Summer Travel Tips: गर्मियों की छुट्टियों का लोगों को बसब्री से इंतजार रहता है. लोग अपने बजट और सुविधा के हिसाब से कई जगहों को अपने लिस्ट में शामिल करते हैं. हालांकि तपती गर्मी में सफर के दौरान सेहत का भी ख्याल रखना काफी जरूरी है. इस मौसम में आप बहुत जल्दी डिहाइड्रेटेड फील करते हैं और भी अन्य समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप ट्रैवल के दौरान खुद को हेल्दी रख सकते हैं.
गर्मियों में यात्रा के दौरान हल्का बैग पैक करें. जरूरत से ज्यादा सामान बैग में न रखें. इससे आपको ट्रैवल करने में आसानी होगी. आप अपने बैग में हल्के रंग के सूती कपड़े, धूप का चश्मा, सनस्क्रीन लोशन और एक पानी की बोतल जरूर रखें.
ट्रैवल के दौरान अक्सर लोग चाय और कॉफी अधिक मात्रा में पीते हैं.लेकिन इसमें मौजूद कैफीन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जिससे जी मचलना, पेट फूलना, गैस आदि समस्या से परेशान हो सकते हैं.
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स जरूर पिएं. ट्रैवल के दौरान ताजे फलों का जूस अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.
सफर के दौरान भी ताजे फल और सब्जियां ही खाएं. पहले से कटे हुए फलों को खाने से बचना चाहिए. गर्मियों में आम, तरबूज, लीची काफी पौष्टिक फल होते हैं.
गर्मियों में ट्रैवल के दौरान टाइट कपड़े पहनने से परहेज करें. इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं. जिससे दाद, खुजली होने का खतरा ज्यादा होता है.इसलिए आप गर्मियों में सफर के दौरान आरामदायक कपड़े ही पहनें.
Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More