Travel Blog

Goa tour- सड़क मार्ग, ट्रेन और प्लेन से कैसे जाएं गोवा यहां से लें सारी जानकारी

Goa tour- शांत समुद्र तट, स्वादिष्ट समुद्री भोजन और असंख्य प्राचीन वास्तुकला, ये गोवा की कुछ प्रमुख चीजें हैं जो पूरे देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. गोवा भारत के विभिन्न हिस्सों से हवाई, रेल और सड़क द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है. पणजी से लगभग 26 किलोमीटर दूर डाबोलिम हवाई अड्डा शहर को दुनिया से जोड़ता है जबकि मडगांव रेलवे स्टेशन और वास्को डी गामा रेलवे स्टेशन यहां के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं. आस-पास के शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोग इंट्रा-सिटी और अंतर-सिटी बसों के लिए विकल्प चुन सकते हैं.

भारत में गोवा को अल्टीमेट पार्टी डेस्टिनेशन माना जाता है. गोवा के कसीनो सबसे ज्यादा फेमस है. यहां के बीच, लैंडस्केप, कसीनो, नाइट क्लब, पब्स, रेस्टोरेंट और बेस्ट होटल यहां सभी आसानी से मिल जाएंगे. यहां वाटर स्पोर्ट्स, स्ट्रीट मार्केट और नाइट मार्केट का भी ऑप्शन है.

Goa के Vasco Da Gama में घूमने के लिए क्या-क्या है खास, जान लीजिये

ट्रेन द्वारा गोवा पहुंचना सबसे आसान है क्योंकि राज्य में दो मुख्य रेलवे स्टेशन है. पहला वास्को डी गामा और दूसरा माडगांव रेलवे स्टेशन. ट्रेन द्वारा उत्तर, दक्षिण और केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा अच्छे से जुड़ा है. अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं. इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता.

Top flights to ​Goa

Bengaluru To Goa Flights
Chennai To Goa Flights
New Delhi To Goa Flights
Hyderabad To Goa Flights
Mumbai To Goa Flights
Pune To Goa Flights

By Air

पणजी (गोवा की राजधानी) से लगभग 26 किमी दूर डाबोलिम एयरपोर्ट है. मुख्य डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है. इस हवाई अड्डे के दो टर्मिनल हैं, टर्मिनल 1 डोमेस्टिक टर्मिनल है और टर्मिनल 2 अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल है. एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया, गोएयर, इंडिगो, जेट एयरवेज और स्पाइसजेट सहित सभी प्रमुख डोमेस्टिक फ्लाइट बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, इंदौर, चेन्नई और पुणे से नियमित उड़ान भरते हैं. मस्कट, दोहा और कोपेनहेगन जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से कुछ एयरलाइन जैसे नोवायर, कतर एयरवेज़ और ओमान एयर उड़ान भरती हैं. गोवा में किसी जगह तक पहुंचने के लिए यात्री एयरपोर्ट के बाहर से टैक्सी किराये पर ले सकते हैं.

By Road

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC), महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ((MSRTC) और के टी सी कुछ प्रमुख संचालक हैं जो मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे आसपास के शहरों से बस सेवाएं प्रदान कराते हैं इसके अलावा अगर आप खुद ही ड्राइव करके आ रहे हैं तो बैंगलोर और मुंबई और गोवा जाने के लिए नेशनल हाईवे 4 रास्ते से जा सकते हैं, जो बेहद सुचारू और सुव्यवस्थित है, जबकि मंगलौर से आने वाले लोग नेशनल हाईवे 17 के माध्यम से आ सकते हैं.

By Train

ट्रेन द्वारा गोवा पहुंचना सबसे आसान है क्योंकि राज्य में दो मुख्य रेलवे स्टेशन है पहला वास्को डी गामा और दूसरा माडगांव रेलवे स्टेशन। ये दो रेलवे स्टेशन एक व्यापक ट्रेन नेटवर्क के रूप से देश के विभिन्न हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़े हैं. दिल्ली से माडगांव के लिए नियमित ट्रेन हैं. जिसमें गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस प्रमुख हैं. जबकि पणजी से मडगांव रेलवे स्टेशन की दूरी 38किलोमीटर है और वास्को डी गामा रेलवे 29 किलोमीटर की दूरी पर है. यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर से टैक्सी की सेवा ले सकते हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago