MV Ganga Vilas : पीएम मोदी ने 13 जनवरी, शुक्रवार के दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई....
MV Ganga Vilas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, शुक्रवार के दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई. 32 स्विस पर्यटक बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ पहुंचने के लिए पहली यात्रा पर निकले.
पीएम ने वाराणसी में गंगा के तट पर गुजरात के कच्छ और राजस्थान में इसी तरह के सेटअप की तर्ज पर विकसित एक ‘टेंट सिटी’ का उद्घाटन किया. 200 से अधिक तंबू पर्यटकों को लाइव शास्त्रीय संगीत, शाम को ‘आरती’ और योग सत्रों के साथ नदी के दूसरी ओर पवित्र शहर के प्रसिद्ध घाटों के मनोरम दृश्य पेश करेंगे. उन्होंने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई इनलैंड जलमार्ग प्रोजेक्ट की नींव भी रखी.
पीएम ने कहा “इस क्रूज के साथ, पूर्वी भारत के कई स्थान अब विश्व पर्यटन मैप में शामिल होंगे.. इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि आजादी के बाद से गंगा के किनारे विकसित नहीं हुए और गंगा के किनारे रहने वाले हजारों लोगों को नौकरी के लिए पलायन करना पड़ा,”
क्रूज निदेशक ने कहा कि इस क्रूज पर एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है ताकि कोई भी सीवेज गंगा में न बहे, साथ ही एक फिल्ट्रेशन प्लांट है जो स्नान और अन्य उद्देश्यों के लिए गंगा के पानी को शुद्ध करता है. केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “यात्रा विदेशी पर्यटकों को भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता में शामिल होने का अवसर देगी.”
पीएम मोदी ने पर्यटकों के लिए अपने संदेश में कहा कि भारत में वह सब कुछ है जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं. इसमें आपकी कल्पना से परे बहुत कुछ है. भारत को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता है. इसे केवल दिल से अनुभव किया जा सकता है,”
गंगा विलास क्रूज के लिए आप आसानी से टिकट बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए आपको अंतारा लग्जरी क्रूज की वेबसाइट www.antaracruise.com पर जाना होगा. बता दें, कि रूट पर किराया अलग-अलग होगा. यानी मान लीजिए आप वाराणसी से पटना का सफर करना चाहते हैं तो इसका किराया अलग होगा. अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
गंगा विलास क्रूज 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है. इसमें 3 डेक और 18 कमरे हैं. एक बार में इसमें 36 टूरिस्ट ट्रैवल कर सकते हैं. एमवी गंगा विलास भारत में बनने वाला पहला क्रूज शिप है. यह 51 दिनों में 3,200 किलोमीटर का सफर तय करेगी. पहली यात्रा करने वाले स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों का वाराणसी पोर्ट पर माला पहनाकर और शहनाई की धुनों के साथ स्वागत किया गया.
क्रूज के निदेशक राज सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस चलते फिरते फाइव स्टार होटल में 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं. इसके अलावा इसमें 40 क्रू मेंबर्स के ठहरने की व्यवस्था है. मॉर्डन जहाज 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है और इसके लिए 1.4 मीटर के ड्राफ्ट की आवश्यकता है.
यह पर्यटकों को 27 नदी के पार ले जाएगा और विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेगा. उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार, क्रूज विश्व धरोहर स्थलों, नेशनल गार्डन, नदी घाटों और बिहार के पटना, झारखंड के शाहीगंज, पश्चिम बंगाल के कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों को कवर करेगा. बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी.
क्रूज को स्पा, सैलून और जिम जैसी सुविधाओं से भी लैस किया गया है. राज सिंह ने कहा कि 51 दिनों की यात्रा के लिए कुल लागत लगभग 13 लाख रुपये प्रति यात्री के साथ, एक दिन में 25,000 रुपये खर्च होंगे. उन्होंने कहा कि क्रूज प्रदूषण मुक्त प्रणाली और साउंड प्रूफ तकनीक से लैस है.
क्रूज पर पर हैड एक दिन का करीब 25 हजार का खर्च आएगा. यात्रा के दौरान एक यात्री को पूरे सफर के लिए करीब 13 लाख रुपये चुकाने होंगे. टिकट का पैसा भारतीय और विदेशी दोनों के लिए समान होगा.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More