Rithala Metro Station nearby Destinations: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास कहां कहां आप घूम सकते हैं, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में...
Rithala Metro Station nearby Destinations: रिठाला दिल्ली में स्थित एक मशहूर जगह है और इसी नाम से राजधानी में एक मेट्रो स्टेशन भी है. रिठाला मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हरियाणा का बॉर्डर है. मेट्रो आने के बाद इस इलाके की रंगत ही बदल चुकी है. आइए जानते हैं कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास वो कौन कौन सी जगहें हैं जहां आप दोस्तों, परिवार और अपने करीबियों के साथ घूम सकते हैं…
रिठाला मेट्रो के पास सबसे फेमस जगहों में शामिल है एडवेंचर आइलैंड. एडवेंचर आइलैंड लोकल लोगों और एनसीआर, दोनों के लिए एक परफेक्ट जगह है. यह नई दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है. यह एक एंटरटेनमेंट जोन है जो सभी उम्र के लोगों के लिए मजेदार एक्टिविटी से भरा हुआ है.
62 एकड़ में फैले एडवेंचर आइलैंड को दो हिस्सों में बांटा गया है. एंटरटेनमेंट पार्क और लेक… दोनों एक पुल से जुड़ते हैं. यह मनोरंजन पार्क रोमांच के दीवानों के लिए है. वहीं झील बोटिंग पसंद करने वालों के लिए है. ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘पीके’ और ‘प्यार का पंचनामा’ सहित कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है.
स्वर्ण जयंती पार्क, जिसे जापानी पार्क के नाम से जाना जाता है, रोहिणी के सेक्टर 11 में स्थित है. इस हरे भरे पार्क का रख-रखाव दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा किया जाता है. यहां की हरियाली, रंगीन नावों के साथ झीलें जापानी पार्क को दिल्ली का एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बनाती हैं. पार्क न केवल बड़े लोगों को आकर्षित करता है, बल्कि बच्चे भी गेमिंग जोन, खेल के मैदान या पार्क में स्थापित जेट-प्लेन में शामिल हो सकते हैं.
मेट्रो वॉक मॉल रोहिणी सेक्टर 10 में स्थित है. यह मॉल कम एम्यूजमेंट पार्क के जैसा बना हुआ है, जिसमें हर उम्र के लोग मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं. 3.5 एकड़ की जमीन पर बना मॉल दिल्ली के मशहूर मॉल में से है जिसमें एक एम्यूज़मेंट पार्क भी शामिल है जो कि बच्चों एवं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन जगहों में गिना जाता है.
यह रिठाला मेट्रो स्टेशन दस मिनट की दूरी पर है.
खुलने का समय : सुबह 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सप्ताह में 7 दिन.
श्री बालाजी बाबोसा मंदिर दिल्ली के रोहिणी में स्थित है. यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है. यहां पर स्थापित हनुमान जी के बाल रूप श्री बाबोसा भगवान अपने सभी भक्तों के मन की मनोकामना पूरी करते हैं. बाबोसा भगवान एक ऐसे देव हैं, जो अपने श्रद्धालुओं के बीच में अनेक रूपों में देखे जाते हैं.
कोई उन्हें कृष्ण के रूप में, कोई उन्हें विष्णु रूप में देखता है, तो कोई उन्हें बजरंगबली का रूप मानता है. भक्त सर्वाधिक बाला रूप में ही उनका पूजन एवं स्मरण करते है. लोकमत एवं प्रचलित मान्यता के अनुसार मंदिर में नारियल बांधने से व्यक्ति की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है.
यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर भक्ति भावना से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. यह जगह रिठाला मेट्रो स्टेशन से 5 मिनट की दूरी पर है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More