mussoorie kaise ghoomein | मसूरी कैसे घूमें
Mussoorie Blog – उत्तराखंड और यहां की वादियां शुरुआत से ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती आ रही हैं फिर वो चाहे कोई भी मौसम या कोई भी पल. यात्री यहां हमेशा से ही अपने आपको जोड़े रखने की कोशिश करते रहते हैं. इन्ही में से एक जगह ऐसी है जो अपनी सुंदरता और खूबसूरती के लिए उत्तराखंड के दिल में आज तक बसी हुई है, जिसको पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है. आम बोलचाल की भाषा में जिसको मसूरी ( Mussoorie Blog ) के नाम से जाना जाता हैं.
पहाड़ों की गोद में बसा हुआ और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला ये छोटा सा टाउन पर्यटकों को हमेशा से ही पुकारता रहा है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह स्थित है. मसूरी की खोज करेने वाले शख्स का नाम फेड्रिक यौंग (ईस्ट इंडिया कंपनी) को जाता है जो यहां पर कुछ गेम्स की शूटिंग के उद्देश्य से आये थे.
यदि आप देहरादून से मसूरी ( Mussoorie Blog ) की और जाते हैं तो यह एक सीधा और सरल रास्ता आपको मिलेगा. देहरादून रेलवे स्टेशन से आपको मसूरी जाने के लिए लोकल बस मिल जायेगी जिसका मात्र 60 रुपये प्रति व्यक्ति किराया आपको देना होगा. यह सेवा प्रति घंटे की अवधि में उपलब्ध है. आप किसी भी समय इस रोमांचक सफर पर निकल सकते हैं. मसूरी ( Mussoorie Blog ) जाते समय आपको रास्ते में मसूरी झील भी नजर आएगी जहां पर आप अपना काफी अच्छा समय बिता सकते हैं.
मसूरी ( Mussoorie Blog ) पहुंचने पर मसूरी माल रोड जरूर जाएं. यह यहां की सुप्रसिद्ध जगह मनी जाती है जो मसूरी में ही स्थित है. मसूरी से थोड़ा आगे जाने पर हाथी पांव है. यहां से ऊपर की ओर जब आप जाएं तो आप सीधा जॉर्ज एवेरेस्ट की तरफ जा सकते हैं. वहीं क्लाउड एन्ड भी यहां की मशहूर जगहों में से एक जगह है.
अगर आप दिल्ली से मसूरी की ओर जाना चाहते है तो उसके लिए आपको दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे से देहरादून की बस लेकर देहरादून की और आना होगा, जिसका किराया मात्र 290 रुपये है, जो कि केवल उत्तराखंड रोडवेज बसों का किराया है. यदि आप यहां से वोल्वो बस में आना चाहते है तो आपको 700 से 1200 तक का किराया देना होगा जो कि प्रति व्यक्ति पर लागू किया जायेगा.
वहीं, देहरादून रेलवे स्टेशन से भी आप अपनी जगह तक पहुंच सकते हैं. दिल्ली और देश के सभी बड़े शहरों से देहरादून ट्रेन के जरिए कनेक्टेड है. अगर विमान सेवा की बात करें तो देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा भी विमान सेवा से जुड़ा हुआ है. आपको दिल्ली, लखनऊ, मुंबई सहित देश के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट्स से देहरादून के इस हवाई अड्डे के लिए विमान मिल जाएंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More