How to Sleep in Plane, Best way to sleep in Plane, Plane Journey Tips, How to Travel in Plane, Travel in Plane, Air Travel
Aeroplane Travel Tips : आपने अपने ड्रीम वेकेशन के लिए तैयारियां कर ली है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ है कि फ्लाइट में आपको किन किन समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है, पैरों में दर्द करने वाली सीट, साथी यात्रियों का शोर। ऐसे में कुछ ही बहुत किस्मत वाले लोग होते हैं जो इन सब परेशानियों से निजात पा कर एक अच्छी नींद ले पाते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स तो आप पहले से जानते होंगे कि फ्लाइट में जाने से पहले इयरपलग लें, आंखों का मास्क लें, एक आरामदायक सिराना लें, लेकिन कुछ टिप्स ऐसी भी है जिनके बारे में आपको अभी भी नहीं पता होगा तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको यही बताएंगे की ज्यादा दूरी वाली फ्लाइट में कैसे आरामदायक नींद लें।
अगर आप विंडो सीट रिजर्व कर सकते हैं तो वो काफी अच्छा होगा क्योंकि इससे आप विंडो की तरफ झुक कर, सिर को प्लेन की साइड पर रख कर आराम से सो सकते हैं। साथ ही आप लाइट को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा इस बात को भी ध्यान रखें कि आपके पैरों को स्ट्रेच करने के लिए पूरी जगह मिले।
अपने आराम के लिए कुछ चीजों का साथ में रखें जैसे कि सॉफ्ट टी-शर्ट, अच्छे पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट, जिससे आपको 200 लोगों के बीच में सोने में मदद मिलें, और आपको घर जैसी ही नींद आए। क्योंकि अक्सर ये दिक्कत प्लेन में आती है कि आप सोना तो चाहते हैं लेकिन जैसे आप घर पर सोते हैं वैसा अनुभव नहीं मिल पाता तो इसके लिए भी आप तैयारी करके रहें।
अपने पैरों को कभी भी क्रॉस करके ना रखें क्योंकि इससे खून के फ्लो में परेशानी हो सकती है और लंबी फ्लाइट में ब्लड क्लॉट बनने का खतरा ज्यादा रहता है। तो हमेशा अपने पैरों के क्रॉस को बदलते रहें। खासकर अगर आपकी फ्लाइट 4 घंटों से ज्यादा वक्त की है। सही और आरामदायक ढंग से बैठने के लिए पैरों को सीधा रखें और घुटनों को हल्का से झुका कर रखें।
निचले स्पाइन से प्रेशर हटाने के लिए अपनी चेयर को पीछे की तरफ झुका लें, जिससे कमर पर कम प्रेशर पड़ेगा और आपको अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा आप ट्रेवल पिलो को साथ ले जा सकते हैं। ऐसे में सबसे बुरी सोने की पोजिशन जो हो सकती है वो ये कि आप आगे कि तरफ झुक कर सोएं लेकिन कमर को किसी तरह को सपोर्ट नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपकी नींद बहुत ही अनकंफर्टेबल सी रहेगी और आपको सफर की थकान बनी रहेगी।
कोशिश करें की प्लेन में सफर करते वक्त किसी तरह की नींद की गोली का सेवन ना करें। अगर आप करना भी चाहते हैं तो उसी दवाई को लें जिसके असर के बारे में आप वाकिफ है। जब तक आपको पता ना हो कि कौन सी दवाई का क्या असर होता है, उसे ना लें नहीं तो आपकी नींद पूरी नहीं हो पाएगी और आप ऐसे में ज्यादा चिढ़चिढ़े हो सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर सोने की दवाई में एंटी हिस्टामिंस होते हैं जिससे आपको लंबे वक्त के लिए नींद आती है। लेकिन अगर आप फिर भी कोई दवाई लेना चाहते हैं तो मेलाटोनिन का इस्तेमाल करें। आप इसे बोर्डिंग से पहले ले सकते हैं, ताकि असर होने में वक्त लगे।
आप छुट्टी पर है ऐसे में आपका मन करेगा कि शराब का सेवन करें। आप सोचते हैं कि शराब का सेवन करने से अच्छी नींद आती है, लेकिन ऐशा नहीं है इससे आपको शुरुआत में तो 3-4 घंटों की नींद आएगी लेकिन उसके बाद आप सो नहीं पाएंगे। इसके अलावा जब आप उठेंगे तो आपके सिर में दर्द हो सकता है।
कोशिश करें कि सोने के 2 घंटों के बीच में कुछ ज्यादा ना खाएं। साथ ही जो खा रहे हैं उसे भी देखें क्योंकि ज्यादा खाने से या फैटी खाने के बाद से आप अनकंफर्टेबल हो सकते हैं। जब आप एक भारी खाना खाते हैं तो आपका दिल पेट और इंटेस्टाइन में ज्यादा खून पहुंचाने के लिए तेज तेज पंप होता है। इससे आपके शरीर में ब्लड क्लॉट बनने की संभावना ज्यादा होती है।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More