These are a best water parks in Delhi
Water park in Delhi : (Water parks) पानी से हमें भला ह कितना ही डर लगता हो लेकिन गर्मी के दिनों में हमें पानी में रहना अच्छा लगने लगता है।गर्मियों में हम पूल, समुद्री तट आदि पर जाने का मन बनाते हैं, लेकिन अक्सर समय की कमी और पैसे की तंगी के कारण हम अपने मन को मार लेते हैं।
हां, अगर जैसे-तैसे छुट्टी मिल भी जाए और घूमने का बजट बन भी जाए तो समस्या यह होती है कि हम जायें कहां? तो आइये हम बातते हैं दिल्ली, एनसीआर के कुछ Water parks बारे में, जहां आप न सिर्फ पानी में मस्ती कर सकते हैं बल्कि कई जबरदस्त राइड्स का भी मजा ले सकते हैं.
अगर आप अपने वीकेंड को यादगार बनाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली और हरियाणा की बार्डर के पास कापसहेड़ा में बना ‘फन एंड फूड विलेज वाटर पार्क’ Water park खूबसूरत डेस्टिनेशन है। वीकेंड स्पॉट के रूप में यह जगह दिल्ली में काफी लोकप्रिय ह। स्कूल के बच्चे हों या कॉलेज के टीनएजर्स या फिर ऑफिस गोअर्स, सबके लिए एक हॉट फेवरिट डेस्टिनेशन है।
आपकी कार आपको दिल्ली के किसी भी कोने से फन एंड फूड विलेज तक एक घंटे में पहुंचा देगी। लेकिन अगर आप मेट्रो से जाना चाहते हैं तो आपको द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन तक जाना होगा। यहां से आप ऑटो के जरिए अगले 20 मिनट में इस मजेदार जगह तक पहुंच सकते हैं।
इसमें एंट्री के लिए अलग- अलग मानक हैं. प्रति कपल इंट्री 2000 से 2200 है। बच्चों के लिए 600 और प्रति व्यक्ति सिंगल एंट्री के लिए 1200 से 1300 से देने होंगे।
‘ऑयस्टर्स बीच’ वाटर पार्क (‘Oysters Beach’ Water Park)
ऑयस्टर्स बीच पार्क अन्य पार्कों की तुलना में थोड़ा सा अलग है। कहा जाता है कि यहां पूरा समुद्र वाला फील आता है क्योंकि यह वॉटर पार्क Water parks लगभग 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यह गुडगांव के अप्पू घर में है। यहां जाने के लिए मेट्रो स्टेशन हुड्डा सिटी सेंटर एकदम सटीक है। वैसे अपने निजी वाहन से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह सुबह 11: 00 से लेकर शाम 6:00 तक खुला रहता है। यहां एंट्री फीस बच्चों के लिए 600, वयस्कों के लिए 1000 से 1200 और बुजुर्गों के लिए 600 है।
जस्ट चिल वॉटर पार्क के बारे में कहा जाता है कि यहां का पानी बहुत साफ सुथरा है। यहां स्लाइड्स के दौरान उठने वाली पानी की तरंगे राइड्स में रोमांच भरती है। यह दिल्ली की जीटी करनाल मेन रोड में स्थित जीटीबी मेमोरियल के नजदीक है। यहां जाने के लिए आप कैब का प्रयोग कर सकते हैं। यहां पर आप रेनबो, ब्लैक थ्रिल, मिनी एक्वा राइड्स, फ्रेंडशिप, गॉडजिला जैसी वॉटर राइड्स कर सकते हो. इसके अलावा आप यहां एडवेंचर गेम्स भी खेल सकते हो. इंडोर-आउटडोर गेम्स यहां खेलने की सुविधा है। अच्छी बात यह है कि यहां हम परिवार के साथ जा सकते हैं। वॉटर पार्क का टाइमिंग सुबह 10 से शाम 7:00 बजे तक है. एंट्री फीस बच्चों के लिए 400 से 500 और सिंगल के लिए 500 से 800 रुपये है।
नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल के पास वर्ल्डस ऑफ वंडर वॉटर पार्क है। इसमें 26 तरह की वॉटर राइड का मजा उठाया जा सकता है। साथ ही एम्यूजमेंट पार्क भी है। यहां गो कार्टिग भी होती है। यहां मेट्रो से आसानी से पहुंचा जा सकता है। वॉटर पार्क की टाइमिंग सुबह 11: 30 से शाम 8:00 बजे तक है। एंट्री फीस बच्चों के लिए 550 रुपए, वयस्कों के लिए 600 रुपये और बुजुर्गों के लिए 200 रुपये है।
वॉटर राइड्स के शौकीनों के लिए स्प्लैश वॉटर पार्क बेहद खास है. यहां आधुनिक स्लाइड्स और राइड्स को एंजॉय कर सकते हैं। यह अलीपुर (जीटी करनाल रोड, दिल्ली) में स्थित है। जिसे आप अपने वाहन से महज कुछ घंटों में तय कर सकते हैं। या फिर कैब, हरियाणा रोडवेज आदि का भी प्रयोग कर सकते हैं। यहां वेव पूल, किडीज पूल, साइक्लोन्स, स्केट स्लाइड्स, बुद्धा वॉटर फॉल, हराकारी स्लाइड आदि का आनंद उठा सकते हैं. मिनी ट्रेन का स़फर और वॉटर डांस ताजगी भर देता है. अच्छी बात यह है कि यहां बच्चों के लिए अलग से पूल है। वॉटर पार्क का टाइमिंग सुबह 10से शाम 7:00 बजे तक है। एंट्री फीस बच्चों के लिए 516, कपल के लिए 1290 और सिंगल के लिए 903 रुपये है।
एडवेंचर आइलैंड रोहिणी में स्थितहै. यहां 22 राइड्स हैं, जिनमें से चार वॉटर बेस्ड हैं. आप स्प्लैश डाउन, स्प्लैश ड्रंक, एचटूओ एक्वॉ प्ले, सी-होर्स, स्वान बोट, रेन डांस का लुत्फ उठा सकते हैं. एयर बस, ट्रेल ट्रेन, बंपर कार यानी और भी बहुत कुछ है यहां। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो का प्रयोग कर सकते हैं।टिकट और टाइमिंग है सुबह 11बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है। यहां बड़ों के लिए 500 रुपये और बच्चों के 450 रुपये एंट्री फीस है।
दिल्ली राइड्स वॉटर पार्क दिल्ली के कालिंदी कुज में स्थित है. यहां ऑटो, कार आदि से आसानी से पहुंचा जा सकता है. यह पार्क एम्यूजमेंट पार्क भी है। कहा जाता है कि वॉटर पार्क में मौजूद यहां हर राइड में पानी की बौछारें मिलेंगी यहां का पानी बहुत साफ-सुथरा है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह चारों तरफ से बंद है। यह 5 एकड़ में बना हुआ है साथ ही यहां 250 पेड़ हैं जो वातावरण को तरोताजा रखने में मददगार बनते हैं। यहां रिवर बैंक भी है। यहां इंट्री सिंगल्स के लिए 350 से 450 है, कपल के लिए 800 और परिवार के लिए 900 है। परिवार में मां-बाप के साथ दो बच्चों को इंट्री दी जाती है।
क्लब प्लेटिनम दिल्ली-रोहतक रोड, बहादुरगढ़, हरियाणा में है। इसे फनटाउन भी कहा जाता है। यहां वॉटर पार्क और रिसॉर्ट है। इसमें अच्छे वॉटर स्लाइड्स, स्विमिंग पूल और छोटा एम्यूजमेंट पार्क है। वॉटर पार्क में मैजिक ट्विस्ट ब्लैक टनल, मल्टी लेन स्लाइड, फैमिली स्लाइड्स, स्पारइरल स्लाइड और डांस फ्लोर भी है। वॉटर पार्क का टाइमिंग सुबह 10 से शाम 7:00 बजे तक है।
सबसे पहले एक छोटा सा बैग लें, जिसमें कुछ कपड़े रखे जा सकें.
दो तौलिया और एक जोड़ी कपडे़ साथ ले जाएं.
वॉटर पार्क में खाने का सामान ले जाने की इजाजत नहीं होती, इसलिए लंच तो वहीं करना होगा.
सनस्क्रीन रखना मत भूलना, सनग्लासेज भी जरूरी हैं.
लौटते वक्त भीगे हुए स्विमिंग सूट रखने के लिए एक प्लास्टिक बैग भी रखना होगा.
कुछ डिस्पोजेबल पानी की बोतलें भी रखी जा सकती हैं.
कुल मिलाकर बात यह है कि जब आपको अपने शहर में ही पानी के अंदर खेलने व मस्ती करने में मजा मिल सकता है तो हम बाहर क्यों जाएं। कहा जाता है कि वाटर पार्क की राइड्स तेज धूप के असर को छूमंतर कर देते हैं. तो फिर देर किस बात की है… हो जाइये तैयार… क्योंकि गर्मी अपनी दस्तक दे चुकी है और वाटर पार्क के दरवाजे भी आपके स्वागत के लिए बाहें फैलाए खड़े हुए हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More