Travel Tips and Tricks

New Year 2020 Celebrations : इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न

New Year 2020 Celebrations :  यदि आप दिल्ली में रहते हैं और नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये पांच जगह एकदम बेस्ट ऑप्शन होने वाली है दिल्ली वालों के लिए अपने न्यू-इयर ईव को सेलेब्रेट करने के लिए. जी हां आज हम बात करने वाले हैं की आखिर दिल्ली में किन-किन जगहों में आप अपने दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की रात या उसके बाद आने वाले दिनों में पार्टी करने जा सकतें हैं. और ये दिल्ली वालों के लिए सबसे मज़ेदार मौका हो सकता हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जो दिल्ली में आपके न्यू-इयर को मज़ेदार बना देगी.

कनॉट प्लेस (CP) || Connaught Place (CP)

पहले नंबर पर हमने रखा है दिल्ली के “दिल” कनॉट प्लेस को जहां पर न्यू-इयर की शाम का जश्न शाम 8 बजे से ही आपको देखने को मिल जयेगा। यहां होते लाइव कॉन्सर्ट और यहां के सेन्ट्रल पार्क में रात 12 बजे तक काफी सारे प्रोग्राम्स किये जाते है जिनका आप आनंद उठा सकतें हैं। जहां पर आपको जगह-जगह स्ट्रीट फूड्स और शॉपिंग के लिए काफी सारी ओपन मार्किट भी देखने को मिल जाएगी। और हर साल न्यू-इयर के समय पर यहां लाखों की संख्या पर लोग अपना न्यू-इयर इंजॉय करने आतें हैं जिसमें सबसे ज्यादा संख्या विदेशी सैलानियों की होती है।

साकेत DLF Mall || Saket DLF Mall

दूसरे नंबर पर हमने रखा है साकेत के DLF मॉल को जहां पर हर साल न्यू-इयर के मौके पर कई कॉन्सर्ट किये जाते है रात 12 बजे तक जहां खाना, नाचना, गाना रात भर चलता है जो की एक बेहतरीन जगह हो सकती है अपने दोस्तों के साथ न्यू-इयर सेलिब्रेशन की पार्टी डेस्टनी के लिए।

हौज-खास || Hauz-Khas

तीसरे नंबर पर हमने रखा है दिल्ली के हौज़-ख़ास को जहां पर आप अपने न्यू-इयर की पार्टी को दोस्तों के साथ बेहद शानदार और मज़ेदार बना सकते हैं। वैसे तो आप किसी भी टाइम यहां अपने दोस्तों के साथ अपनी छुट्टी को एन्जॉय कर सकते हैं मगर खास मौकों पर ये जगह बेहद शानदार रूप ले लेती है यहां का स्ट्रीट फ़ूड आपके मुँह का ज़ायका ही बदल देगा और न्यू-इयर के मौके पर यहां ख़ास तरह की तैयारियां की जाती हैं। जैसे की ओपन-एयर शोज और जो लोग क्लब जाने के शौकीन हैं उन के लिए ये जगह एक दम परफेक्ट है।

किटी-शू || Kitty-Shoe

दिल्ली के बाराखम्बा रोड कन्नोट प्लेस में मौजूद किटी-शू एक बेहद शानदार और मज़ेदार प्लेस हो सकता है यदि आप हार्ड-कोर पार्टी पर्सन हैं तो आप यहां अपने दोस्तों के साथ न्यू-इयर पार्टी सेलेब्रेट करने आ सकते हैं. यहां हर साल बड़े-बड़े सिंगर्स और सेलेब्रटीज़ को बुलाया जाता है। और यहां होने वाले प्रोग्राम 31 दिसंबर की रात 10 बजे से लेकर रात 1 बजे तक चलते हैं.

लोटस-टेम्पल || Lotus Temple

आख़री नंबर पर ट्रैवल जूनून ने रखा है दिल्ली के लोटस-टेम्पल को जो की आपकी न्यू-ईयर पार्टी की बेस्ट लोकेशन हो सकती है और रात के समय में यह बेहद शानदार नज़र आता है वही पास में नेहरू प्लेस में न्यू-इयर की शाम आप देहद शानदार तरीके से एन्जॉय कर सकते हैं। न्यू-इयर के समय इस जगह को खास तरह से लाइट से सजाया जाता है और यहां पर भी आप ओपन-एयर शोज़ का आनंद ले सकते है साथ ही आपको स्ट्रीट फ़ूड का ज़ायका तो चखने को मिलेगा ही वही यहां के छोले-भटूरे का आनंद लेना न भूलें.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago