Dhankar Monastery : धनकर बौद्ध हिमाचल के स्पीति में समुद्र तल से 3890 मीटर की उंचाई पर स्थित है..
Dhankar Monastery : धनकर मठ पिन नदी के किनारे, एक खड़ी चट्टान की सतह पर बना एक गोम्पा है. इसे देख ऐसा लगता है मानो यह गुरुत्वाकर्षण को चुनौती दे रहा है. धनकर बौद्ध मठ धनकर गांव में है जो कि हिमाचल के स्पीति में समुद्र तल से 3890 मीटर की उंचाई पर स्थित है.
यह जगह ताबो और काजा दो फेमस जगहों के बीच में है. स्पीति और पिन नदी के संगम पर स्थित ये जगह दुनिया में बौद्ध धर्म के भी और ऐतिहासिक विरासतों में भी स्थान रखती है. धनकर एक बड़ा गांव है और 17 वीं शताब्दी में स्पीति साम्राज्य की राजधानी थी.
धनकर मठ बौद्ध कला और संस्कृति के मुख्य केंद्रों में से एक होने की वजह से फेमस टूरिस्ट प्लेस बन गया है. इस मठ में बुद्ध की मूर्ति और एक छोटा म्यूजियम है. इस मठ के नीचे शिचिलिंग का गांव है जहां पर आप एक नया मठ मिलेगा, जिसमें तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुग स्कूल से जुड़े लगभग 150 भिक्षु हैं. तो आइये जानते है धनकर मठ का इतिहास और इसकी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी.
धनकर 17 वीं शताब्दी के दौरान स्पीति घाटी साम्राज्य की पारंपरिक राजधानी थी और इसमें 12 वीं शताब्दी की कुछ विशेषताएं थीं. धनकर मठ लगभग एक हजार साल पुराना है. वर्तमान में इस मठ के कुछ हिस्सों को बिगड़ने के कारण बदल दिया गया है और एक नया गोम्पा बनाया गया है.
इसके अलावा यहां धनकर किला स्थित है जो अब खंडहर हो चुका है क्योंकि यह किला भूकंप में नष्ट हो गया था. 1000 फुट उंची एक ढांग पर बनाया गया और दो नदियों के संगम पर स्थित ये किसी भी बौद्ध मठ के लिये आदर्श जगह मानी जाती है . ढांग जो कि हमारे यहां पर देशी भाषा में बोला जाता है यानि की पहाड़ का एक छोटी सा भाग और कर या कार का मतलब किला कहा जाता है इसीलिये इसका नाम धनकर पड़ा.
यहां से स्पीति और पिन दोनों नदियों का अदभुत व्यू दिखाई देता है .धनकर के अन्य नाम हैं, धनखर, द्रंगखर तथा धंगकर जिसका हिमाचली बोली में शाब्दिक अर्थ है, पहाड़ी चट्टान पर आरोहित गढ़. धनकर मठ स्पीति घाटी के ताबो एवं काजा कस्बों के लगभग मध्य में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए लगभग 8 किलोमीटर का पैदल चलना पड़ता है.
पर्यटन के लिहाज से यह एक खूबसूरत जगह है, जहां हर किसी को एकबार जरुर आना चाहिए. यहां स्थित धनकर मठ/गोंपा राज्य के चुनिंदा सबसे खास बौद्ध जगहों में से एक है. आध्यात्मिक एहसास के लिए आप यहां आ सकते हैं. यह मठ इस क्षेत्र का पुराना और धार्मिक महत्व रखने वाला एक पवित्र स्थल है.
इसके अलावा आप स्पीति नदी के खूबसूरत व्यू का भी आनंद ले सकते हैं. यह नदी इस पहाड़ी गांव को संवारने का काम करती है.यह उन पर्यटकों के लिए भी खास माना जाता है जो नेचर के बीच में एकांत समय बिताना चाहते हैं. आप यहां की धनकर झील भी देख सकते हैं.
धनकर मठ एक बौद्ध मठ है जो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में काजा से 24 किमी दूर स्थित है. धनकर मठ से फ्लाइट, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. नजदीकी हवाई अड्डा शिमला में है, जबकि. नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका में है.
आप आसानी से मठ तक पहुंचने के लिए शिमला और रामपुर से बसों, जीपों और टैक्सियों की सेवा ले सकते हैं.
स्पीति घाटी के लिए कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है. यहां का नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर में है, जो कुल्लू के पास स्थित है और घाटी से 245 किमी दूर है. हालांकि, भुंतर हवाई अड्डा सीमित उड़ानों के साथ छोटा है. ऑप्शन के रूप में 522 किमी की दूरी पर स्थित चंडीगढ़ हवाई अड्डा निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. एक और अन्य ऑप्शन में रूप में हवाई अड्डा शिमला में स्थित है.
स्पीति से नजदीकी ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ में स्थित है, जिसकी देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी है. जोगिंद्रनगर में एक रेलवे स्टेशन भी है जो स्पीति के सबसे नजदीक है, लेकिन इस रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी बहुत खराब है. इसके एक और नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका में स्थित है.
अगर आप चाहे हैं तो यहां सड़क मार्गों के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं. जिसके लिए आपको पहले ताबो(32 कि.मी) और काज़ो(34कि.मी) नगर पहुंचना होगा, जहां से आप धनकर के लिए कैब या बस सेवा ले सकते हैं
धनकर मठ स्पीति की यात्रा का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम होता है. जो लोग अपनी छुट्टियों को आराम से बिताना चाहते हैं उन्हें इस मौसम में स्पीति की यात्रा करना चाहिए.
जब पूरे भारत में तेज गर्मी होते हैं उस समय स्पीति का तापमान 0 से 15 डिग्री सेल्सियस तक होता है. मॉनसून के महीनों में स्पीति की यात्रा की यात्रा करने से बचना सबसे अच्छा है क्योंकि लगातार भारी वर्षा, लैंडस्लाइड और फिसलन भरी सड़कें आपकी यात्रा को पूरी तरह से खराब कर सकती हैं. स्पीति में सर्दियां काफी तेज होती है. इसलिए यात्रा करने के लिए गर्मियों के मौसम से अच्छा समय और कोई नहीं है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More