Travel Tips and Tricks

Travel Tips : कैसे शुरू करें अपनी Travel Agency ? ये हैं काम की बातें

Travel Tips : भारत में tour and travel के बिजनेस का बहुत स्कोप है। इस इंडस्ट्री में लाखों लोगों को रोजगार मिलता है तो ये बिजनेस एक अच्छा प्लान हो सकता है अमीर बनने का। अगर आंकड़ों पर जाएं तो UN के विश्व पर्यटन संगठन के आंकड़े के मुताबिक पूरे विश्व में tour and travel की फील्ड में 6-7 फीसदी नौकरियां हर साल पैदा होती है।

भारत एक अच्छा पर्यटन स्थल भी है और पूरे विश्व में इसे अलग नजरों से देखा जाता है। हमारे देश में रजवाड़ों का इतिहास बसा है तो एक अलग संस्कृति तो वहीं गोवा में बीच की मस्ती तो मुंबई की नाईटलाइफ। फुल पावर पैक भारत में Travel के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। कुछ विदेशों से आकर भारत में ही बस जाते हैं तो कुछ के लिए एक अच्छे लम्हें बिताने का कारण बनता है भारत। इसी वजह से tour and travel के क्षेत्र में अब स्कोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लोग अपनी एजेंसी खोलना चाहते हैं और इस बिजनेस में अपने पैर जमाने की कवायद में लगे हैं।

तो ऐसे उन सभी लोगों के लिए जो travel agency खोलने में इच्छुक है, उनके लिए ट्रेवल जुनून लेकर आया है ये खास आर्टिकल कि कैसे एक travel agency को शुरु किया जा सकता है।

Travel Agent बनकर करें शुरुआत || Get started by becoming a travel agent

Travel Agency चलाना इतना आसान है कि ये आप अपने घर से भी चला सकते हैं। इसके लिए आपको इंटरनेट, लैपटॉप, और फोन की जरूरत है। इसके अलावा आप किसी बड़ी कंपनी के साथ टाई-अप करके उसके travel agent बन सकते हैं और कमीशन बेस काम कर सकते हैं।

किसी बड़ी एजेंसी से लें Franchise || Take Franchise from a big agency

इस बिजनेस को शुरु करने में investment तो जरूर लगेगी अब आप चाहे घर से करें या फिर एक ऑफिस सेट करें। जहां घर से शुरु करने के लिए इंटरनेट, फोन और लैपटॉप चाहिए होगा तो वहीं ऑफिस सेट करने के लिए किराया, फर्नीचर, बिजली, पानी का बिल, जैसी चीजों की भी जरूरत होगी। इसके अलावा आप चाहे तो किसी बड़ी Agency की Franchise भी ले सकते हैं। इसमें आपका काम का लोड काफी कम हो जाएगा। साथ में अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको अपनी अलग से मार्केट बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी क्योंकि जिस agency की आप franchise लेंगे वो अपनी अलग से मार्केटिंग करेगा और उसके पास उसकी बने बनाएं ग्राहक होंगे।

Ticket Booking की अच्छी जानकारी || Good information about ticket booking

Travel agency शुरु करने के लिए कोई सा भी रास्ता लिया जाए लेकिन उसमें आपको अपने कस्टमर्स का खास ध्यान रखना होगा। ताकि जो इंसान एक बार आपके पास आया है वो हर बार आप ही के पास आए। फ्लाइट की टिकट, ट्रेन टिकट, होटल में रूम बुक करना ये सभी चीजें आपको अच्छे से आनी चाहिए। साथ ही हर चीज पर अपडेट भी आपके पास होना चाहिए। एक travel agency शुरु करने वाले व्यक्ति को चाहिए की वो इस सबके साथ-साथ पासपोर्ट-वीजा की भी पूरी जानकारी लेकर रखे कि कैसे बनता है और क्या पूरी प्रक्रिया है। वहीं ग्राहकों के लिए Transportation का पूरा ध्यान रखे। इसके अलावा किसी खास मौके जैसे कि किसी Conference, business meetings, event planning, birthday, wedding, etc. में Travel से जुड़ी हर चीज का आपके पास हल होना चाहिए।

Target Market की पूरी जानकारी हो || Have complete information about target market

Travel agency को जो इंसान शुरु कर रहा है उसे अपनी टारगेट मार्केट के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए। Travel business की Market को हम 2 हिस्सों में बांट सकते हैं एक तो पर्सनल तो दूसरा कंपनी या ऑफिशियल ट्रिप। इनमें आपको देखना है कि आपके पास कैसे क्लाइंट ज्यादा आते हैं। इसके बारे में आपको पूरा समझना होगा और फिर अपना बिजनेस प्लान बनाना होगा।

Travel Agency रजिस्टर जरूर कराएं || Must register travel agency

सब कुछ तय हो जाने के बाद जब आप अपनी travel agency को रजिस्टर भी करवा लें तो फिर बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, जैसी चीजों के बारे में विचार करें। क्योंकि ये दोनों ही काफी जरूरी है। बैंक अकाउंट में आपके क्लाइंट पैमेंट करेगा। वहीं इंडिया में travel agency को सरकार से अनुमति लेना जरूरी नहीं होता है। लेकिन फिर भी आप ऐसा करें क्योंकि लोगों को सरकार के द्वारा अप्रूव की गई चीजों पर ज्यादा जल्दी भरोसा होता है। इसका अपना अलग एक प्रोसेस होता है। जिसे आपको फॉलो करना होगा।

Travel Agency को Advertise जरूर करें || Must advertise travel agency

Travel agency को जिस व्यक्ति ने शुरु किया है उसे Advertising और Marketing पर सबसे ज्यादा ध्यान देना है क्योंकि यहीं से ग्राहक मिलेंगे। Travel agency के लिए Newspapers, Magazine, Search Engine जैसी जगहों पर एड देनी होगी।

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago