Travel Blog

उदयपुर में Vintage Car Museum का जरूर करें दौरा, पुरानी गाड़ियों का है म्यूजियम

Vintage Car Museum : जब भी राजसी महल और राजसी ठाठ-बाट की बात आती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम आता है राजस्थान का. राजस्थान में कई शहर हैं, जो इस राज्य की समर्द्ध संस्कृती को दर्शाते और दिखाते हैं. राजस्थान के खूबसूरत शहरों में शुमार उदयपुर झीलों के शहर के नाम से पर्यटकों के बीच विख्यात है, जो राजस्थान के समर्द्ध शहरों में शुमार है. (vintage car museum) यह खूबसूरत शहर अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है.

Alwar: चर्च रोड पर क्लॉक टॉवर पर्यटकों की है पहली पसंद

महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1559 में इस शहर की स्थापना की. (vintage car museum) यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है. यह शहर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यूं तो उदयपुर में देखने को काफी कुछ है जैसे पिछोला झील,फतेह सागर लेक , सिटी पैलेस, आदि. लेकिन अगर आप बार-बार उदयपुर में जाकर यही चीजें देख रहें हैं, तो ठहर जाइए क्यों कि आज हम आपको अपने लेख से बताने जा रहे कुछ खास चीजों के बारे में जिसमे यकीनन महल झील आदि शामिल नहीं है. आज हम आपको विंटेज कार म्यूजियम के बारे में बताएंगे.

हवाई यात्रा के दौरान खो जाए सामान, तो इन बातों का रखें ख्याल

Vintage Car Museum

विंटेज कार म्यूजियम, उदयपुर क्या आपको पुराने जमाने की विंटेज और फैंसी कारों का शौक है, तो आपको इस म्यूजियम की सैर अवश्य करनी चाहिए. इस खास म्यूजियम में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आकर्षक वाहन है, जिनके बारे में आप यहां देख और समझ सकते हैं. आप इस म्यूजियम में शाही कार, जीप, ट्रक और पुराने घोड़े द्वारा खीचें जाने कोच आदि को देख सकते हैं. अगर आप यहां मौजूद शाही कारों को छूने की मनाही है, लेकिन अगर आप इन्हें देखने के बाद चलाना चाहते हैं, तो पहले परमिशन ले.

Chuliya Water Fall in Rajasthan: ये नहीं देखा तो क्या देखा

विंटेज कार सिटी पैलेस में अन्‍य पुरानी कारों का अच्‍छा संग्रह है.यहां क़्ररीब दो दर्जन कारें पर्यटकों को देखने के‍ लिए रखी हुई हैं. इन कारों में 1934 ई. की रॉल्‍स रायल फैंटम 1939 ई. में काडिलेक कन्‍वर्टिवल भी है. 1939 ई. में जब जैकी कैनेडी (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पत्नी) उदयपुर के दौरे पर आए थे तो इसी कार से घूमे थे.

टिकट-200

How to reach the Vintage Car Museum

यह म्यूजियम उदयपुर शहर के कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के करीब स्थित है, जो परिवहन के तीन तरीकों- फ्लाइट, रेलवे और रोडवेज के माध्यम से आसानी से जुड़ा हुआ है.

By Air: महाराणा प्रताप हवाई अड्डा विंटेज और क्लासिक कार म्यूजियम से 20 किमी की दूरी पर स्थित है. यह 20 किमी की दूरी निजी टैक्सी या टैक्सी के माध्यम से जाया जा सकता है.

By train: उदयपुर रेलवे स्टेशन म्यूजियम से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप कुछ ही समय में संग्रहालय तक पहुंचने के लिए कोई भी सार्वजनिक परिवहन ले सकते हैं.

By road : उदयपुर बस डिपो (उदियापोल) विंटेज और क्लासिक कार संग्रहालय से सिर्फ 1 किमी दूर है. उदयपुर पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश परिवहन प्राधिकरण द्वारा सरकार द्वारा संचालित बसें लेना है. आप NH8 का उपयोग करके सड़क यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

3 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago