Travel Blog

पंजशीर ( Panjshir ) – अफ़गानिस्तान का वह इलाका, जहां हर महिला खुद को महफ़ूज़ फ़ील करती है

पंजशीर के बारे में इस ब्लॉग को पढ़ने से पहले, सबसे पहले हमें ये समझना होगा कि ये आर्टिकल अफ़गानिस्तान की यात्रा ( Afghanistan Tours ) के संदर्भ में है. ये दक्षिण पूर्व एशिया के किसी दूसरे आइलैंड की तरह तो बिल्कुल नहीं है, या फिर यूरोप के किसी देश की यात्रा जैसे. आखिरकार ये अफगानिस्तान है और वह देश है जिसे धरती पर सबसे खतरनाक देशों में गिना जाता है. इन सब खतरों के बावजूद अफगानिस्तान में एक जगह है जो बेहद शांत है और जहां के लोग भी बेहद आराम से जिंदगी को बिताते हैं, ये जगह हैं पंजशीर ( Panjshir ).

काबुल से 2 घंटे की ड्राइवर की दूरी पर स्थित पंजशीर ( Panjshir ) क्षेत्र शानदार नज़ारों के लिए भी अफगानिस्तान के मानचित्र पर मशहूर है. सालभर यहां बर्फ से ढकी चोटियां, खूबसूरत बहती धाराएं और अद्भुत छोटे गांव यहां की शान हैं. काबुलियों का पसंदीदा स्थल है ये. यह आपको प्रदूषण से दूर एक बेहंद शांत जगह की मौजूदगी का अहसास कराता है.

पंजशीर ( Panjshir ) के पश्चिम में, अहमद शाह मसूद का घर है. मसूद को पंजशीर का शेर कहा जाता है. ये सोवियत विरोधी मुजाहिदीन आंदोलन के नेताओं में से एक रहे हैं. मसूद के नेतृत्व में, पंजशीर ( Panjshir ) ने पहले रूस को यहां से बाहर रख पाने में कामयाबी हासिल की और बाद में जब पूरे मुल्क में तालिबान की हुकूमत थी, तब भी पंजशीर उसकी सरपरस्ती से दूर ही रहा. इसने खुद की पहचान और खुद पर खुद के आधिपत्य को साबित किया.

अपनी सुरक्षा कर पाने और बाहरी घुसपैठियों को खदेड़ने की क्षमता की वजह से ही आज भी यह अफगानिस्तान का सबसे सुरक्षित हिस्सा है. पंजशीर ( Panjshir ), इस वक़्त भी सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महफूज है और अपनी सुरक्षा का जिम्मा भी संभाले हुए है. पंजशीर ( Panjshir ) के स्थानीय लोग उदारवादी दृष्टिकोण की वजह से जाने जाते रहे हैं, और उनमें स्वीकार्यता का भाव भी है जबकि अफगानिस्तान के बाकी हिस्से में ऐसा दिखाई नहीं देता है. इसका सीधा सा मतलब है कि महिला यात्रियों के लिए ये जगह बेहतरीन है.

पंजशीर ( Panjshir ) के प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा जांच के बाद किसी को भी अंदर दाखिल किया जाता है. यह उन खास मौकों में से होता है, जब अफगानिस्तान में आपको यह अहसास होता है कि ये जगह पूरी तरह से नियंत्रण में है. वर्दी पहने पुरुष सैनिकों का दोस्तान रवैया भी आपका दिल जीत लेता है. इस छोटे से हिस्से में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच बेहद सही ढंग से होती है इसलिए कई बार यात्रियों को लंबा इंतज़ार भी करना पड़ता है. इस दौरान सुरक्षाकर्मी चाय\कॉफी की पेशकश भी करते हैं. वे इस देरी के लिए खेद भी जताते हैं और कई बार तो आपसे माफी भी मांग लेते हैं.

Travel Junoon ने यह लेख Young Pioneer Tours के ब्लॉगर Ben Crowley के अनुभवों पर लिखा है. Ben का वास्तविक लेख अंग्रेजी भाषा में है.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

9 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago