Best Weekend Trips
Best Weekend Destinations : दिवाली, होली या फिर 15 अगस्त, 26 जनवरी, ये ऐसे अवसर हैं जिन्हें हम सेलीब्रेट कर लेना चाहते हैं. इन अवसरों पर सेलिब्रेशन के अलावा कई बार ऐसी स्थिति भी पैदा हो जाती है कि आगे या पीछे 3-4 छुट्टियां आ टकराती हैं. ऐसे में अच्छी प्लानिंग और जानकारी के अभाव में हम घरों में ही सिमटे रह जाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि अगर अपनी बिजी लाइफस्टाइल से थोड़ा समय निकालकर आप इस दौरान या फिर वीकेंड (Weekend Trips) में घूमना चाहते हैं तो कम पैसे में कहां कहां जा सकते हैं. हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं. जहां आप बजट में रहकर ही अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं.
उदयपुर को सिटी ऑफ लेक्स यानी झीलों का शहर कहा जाता है. दिवाली पर घूमने के लिए उदयपुर काफी अच्छा ऑप्शन है. यहां कई खूबसूरत झीलें, महल और कई शानदार जगहें हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेती हैं. इसके अलावा यहां के बापू बाजार में आपको खाने की बेस्ट चीजें मिल सकती हैं.
दिल्ली से उदयपुर जाने के लिए आप दिल्ली से सीधा उदयपुर की बस ले सकते हैं, जिसका किराया 1677 रुपय के आस-पास होगा. दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उदयपुर के लिए ट्रेनों का भी विकल्प मौजूद है.
travel package- यहां दो दिन और एक रात के पैकेज के लिए आपको सिर्फ 4500 रुपय खर्च करने होंगे.
उत्तराखंड में स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां पर पेड़ पौधों से ढके पहाड़, दिलकश मौसम, प्रकृति के खूबसूरत नजारे इस हिल स्टेशन को दूसरे हिल स्टेशन के मुकाबले काफी अलग और बेहतर बनाते हैं. दिल्ली वालों के लिए अपना वीकेंड स्पेंड करने के लिए ये बेहतरीन जगह है. यहां आप ट्रेकिंग, बाइकिंग और कई एडवेंचर्स चीजें भी ट्राई कर सकते हैं.
travel package- दो दिन एक रात के लिए यहां आपको लगभग 5000 रुपय खर्च करने पड़ेंगे.
ये वेस्टर्न घाट के काफी करीब स्थित है. यहां पर सालभर में 5,618 मिलीमीटर बारिश होती है. महाबलेश्वर मुंबई से लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर है. मुंबई से यहां ड्राइव करके पहुंचने में कम से कम 5 घंटे का समय लगता है. खूबसूरत वादियों के अलावा यहां कई ऐतिहासिक मंदिर भी हैं.
इसके अलावा यहां वेन्ना लैक है जो टूरिस्ट को अपनी और सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. आप यहां मुंबई से सीधा बस करके भी जा सकते है, मुंबई से यहां जाने के लिए बस का किराया 600 रुपय के आस पास है.
travel package- दो दिन और एक रात रुकने के लिए यहां लगभग 5, 500 रुपय लगेगें.
भंडारदरा, मुंबई के आस पास ही स्थित है. यहां आप खूबसूरत झरने, घने जंगल, झील औ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. भंडारदरा में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं विल्सन बांध, आर्थुर झील, रतनगढ़ किला, संधन वैली, अमृतेश्वर मंदिर आदि.
travel package- यहां दो दिन और एक रात के लिए लगभग 6,500 रुपय खर्च करने होंगे. आप यहां पहुंचने के लिए मुंबई से सीधा टैक्सी कर सकते हैं. टैक्सी में आपके 2000 रुपये लगेंगे.
संताली खोला-पश्चिम बंगाल में मौजूद संताली खोला के बारे में कम ही लोग जानते हैं. यह एक छोटा सा गांव है. यहां पर इंटरनेट जैसी कोई सुविधा नहीं है. यहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है. शहरों में रहने वाले लोग जो शांति के कुछ पल शहर से दूर जाकर बिताना चाहते हैं उनके लिए ये जगह बिलकुल परफेक्ट है, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा शांति और सुकून है. यहां दो दिन और एक रात बिताने के लिए आपके करीबन 4 से 5 हजार रुपय लगेंगे.
ये हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल के चुनिंदा सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार किया जाता है. ये हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. कुर्सियांग चाय पत्ति और राज-इरा बोर्डिंग स्कूल के लिए जाना जाता है. यहां की खूबसूरती देखकर पर्यटकों काफी सुकून का एहसास होता है.
आप केवल 4 हजार रुपये में यहां दो दिन और एक रात का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए आपको कोलकाता से जलपाईगुड़ी तक ट्रेन से जाना होगा. वहां से आप बस से कुर्सियांग तक पहुंच सकते हैं.
आप अगर अपनी छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं या फिर प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो मसिनागुड़ी जाने का प्लान कर सकते हैं. यहां चारों तरफ हरियाली की हरी चादर दिखाई देती है. बादल का पहाड़ों की चोटियों को छूकर निकलना, सुहाना मौसम देखकर पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है.
आप यहां नेचर के साथ वाइल्ड लाइफ का भी मजा ले सकते हैं. यहा दो दिन और एक रात रुकने के लिए आपके करीबन 4000 रुपय लगेंगे. यहां पहुंचने के लिए आप चैन्नई से ऊंटी तक की ट्रेन ले सकते हैं. ऊंटी पहुंचने के बाद यहां से टैक्सी कर के आप मसिनागुड़ी पहुंच सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More