Travel News

Tent City Varanasi: वाराणसी की टेंट सिटी में क्या है खास? कैसी हैं सुविधाएं… ठहरने का किराया भी जानिए

Tent City Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी,शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में गंगा नदी के किनारे बने टेंट सिटी का उद्घाटन किया. बता दें कि वाराणसी में घाट के सामने गंगा के तट पर एक टेंट सिटी बनाई गई है. इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टेंट सिटी की योजना विकसित की गई है.

टेंट सिटी को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया था. टेंट सिटी में पर्यटकों के लिए आवास के साथ-साथ लाइव शास्त्रीय संगीत और योग ट्रेनिंग भी शामिल है. टेंट सिटी में ऐसे कई आकर्षण होंगे.

पर्यटक टेंट सिटी से नाव द्वारा शहर के विभिन्न घाटों की यात्रा कर सकते हैं. टेंट सिटी की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी. मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त के दौरान बुकिंग शुरू करने का इरादा है. नई टेंट सिटी हर साल अक्टूबर से जून तक ही चलाई जाएगी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस खूबसूरत टेंट सिटी का निर्माण किया है.

वाराणसी टेंट सिटी में ऐसे करें रिजर्वेशन

वेबसाइट पर जाए्ं : https://www.tentcityvaranasi.com/

टेंट सिटी का बुकिंग और क्या है किराया || Booking and Fare of Varanasi Tent City

टेंट में रुकने के लिए पर्यटक ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में दोनों तरह से बुकिंग कर सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो tentcityvaranasi.com वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. अब आते हैं असली मुद्दे पर, आप भी जरूर इसका किराया जानने चाहते होंगे, तो बता दें टेंट सिटी में ठहरने का किराया 8 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए प्रतिदिन है. इसके साथ ही खास आयोजन पर ये किराया बढ़ भी सकता है.

वाराणसी की टेंट सिटी में ये भी सुविधा मिलेगी || Facility at Varanasi Tent City

यहां बच्चों के लिए भी कई इनडोर गेम बनाए गए हैं. यहां एक बेहतरीन क्लब हाउस भी तैयार किया गया है. यहां फर्स्ट एड के साथ एम्बुलेंस के साथ अस्पताल भेजने की भी सुविधा मौजूद है. यहां योग और मेडिटेशन सेंटर है. यहां योग और मेडिटेशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जहां कम से कम 300 लोग योग और ध्यान कर सकेंगे.

एक क्लस्टर में 200 व्यक्तियों के ठहरने की सुविधा || Accommodation facility for 200 persons in one cluster

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago