Diwali Shopping Places In Delhi
Diwali Shopping Places In Delhi : दिवाली इस साल 1नवंबर को मनाई जाएगी. दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को लाइट और दीयों से सजाना पसंद करते हैं. हालांकि, लोग अक्सर किफायती लाइट और दीयों के ऑप्शन तलाशते हैं. अगर आप भी किफायती दामों पर कुछ फैंसी लाइट और दीये खरीदना चाहते हैं तो आपको दिल्ली के थोक बाजार सदर बाजार में जरूर जाना चाहिए. यहां आपको दिवाली के लिए जरूरी सभी सामान बेहद सस्ते दामों पर मिल जाएंगे. सदर बाजार में आपको अपने घर को सजाने के लिए लाइट की लड़ियां 100 रुपये से भी कम कीमत में आसानी से मिल जाएंगी. चाहे आपको आर्टिफिशियल लाइट वाले दीये खरीदने हों या फैंसी लाइट डेकोरेशन का सामान, सबकुछ बेहद कम दामों पर मिल जाता है.अगर आप दिवाली पर अपने घर को सस्ते में सजाना चाहते हैं तो आप सदर बाजार जा सकते हैं. जानिए सदर बाजार में क्या-क्या मिलता है और यहां कैसे पहुंचें.
आप बस से आसानी से सदर बाजार पहुंच सकते हैं। अगर आप मेट्रो से जाना चाहते हैं, तो सदर बाजार मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक है. सदर बाजार मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर पड़ता है.आप चांदनी चौक पर उतरकर यहां से सदर बाजार भी जा सकते हैं. आप कार या टैक्सी से भी सदर बाजार पहुंच सकते हैं, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना बेहतर है क्योंकि यहां काफी भीड़ होती है.
सदर बाजार में आपको हर जगह लाइट की दुकानें मिल जाएंगी. आप यहां से आसानी से थोक के दामों पर लाइट खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा गलियां भी हैं, जहां लाइट मिलती हैं। सदर बाजार की लल्लू मिश्रा गली और पान गली अपनी लाइट के लिए मशहूर हैं। यहां आपको 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की शानदार लाइट मिल जाएंगी. जो लाइट आपको बाजार में 1000 रुपये में मिलती है, वह सदर बाजार में 100 रुपये में मिल जाएगी.
अगर आप सदर बाजार नहीं जाना चाहते हैं, तो इससे सटा चांदनी चौक लाइट मार्केट भी थोक मार्केट है. यहां आपको 1-2 नहीं बल्कि हज़ारों दुकानें मिलेंगी जहां लाइट्स बिकती हैं. आपको 100-200 रुपये में खूबसूरत लाइट्स मिल जाएंगी. आपको चांदनी चौक मार्केट में तरह-तरह के लाइट फाउंटेन, दीये, मोमबत्तियाँ, लड़ियाँ, फैंसी लाइट्स, झूमर, हैंगिंग लाइट्स और हज़ारों तरह की दिवाली लाइट्स मिल जाएंगी.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More