Maha Kumbh Mela 2025
Maha Kumbh Mela 2025 : साल 2025 में संगम नगरी प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला ‘कुंभ’ आयोजित होने जा रहा है. इसमें देश-विदेश से हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसलिए महाकुंभ 2025 में जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुगम, सुरक्षित और यादगार बन सके. यहां 10 जरूरी बातें बताई गई हैं, जिन्हें आपको यात्रा के दौरान ध्यान में रखना चाहिए.
अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें || Plan your trip in advance
अपनी यात्रा की योजना बना लें। हो सके तो ट्रेन, बस या हवाई टिकट पहले से बुक कर लें. आप ठहरने के लिए होटल, धर्मशाला या टेंट सिटी भी पहले से बुक कर सकते हैं. क्योंकि भीड़ अधिक होने के कारण आपको ठहरने में परेशानी हो सकती है.
महाकुंभ 2025, जो 14 जनवरी, 2025 को शुरू होने वाला है, नदी के किनारे 4,000 हेक्टेयर में आयोजित किया जाएगा और इसमें कम से कम 40 करोड़ टूरिस्ट के आने का अनुमान है, आयोजन के प्रभारी लोगों के अनुसार, इस पर लगभग 6,382 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह जानकारी इंडियन एक्सप्रेस को दी गई.
स्नान के शुभ दिन || Auspicious bathing days
13 जनवरी, 2025: पौष पूर्णिमा
14 जनवरी, 2025: मकर संक्रांति (पहला शाही स्नान)
29 जनवरी, 2025: मौनी अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)
3 फरवरी, 2025: बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)
12 फरवरी, 2025: माघी पूर्णिमा
26 फरवरी, 2025: महा शिवरात्रि (अंतिम स्नान)
साथ ही अपने साथ मोटे जैकेट, दस्ताने, टोपी, मोजे, स्कार्फ और इनर जरूर रखें। आपको बता दें कि संगम के पास का वातावरण काफी ठंडा रहेगा। इसलिए ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों से ढका रहना बेहद जरूरी है। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान कई बार मौसम में अचानक बदलाव भी हो सकता है, इसलिए अपने साथ छाता जरूर रखें। पहचान पत्र साथ रखें
भीड़ में खो जाने के खतरे को ध्यान में रखते हुए अपने साथ पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पैन कार्ड अवश्य रखें। साथ ही परिवार के सदस्यों की फोटो और संपर्क नंबर भी साथ रखें।
यात्रा के दौरान खाने की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का खाना, ड्राई फ्रूट्स और पानी की बोतल साथ रखें। साथ ही खाने की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें.
महाकुंभ स्थल पर पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवक हमेशा मौजूद रहते हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है. महाकुंभ के दौरान भीड़ और ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है. इसलिए अपनी यात्रा का समय सही से चुनें और प्रमुख आकर्षणों पर जाने से पहले प्रशासन की सलाह जरूर लें.
महाकुंभ स्थल और प्रयागराज में करीब 2,300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात उल्लेखनीय है, क्योंकि इससे भीड़ नियंत्रण, जनसंख्या घनत्व विश्लेषण, घटना की रिपोर्टिंग और नियंत्रण केंद्रों के माध्यम से सफाई की निगरानी में मदद मिलेगी. मेला क्षेत्र में, अधिकारियों ने 1,850 हेक्टेयर में 1.45 लाख शौचालय और 99 अस्थायी पार्किंग स्थल बनाने की भी योजना बनाई है.
अपना पहचान पत्र, बुकिंग विवरण, अन्य ज़रूरी दस्तावेज़, प्राथमिक चिकित्सा किट, मास्क और सैनिटाइज़र हमेशा अपने साथ रखें। साथ ही, अपने साथ एक डायरी रखें जिसमें सभी संपर्क नंबर लिखे हों।
अपना मोबाइल सुरक्षित रखें.
कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करें.
स्नान के लिए केवल अधिकृत घाटों का ही इस्तेमाल करें.
अजनबियों पर भरोसा न करें
संदिग्ध एक्टिविटी की तुरंत पुलिस को सूचना दें.
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप महाकुंभ 2025 की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More