Jim Corbett National Park Full Information Travel Plan
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ( Jim Corbett National Park ), उत्तराखंड के रामनगर में स्थित एक बेहद सुंदर और शांत पर्यटन स्थल है. दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी से नजदीकी इसका आकर्षण और बढ़ा देती है. बढ़ाए भी क्यों न, वक्त की कमी और वीकेंड में पूरा हो जाने वाली ये ट्रिप है ही इतनी खास.
चलिए जिम कॉर्बेट ( Jim Corbett National Park ) के बारे में आपको वो सब बातें बताते हैं, जो आपकी इस ट्रिप में चार चांद लगा देंगे. जिम कॉर्बेट की दिल्ली से दूरी लगभग 230 किलोमीटर की है. अगर आप इस यात्रा का प्लान करते हैं तो आपको कुछ खास चीजों का ख्याल रखना चाहिए.
जिम कॉर्बेट ( Jim Corbett National Park ) पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस या निजी/कमर्शियल वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप ट्रेन से जिम कॉर्बेट जाने की सोच रहे हैं तो वहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन रामनगर है, जहां उतरकर आप आगे की यात्रा को पूरा कर सकते हैं. आप दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डे या आनंद विहार बस अड्डे से रामनगर के लिए बस ले सकते हैं. बस जिम कॉर्बेट के अलग अलग इलाकों के लिए भी मिलती है. आनंद विहार बस अड्डे से आपको आसानी से बसें मिल जाएंगी. अगर आप निजी वाहन या कमर्शल वाहन से जिम कॉर्बेट जाने का प्लान कर रहे हैं तो ध्यान रखे कि आप दिल्ली से जिम कॉर्बेट की दूरी 5 या साढ़े 5 घंटे में पूरी कर लेते हैं. इसलिए समय का ध्यान जरूर रखें.
जिम कॉर्बेट ( Jim Corbett National Park ) में ढिकुली गांव में एक से बढ़कर एक रिजॉर्ट हैं. हालांकि, इसके 5 सफारी टूरिज्म जोन (ढिकाला, बिजरानी, ढेला, दुर्गा देवी, सीताबनी) के पास भी अलग अलग रिजॉर्ट्स हैं. आप अपनी सहूलियत के हिसाब से वहां स्टे कर सकते हैं.
कोसी नदी- कोसी नदी, जिम कॉर्बेट ( Jim Corbett National Park ) की जान है. अगर आप कोसी नदी के किनारे के किसी रिजॉर्ट में स्टे करते हैं तो नदी तक का वॉक करके आप प्रकृति को और भी तरीकों से इंजॉय कर सकते हैं.
जिम कॉर्बेट ( Jim Corbett National Park ) यात्रा के दौरान जिप्सी ही वो की पॉइंट है जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकती है. जिप्सी का किराया यूं तो रिसॉर्ट्स से लेने पर 5500 रुपये के आसपास बताया जाता है लेकिन आप इसे 4 हजार रुपये या 4500 में भी हासिल कर सकते हैं. जिप्सी बुक करते वक्त कंडीशन जरूर जांच लें.
जिम कॉर्बेट में यूं तो 5 जोन हैं लेकिन सबसे फेमस जोन ढिकाला है. काल फिल्म में इसे दिखाया भी गया है. यहां टाइगर और हाथी दिखाई देने की संभावना सबसे अधिक रहती है. ऐसा कभी कभार ही होता है कि आप ढिकाला जाएं और आपका सामना टाइगर या हाथी से न हो. हां, लेकिन यहां के परमिट के लिए आपको कई हफ्ते पहले ही बुकिंग करानी होती है. बाकी जोन्स में आपको कुछ दिन पहले या एक-दो दिन पहले भी बुकिंग मिल जाती है. इस बुकिंग का काम जिप्सी बुकिंग करने वाले के ही जिम्मे होता है.
जिम कॉर्बेट के जोन में फॉरेस्ट रेंट हाउसेस भी बने हैं. इसके लिए आप महीनों पहले बुकिंग करा सकते हैं. अगर आपको यहां पर स्टे का मौका मिलता है तो मान लीजिए कि किस्मत आपके साथ है. आप अगर एक दिन भी जंगल के बीच गुजारते हैं तो आपको मुंह मांगी मुराद मानों मिल ही जाती है. जानवरों को देखते हैं, सो अलग. है न कमाल की बात.
आप कम से कम 3 दिन के लिए जिम कॉर्बेट यात्रा का प्लान कर सकते हैं. शुक्रवार सुबह यहां पहुंचकर आप दिनभर आसपास घूमकर, रिसॉर्ट में रहकर, पूल में मस्ती करकर इंजॉय कर सकते हैं. अगला दिन आप सफारी के लिए दे सकते हैं. एक सफारी सुबह के वक्त होती है और एक दोपहर. अगर आप सुबह सफारी करते हैं तो शाम के वक्त और अगर शाम को सफारी करते हैं तो सुबह के वक्त कुछ और ऐक्टिविटीज कर सकते हैं. इसमें रिवर वॉक, ट्रेकिंग, आसपास के मंदिर, आदि में घूम सकते हैं. और फिर नेक्स्ट/लास्ट डे चेक आउट.
टाइगर रिजर्व एरिया में टूरिज्म एक्टिविटीज के सही तरीके से मैनेजमेंट के लिए कॉर्बेट नेशनल पार्क को 5 इकोटूरिज्म जोन में बांटा गया है. ये जोन हैं ढिकाला जोन, बिजरानी जोन, झिरना जोन, ढेला जोन और दुर्गा देवी जोन. इन जोन में सफारी टूर दो शिफ्ट में फॉरेस्ट ऑफिशिल्स द्वारा ऑर्गेनाइज किया जाता है. सभी जोन्स में टूरिस्ट फ्लो समुचित रहे इसके लिए जीप की सीमित संख्या ही हर शिफ्ट के लिए तय होती है. हर जोन का अलग नेचरल चार्म है, स्पेसिफिक लैंडस्केप ब्यूटी और वाइल्डलाइफ है. ढिकाला ही एक ऐसा जोन है जिसमें जिप्सी की जगह कैंटर से यात्रा की जाती है.
For any Assistance, Kindly Contact us on – GoTravelJunoon@gmail.com
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More