How to earn from photography and how to sell your photos
How to earn from photography, Travel Photography, How to sell your Photos, Earn From your Photos, Photography profession, फोटो से कैसे कमाएं, फोटोग्राफी से करें कमाई
तकनीक के दौर में सबकुछ मुमकिन है. तस्वीरें खींचकर कमाई करना भी. एक तस्वीर 1000 शब्दों को बयां करती है, ये वाक्या कई बार सुना होगा। यकीन मानिए कि एकदम सही भी है, तस्वीरें आपको हैरान या खुश कर सकती है। तो वहीं कुछ तस्वीरें आपकी आंखें नम कर सकती है। वहीं अगर तस्वीर खींचने वाला शख्स क्रिएटिव हो, उसके पास थोड़ी कल्पना करने की ताकत हो तो वो इस दुनिया की कई अद्भुत चीजों को अपने कैमरे में समेट सकता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के कई स्वरूपों में से एक है ट्रैवल फोटोग्राफी।
जिन लोगों को 9 से 5 की नौकरी करना पसंद नहीं है बल्कि वो अपने कैमरा के साथ देश और दुनिया को एक्सप्लोर करने का मजा लेना चाहते हैं तो उनके लिए ये एक परफेक्ट फील्ड हो सकती है। आजकल के युवाओं को ये प्रोफेशन काफी पसंद आ रहा है।
क्या है ट्रैवल फोटोग्राफी?
ये फोटोग्राफी का ही एक हिस्सा है, जिसमें किसी खास जगह के लैंडस्केप, वहां की आबादी, संस्कृति, रीति-रिवाज और इतिहास का डॉक्यूमेंटेशन होता है। एक ट्रैवल फोटो वो इमेज होती है, जिसमें हम किसी जगह या वक्त की अनुभव करते हैं।
एक ट्रैवल फोटोग्राफर देश और दुनिया की सैर कर, अलग-अलग तरह की तस्वीरों को खींचता है और फिर उन्हें ट्रैवल बुक पब्लिशर्स, पोस्टकार्ड कंपनीज, मैग्जीन्स, होटल्स, न्यूजपेपर्स, वेबसाइट्स आदि को बेच देता है। वो प्रोफेशनल या एमेच्योर दोनों ही रूप में हो सकता है।
पर्सनल स्किल्स
तस्वीरें खींचने में अपना एक अलग ही मजा है लेकिन एक सफल ट्रैवल फोटोग्राफर बनने के लिए आपको ट्रैवलिंग और फोटोग्राफी दोनों का ही पैशन होना चाहिए। आपके अंदर तस्वीरों के माध्यम से कहानी कहने की कला होनी चाहिए।
इसइंडस्ट्री में आज जिस तरह की रेस लगी है, किताबें, मैग्जींस, अखबारों से लेकर ऑनलाइन पोर्टल्स पर अलग अलग फोटोग्राफर्स की उम्दा तस्वीरें दिखती हैं, उसके मद्देनजर जब भी आपका काम क्वालिटी का होगा तो लोग खुद आपको अप्रोच करेंगे। इसलिए काम में परफेक्शन, क्वालिटी और यूनीकनेस काफी ज्यादा जरूरी है।
ट्रैवल फोटोग्राफर बनने के लिए आपके पास एक अच्छा डिजिटल कैमरा होना चाहिए। वहीं इसके अलावा, लाइटिंग की भी समझ होनी चाहिए। साथ में चीजों को देखने की नजर होनी चाहिए।
कुल मिलाकर आप जितने ज्यादा क्रिएटिव और टेक्निकली अच्छे होंगे, विजुअल्स और कलर में भी अपनी दिलचस्पी रखेंगे, तो आपका काम उतना ही ज्यादा निखरकर सामने आएगा। वहीं एक ट्रैवल फोटोग्राफर को अलग-अलग जगहों की संस्कृति और परंपरा के बारे में भी पता होना चाहिए।
एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन
आप चाहे तो हायर सेकंडरी या ग्रेजुएशन के बाद ही फोटोग्राफी से जुड़ा कोई कोर्स कर सकते हैं और भारत के अंदर कई इंस्टीट्यूट्स फोटोग्राफी और ट्रैवल फोटोग्राफी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स करवाते हैं। आप चाहें, तो ऑनलाइन रिसर्च करके भी इसके बारे में जरूरी जानकारी ले सकते हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब पर कई तरह की इंस्ट्रक्शनल वीडियोज भी बनी होती है। जिन्हें फॉलो कर आप फोटोग्राफी की बारीकियों को सीख सकते हैं।
बहुत है स्कोप
ट्रैवल फोटोग्राफर्स किसी भी ऑर्गेनाइजेशन के साथ जुड़कर या फिर एक फ्रीलांसर के तौर पर काम कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप अच्छा लिख भी लेते हैं तो फोटोग्राफी के साथ ट्रैवल राइटिंग भी कर सकते हैं। नेशनल ज्योग्राफिक और आउटलुक ट्रैवलर्स में हमेशा ही प्रोफेशनल्स की डिमांड रहती है। वहीं इसके अलावा, किसी स्टूडियो में या सीनियर फोटोग्राफर के साथ असिस्टेंट के रूप में भी आप जुड़ कर अपना काम शुरु कर सकते हैं।
कैमरे से जरूरी काबिलियत
अक्सर फोटोग्राफर अत्याधुनिक तकनीक वाला कैमरा खरीदने की कोशिश करते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए हम कहेंगे कि फोटो को काबिलियत आकर्षक बनाती है। किसी तरह के महंगे कैमरा को आपकी प्राथमिकता ना बनाएं।
फोटोग्राफी से लगाव जरूरी
फोटोग्राफी में काफी मुश्किल कॉम्पिटिशन हो गया है। स्टॉक सेलिंग का ट्रैंड जोरों पर है। लेकिन ट्रैवल मैग्जीन, ब्लॉग्स, टूर कंपनीज और ट्रैवल पोर्टल्स के आने से ट्रैवल फोटोग्राफर्स की मार्केट में डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में जिन लोगों के अंदर फोटोग्राफी का पैशन है, जों चीजों को परखने की कला के बारे में जानते हैं वो इसमें अपने करियर को बना सकते हैं।
कहां पर बेचें फोटो
शट्टरस्टॉक (Shutterstock) – पिछले कई दशकों से फोटोग्राफ खरीदने के लिए ये एकदम परफेक्ट जगह है। इस प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें, वीडियो और गानों के ट्रैक है। एक फोटोग्राफर होने के नाते आप यहां से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
फोटोलिया (Fotolia) – इसे अब Adobe Stock के नाम से भी जानते हैं, ये पहला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो तस्वीरें खरीदता है। इसमें बाकियों की तुलना में ज्यादा रोयेलिटी शेयर मिलता है।
अलामी (alamy) – ये तस्वीरों को बेचने के लिए एक और बड़ा प्लेटफॉर्म है। इसमें इतने ज्यादा नियम नहीं हैं। हो सकता है कि ये शट्टरस्टॉक या फिर फोटोलिया के जितना बड़ा ना हो लेकिन इन दोनों के लिए एक अच्छा कॉम्पीटीशन है।
एट्सी (Etsy) – इसे एक मार्केटप्लेस के रूप में पहचानते हैं जो हाथ से बनी अलग अलग चीजों को खरीदने और बेचने के लिए मशहूर है। Etsy के बारे में अच्छी चीज ये है कि इसमें बाकी फोटो स्टॉक से ज्यादा ऑडियेंस है।
क्रेस्टॉक (Crestock) – यहां पर तस्वीरों को बेचना काफी आसान है। इसमें आपको एक फ्री में अकाउंट बनाना होगा और तस्वीरों को अपलोड करना होगा। ये लोग फिर तस्वीरों की जांच करेंगे और उन्हें आपके crestock के अकाउंट के लिए अप्रूव कर देंगे।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More