How to change name in Rail Ticket : टिकट बुक कराने के बाद पैसेंजर का नाम कैसे बदलें? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में...
How to change name in Rail Ticket: रेल टिकट कराने के बाद अक्सर ही ऐसा होता है जब मुसाफिरों को टिकट में पैसेंजर का नाम बदलवाने की जरूरत आन पड़ती है. ज्यादातर मुसाफिरों को ये मालूम नहीं होता कि करना कैसे है. आइए आज जानते हैं कि अगर टिकट बुकिंग के बाद आपको भी पैसेंजर का नाम बदलवाने की जरूरत होती है, तो उसे कैसे बदल (Rail Ticket mein Kaise Badlen Passenger ka Naam) सकते हैं…
भारतीय रेलवे ई-टिकट पर यात्री का नाम बदलने की सुविधा भी देता है. यह ‘इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन पर्ची’ के प्रिंट आउट और यात्रियों के किसी एक आईडी प्रूफ के साथ रेलवे रिसर्वेशन ऑफिस से संपर्क करके किया जा सकता है. हालांकि, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in के अनुसार, रेलवे के मौजूदा नियमों के अनुसार, ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर से कम से कम 24 घंटे पहले रेलवे ऑफिस जाना होगा. IRCTC या इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ऑपरेशन भारतीय रेलवे की ई-टिकटिंग ब्रांच है.
1. रेलवे रिजर्वेशन के काउंटरों के माध्यम से बुक किए गए टिकटों पर लागू मौजूदा रेलवे नियमों के अनुसार यात्री के डिमांड पर यात्री का नाम बदल सकते हैं.
2. यात्री को ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर से 24 घंटे पहले नजदीकी रेलवे रिसर्वेशन ऑफिस में ई-टिकट में नाम बदलने के लिए रिटर्न डिमांड करना जरूरी है.
3. रेलवे ई-टिकट को यात्री के परिवार के किसी अन्य सदस्य – पिता, माता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री, पति और पत्नी को भी ट्रांसफर किया जा सकता है.
4. यात्री को फोटो पहचान पत्र के साथ मूल रूप में ‘इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन पर्ची’ का प्रिंट आउट और नए यात्री के साथ आपको क्या रिश्ता है इसका प्रूफ लाना होगा.
5. IRCTC ऐसे यात्री को भी अनुमति देता है जो ड्यूटी पर जाने वाला एक सरकारी कर्मचारी और उपयुक्त प्राधिकारी है, जो ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर से 24 घंटे पहले लिखित रूप में यात्री के नाम में बदलाव के लिए मांग कर सकता है. हालांकि, ऐसा डिमांड केवल एक बार ही मंजूर किया जा सकता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More