Birla Mandir Tour in Delhi : दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिरों में बिड़ला मंदिर का अहम स्थान है. आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में...
Birla Mandir Tour in Delhi : हमने सोचा कि संडे वाली सुबह दिल्ली में कुछ हटकर किया जाए… कुछ फूड शूड ट्राय किया जाए… कहीं घूमा जाए…. बस क्या था… संडे आया, उस रोज जल्दी उठे,,,, तैयार होकर स्टेशन पहुंचे तो मेट्रो आई और पहुंच गए मंडी हाउस (Mandi House Metro Station)… अभय को आने में वक्त था तो इंतजार करते करते स्टेशन के बाहर की इस दीवार पर ध्यान गया… पेंटिंग देखकर उस गुमनाम आर्टिस्ट के लिए सलाम निकला जिसने इसे बनाया था…
धूप अभी खिली भी नहीं थी और रविवार को दिल्लीवाले घर से निकले भी नहीं थे.. लेकिन हम दो दोस्त चल दिए थे दिल्ली की सड़कों पर… मंडी हाउस से कदम चले तो दूरदर्शन भवन (Doordarshan Bhawan), कमानी ऑडिटोरियम (Kamani Auditorium) होते हुए सीधा पहुंच गए आंध्रा भवन (Andhra Bhawan Delhi)…
रास्ते में वही भारतीय विद्या भवन (Bhartiya Vidya Bhawan, Delhi) आया जहां कभी पढ़ाई करने आया करते थे…
सुबह सुबह साउथ वाली डिश (South Indian Dish) खाने की बेकरारी ऐसी थी कि घर से बिना खाए पिए ही चले आए थे… 120 रुपये में एक प्लेट ब्रेकफास्ट (Breakfast) मिलता है यहां.
120 रुपये में आपको एक इडली, एक वड़ा, एक डोसा और सांभर के साथ मिलती है चाय… आप चाहें तो कॉफी भी ले सकते हैं. लंच और डिनर अनलिमिटेड है लेकिन ब्रेकफास्ट में दोबारा कुछ मांगने पर बिल एक्स्ट्रा चुकाना पड़ता है…
आंध्रा भवन में कुछ साइकलिस्ट और बाइकर्स भी दिखाई दिए… दिल्ली में रहकर संडे वाली खाली सड़क का मजा लेते लेते ये भी आ गए थे यहां… खैर ब्रेकफास्ट के बाद हमने एक यूटर्न लिया और फिर आ गए भारतीय विद्या भवन के पास…
यहां दोस्त की छोटी सी दुकान पर बहुत ज्यादा मिठास वाली चाय पी और पुरानी यारी की कहानियां बांटी… आंध्रा भवन से बिड़ला मंदिर की दूरी लगभग साढ़े 3 किलोमीटर की है. हम 200 मीटर चल चुके थे..
प्लान तो था बिड़ला मंदिर पैदल ही जाने का लेकिन जब गूगल बाबा ने दूरी कुछ ज्यादा ही दिखाई तो डीटीसी की बस याद आई… बस क्या था… 450 नंबर की बस आते ही चढ़ गए उसमें… कोई 10 साल बाद डीटीसी (DTC) में यात्रा की और टिकट भी खरीदा…
कमाल तो ये कि टिकट अब भी 5 रुपये का था… झटपट आ गया बिड़ला मंदिर वाला स्टैंड (Birla Mandir Bus Stand)… बस स्टैंड उतरे और चल दिए बिड़ला मंदिर की ओर.. चलते चलते बतियाते भी रहे…
दिल्ली के पास रहते 30 बरस हो गए लेकिन बिड़ला मंदिर आज तक नहीं देखा था. ऐतिहासिक मंदिर है ये भी…
इस मंदिर को “लक्ष्मीनारायण मंदिर” (Laxmi Narayan Mandir) के नाम से भी जाना जाता है. बिरला मंदिर दिल्ली के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है. यह आकर्षक मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है.
इस मंदिर में भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी के साथ विराजमान है इसलिए इस मंदिर को लक्ष्मीनारायण मंदिर कहा जाता है. इस मंदिर का निर्माण उद्योगपति बलदेव दास बिरला (Baldeo Das Birla) द्वारा अपने पुत्रों के साथ 1933 से 1939 के बीच किया था, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने किया था.
गांधी ने इस मंदिर का उद्घाटन इस शर्त पर किया था कि यह मंदिर सभी जातियों के लोगों के लिए खुला रहेगा. बिरला मंदिर दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है जो 7.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. मंदिर परिसर में कई फव्वारे, मंदिर और मूर्तियां शामिल हैं…
मंदिर में मोबाइल अलाउ नहीं है, तो उसे आपको बाहर ही जूता घर के लॉकर में रखवाना पड़ता है. यह लॉकर निशुल्क है.
बिरला मंदिर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के पश्चिम की ओर मंदिर मार्ग पर स्थित है. यह स्थान अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और जहां पर कोई भी पर्यटक परिवहन माध्यमों से वहाँ पहुँच सकता है. बिरला मंदिर की ओर चलने वाली DTC बसें 216, 610, 310, 729, 966, 990A1, 871 और RL77 हैं. ब्लू लाइन पर आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन है.
मंदिर जितना पुराना है, शांति उतनी ही गहरी है… यहां कुछ पल यूं ही बैठे रहे और शांति को महसूस करते रहे…
बिड़ला मंदिर में फोन अलाउ नहीं है लेकिन बगल में उद्यान है और वहां आप मोबाइल लेकर जा सकते हैं…
12 बजने को थे और आंध्र भवन की थाली का असर अभी तक बरकरार था… मंदिर से बाहर आकर सोचा कि पैदल ही मेट्रो स्टेशन तक जाएं लेकिन ई-रिक्शा देखकर मन डोल गया…
ई रिक्शा पर बैठकर 30 रुपये में हम दोनों मेट्रो स्टेशन पहुंच गए थे… दोस्तों यात्रा का ये व्लॉग आपको कैसा लगा, बताइएगा जरूर… अगली बार जल्द मिलेंगे दिल्ली के किसी नए सफरनामे पर… आप देखते रहिए ट्रैवल जुनून और पढ़ते रहिए ट्रैवल जुनून डॉट कॉम (www.TravelJunoon.com)
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More