Travel Tips and Tricks

TRAVEL HOMESTAY की कैसे करें बुकिंग? ये हैं काम के TIPS

एक travel homestay पैसे बचाने और लोकल संस्कृति में खुद को पूरी तरह से ढालने का बेहतरीन तरीका है। होटल की जगह पर homestay को चुनने का मतलब है कि आपके पास अपनी यात्रा को लोकल नजरिये से अनुभव करने का मौका होगा। travel homestay बुक करने से पहले आप सुनिश्चित करें कि एक प्रतिष्ठित एजेंसी का उपयोग कर रहे हैं, साथ ही आपके host से आपकी बात हुई है और हर तरह के सवाल आप host से पूछे।

सही travel agency को चुने

एक नामी एजेंसी को ही इस्तेमाल करें। एक सुरक्षित और सफल travel homestay के लिए आपको नामी एजेंसी, कंपनी या वेबसाइट के माध्यम से ही इसे बुक करना है। आपको एक ऐसी एजेंसी को चुनना करना चाहिए जो कि काफी वक्त से आपके destination पर homestay की बुकिंग कर रही हो और customers की तरफ से अच्छी rating मिली हो। इसके लिए आप Airbnb.com, CouchSurfing.com, Homestay.com, Servas.org में से कोई चुन सकते हैं।

इसके अलावा homestay के लिए local tourism से भी बात कर सकते हैं। ये आपको कई homestay के तरीके बता देंगे। साथ ही आप online reviews पढ़ना ना भूलें। Airbnb.com जैसे कई platform आपको review पढ़ने के लिए देते हैं। जिन पर आप अच्छे से गौर करें। आपको बाकी travelers से भी इसके बारे में राय ले लेनी चाहिए। सिर्फ एजेंसी के review system पर ही भरोसा नहीं करना चाहिए। आपको खुद भी बाकी travelers से बात करनी चाहिए।

Homestay के बारे में पूरी जानकारी लें

अपने host के परिवार के बारे में सारी जानकारी लें। जैसे कि उस property में कौन कौन और रहता है। उनकी उम्र कैसी है। वो किस भाषा में बात करते हैं। क्या उस वक्त कोई और भी वहां पर homestay कर रहा होगा। आपके stay के दौरान वहां पर कौन-कौन होगा।

इसके अलावा आप property के बारे में भी सभी तरह के सवाल करें। जैसे कि गर्म पानी की व्यवस्था है या नहीं, property में AC है या नहीं। क्या आपके homestay के दौरान कोई जानवर वहां पर होगा या नहीं। आपके सोने की कैसी व्यवस्था होगी। किस तरह के कमरे में आप सोएंगे। क्या आपको अपनी bedding खुद ले जानी होगी। आपका सामान कैसे सुरक्षित रहेगा। क्या आपके homestay में खाना होगा या नहीं। इसके अलावा जो आपके जरूरत कि चीजें हैं जैसे कि WiFi, TV वो सब की कैसी व्यवस्था होगी। साथ ही आपके फोन का नेटवर्क कैसा रहेगा, ये भी सवाल जरूर करें, क्योंकि कई बार आपको नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर सकते हैं कुछ गलतियां

आपको इस बात को समझना होगा कि किसी और के घर में रहने वाले हैं, तो आपकी privacy पर असर पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने host के नियमों को पालन करना होगा। साथ ही contract sign करने से पहले ध्यान जरूर दें। वहीं Advance देने से पहले भी इस बात का ध्यान रखें कि आप पूरा पैसा ना दें। जब भी आप कोई homestay बुक करें तो अपनी सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत दें। आपके host के बारे में सारी जानकारी लेकर ही बुक करें।

Homestay के फायदे

Travel homestay के कई फायदे होते हैं जिनमें से सबसे खास तो यही है कि इसमें आपके पैसों की बचत होती है। ये होटल में रहने की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। वहीं जब भी आप homestay बुक करते हैं तो आप अपने host से बात करते रहते हैं जिससे आप वहां की लोकल संस्कृति को अच्छे से जान सकते हैं। जब आप लोकल host के बीच में रहते हैं तो आप उनकी भाषा से बी अच्छे से वाकिफ होते हैं। इससे आपको अपनी यात्रा में फायदा होता है। जब आप homestay करते हैं तो आपके पास अच्छा मौका होता है अपने host के साथ खाना खाने का, जिससे आप जिस जगह पर travel करने के लिए गए हैं, वहां के खाने का भी स्वाद ले सकते हैं। जो कि आपको होटल में नहीं मिलेगा।

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता homestay

Travel Homestay हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, और ना ही ये सबको पसंद आता है। कुछ लोग होते हैं जिन्हें अपनी privacy ज्यादा पसंद होती है, तो ये आपको homestay के दौरान नहीं मिलने की संभावना होती है। वहीं कुछ लोग होते हैं जो कम वक्त के लिए travel करते हैं तो उनके लिए भी homestay अच्छा विकल्प नहीं होता है।

 

Recent Posts

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

6 days ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

1 week ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago

SBI KYC Online: घर बैठे ऐसे करें SBI की KYC, बैंक जाने की जरूरत नहीं

SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More

2 weeks ago