्‍यार भरी बातें करें और उसके बाद धीरे-धीरे ही आगे बढ़ें।

तारीफ जरूर करें

हर किसी को तारीफ सुनना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर की तारीफ करें, उनके कपड़ों की, खूबसूरती की, ऐसा करने से खुद-ब-खुद माहौल बन जाएगा।

दूर ना लेटें

पहली बार सेक्‍स करने का मतलब ये नही हुआ कि सेक्‍स के बाद दूरी बना लें, सेक्‍स करने के बाद एक दूसरे से सट कर कुछ देर तक आराम करें और चाहे तो पोस्‍टप्‍ले भी कर सकते हैं। पोस्‍टप्‍ले आपके पार्टनर को आपके और करीब लाता है। एक-दूसरे को किस करके और टच करके सेक्‍स के मजे को दोगुना करें।

गिफ्ट दें

पहली रात पर अपने पार्टनर को कोई न कोई गिफ्ट जरूर दें। लेकिन ध्यान रखें कि कोई ऐसा गिफ्ट दें जो आपके पार्टनर को पसंद आये। इसके कई अच्‍छे ऑप्‍शन हो सकते हैं। ऐसा करने से आपके पार्टनर को अच्‍छा लगेगा और उन्हें स्पेशल महसूस होगा।

नर्वस या उत्साहित ना हो

ये आपका पहली बार सेक्स हैं तो अक्सर लोग घबराने लग जाते हैं और डरते हैं कि कहीं वो अपने पार्टनर को संतुष्ट ना कर सकें तो इसमें आपको घबराने की जरूरत नहीं है। संयम रखें और अपना बर्ताव सामान्‍य बनाये रखें। किसी प्रकार की हड़बड़ी या घबराहट से आप सेक्‍स का पूरा आनंद नहीं ले पायेंगे। याद रखें सेक्‍स केवल शारीरिक संबंध ही नहीं है, बल्कि ये एक आत्मिक मेल भी है। जब तक आप अपने साथी से मानसिक रूप से नहीं जुड़े हैं, तब तक आप सेक्‍स इंजॉय नहीं कर सकते हैं।

सहमति जरूर बनाएं

सेक्स एख ऐसी चीज हैं जिसमें दोनों की सहमति जरूरी है, अगर आपका पार्टनर सहमत नहीं है तो इसके लिए उसपर दबाव ना डालें। क्योंकि असहमति से किए हुए सेक्स में ना तो आपको मजा आएगा और ना ही आपको संतुष्ति मिलेगी।

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago