Delhi nearby destinations for Monsoon Tour: मॉनसून में दिल्ली के आसपास घूमने की ढेर सारी जगहें हैं. आइए जानते हैं इन्हीं के बारे में...
Delhi nearby destinations for Monsoon Tour : मॉनसून एक ऐसा मौसम है जब हम आराम से कही घूमने निकल सकते हैं., यह समय सूरज की चिलचिलाती गर्मी से बहुत जरूरी राहत पाने का है. मॉनसून यात्रा करने और प्रकृति की सुंदरता का अनुभव करने के लिए सबसे खूबसूरत समय में से एक है. बारिश हर चीज को जीवंत कर देती है. पहाड़ों और जंगलों की हरियाली से लेकर झीलों, झरनों आदि में जगमगाते पानी तक. इसलिए, अगर आप बारिश में घूमने और गर्म चाय और पकौड़े का आनंद लेने वालों में से हैं, तो दिल्ली से इन स्थानों पर मॉनसून की छुट्टी (Delhi nearby destinations for Monsoon Tour) की यात्रा की योजना बनाएं.
मानेसर दिल्ली एनसीआर में सबसे नज़दीकी लेकिन मंत्रमुग्ध (Delhi nearby destinations for Monsoon Tour) करने वाली जगहों में से एक के रूप में जाना जाता है, जहां मॉनसून के मौसम में जाया जा सकता है. झीलों की शांति, चारों तरफ हरियाली , रंगीन प्रवासी पक्षियों के अद्भुत व्यू के कारण मॉनसून में मानेसर आना चाहिए. दिल्ली से लगभग 54 किमी दूर मानेसर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां पर रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, ज़ोर विंग और एयर राइफल शूटिंग जैसे एडवेंचर किए जा सकते हैं. मानेसर स्थित सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी भी टूरिस्ट को खूब लुभाती है. इस बर्ड सेंचुरी में आप लगभग 200 से ज्यादा पक्षी की प्रजातियों को देख सकते हैं.
दिल्ली-अलवर हाईवे पर स्थित हरियाणा जिले का एक सुंदर हरा-भरा शहर, सोहना शहर की हलचल से दूर आपके लिए एक अच्छा वीकेंड ब्रेक (Delhi nearby destinations for Monsoon Tour) हो सकता है. अरावली पर्वत की तलहटी में स्थित, यहां शानदार रिसॉर्ट्स, झीलों, प्राचीन मंदिरों, सल्फर स्प्रिंग्स और सोहना कार रैली मॉनसून में घूमने के लिए अच्छे ऑप्शन हैं. आप नूंह और मालाब गांव भी घूम सकते हैं. आप “द गेटवे रिज़ॉर्ट दमदमा लेक गुड़गांव” में रह सकते हैं.
दिल्ली से लगभग 108 किलोमीटर दूर कुचेसर मॉनसून में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थल (Delhi nearby destinations for Monsoon Tour) है. यह एक छोटा सा गांव है लेकिन खूबसूरती के मामले में और दिल्ली के आसपास घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है. कुचेसर मध्यकालीन फोर्ट्स के लिए भी फेमस है. हालांकि, यहां मौजूद कुछ फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील का दिया गया है. ऐसे में अगर आप मॉनसून में दिल्ली के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं. आपको बता दें कि यह स्थान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पड़ता है.
दिल्ली एनसीआर में शानदार गेटवे में से एक पाटन है, जो राजस्थान में स्थित है. अरावली रेंज “पाटन महल” के तीन किनारों पर स्थित है. यह एक महल 200 साल पुराना है. रिनोवेट किए गए महल को अब एक आलीशान रिसॉर्ट में बदल दिया गया है जो मानसून में समय बिताने के लिए बेस्ट (Delhi nearby destinations for Monsoon Tour) है. आप आस-पास घूम सकते हैं, स्विमिंग पूल का मजा ले सकते हैं और किले और महल में टहल सकते हैं. अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो आप पहाड़ी पर 800 साल पुराने किले के लिए एक छोटे से ट्रेक पर जा सकते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में मौजूद दमदमा लेक मॉनसून में घूमने के लिए एक शानदार जगह है. रिमझिम बारिश के समय इस लेक की खूबसूरती देखते ही बनती है. अरावली पहाड़ियों के बीच में मौजूद होने के चलते मॉनसून में घूमने के लिए एक अच्छी जगह (Delhi nearby destinations for Monsoon Tour) मानी जाती है. यहां आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ बोटिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं. मॉनसून के समय यहां लगभग 100 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां देख सकते हैं. आपको बता दें कि दमदमा, दिल्ली से 25 किलोमीटर दूरी पर है.
चोरों और हरियाली बड़े-बड़े फोर्ट देखने का शौक हो तो नीमराना आपके लिए बेस्ट है. यहां पर आप रुककर राजा-महाराजा वाला फील भी ले सकते हैं. यहां पर किले में ही आपको बुकिंग के बाद स्टे करने के लिए कमरे मिल जाते हैं. ये जगह रात में और भी खूबसूरत लगती है.
पिंक सिटी जयपुर, दिल्ली एनसीआर से मॉनसून में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है. भारत के रेगिस्तानी राज्य में आपके लिए किलों से लेकर वास्तुकला, क्लचर और परंपराओं तक देखने के लिए कई आकर्षण हैं. आप सिटी पैलेस म्यूजियम, जंतर मंतर, जयगढ़ किला और हवा महल से शुरुआत कर सकते हैं. आप शहर के स्थानीय बाजारों में जा सकते हैं, जो अपने हाथों से बने ज्वेलरी के लिए फेमस हैं. अगर आप प्रकृति और बारिश का मजा लेना चाहते हैं, तो आप पिंक सिटी को उसके प्राकृतिक रंग में देखने के लिए जयपुर जा सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More