Plastic Bottle use for Home Decor
Plastic Bottle use for Home Decor : घर में हम सभी प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल करते हैं. आप बाजार से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर लाएं या पानी, वह प्लास्टिक की बोतल में ही मिलता है. इतना ही नहीं, कई तरह का खाने-पीने, किचन, बाथरूम और डेली यूज का सामान भी मार्केट में प्लास्टिक की बोतल में आता है. जब बोतल खाली हो जाती है तो या तो हम उसे दोबारा भर लेते हैं और अगर उसे दोबारा भरना संभव नहीं होता तो उसे बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं.
अगर आप भी अब तक ऐसा ही करते आए हैं तो हम आपको बता दें कि आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. इस तरह हर दिन घरों से कचरे के रूप में निकलने वाली बोतलों का निपटारा मुश्किल तो होता है ही, साथ ही इससे प्रदूषण भी बढ़ता है. अगर आप चाहें तो खुद ही इन प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल कर सकती हैं और वह भी अपना घर सजाकर. इसे कहते हैं आम के आम, गुठलियों के दाम. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप पुरानी बोतलों को एक नया आकार देकर अपने घर का किस तरह सजाएं…
घर तब बेहद अच्छा लगता है, जब उसमें हरियाली हो. कुछ लोगों का घर इतना छोटा होता है कि उनके लिए प्लांट्स को लगा पाना संभव नहीं होता. अगर आपका आशियाना भी छोटा है तो आप पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से एक बेहतरीन वॉल गार्डन बना सकते है. इसके लिए आप बोतलों को बीच में से काटें और उस में खाद डालकर छोटे पौधे लगाएं. इतना ही नहीं, अगर आप अपनी दीवार की खूबसूरती को और भी अधिक निखारना चाहते हैं तो बोतलों को अलग-अलग रंग से कलर करें. आप इन पर कुछ डिजाइन्स भी बना सकते हैं.
पुरानी बोतलों को रिफिल करने के अलावा आप उसकी मदद से छोटे-छोटे कंटेनर बना सकते हैं और उसे दीवार पर टांग सकते है. हालांकि यह कंटेनर तैयार करते समय आप उसे एक अलग आकार दें ताकि जब आप उसे दीवार पर टांगे तो वह आपकी दीवार की शोभा भी बढ़ाए. आप इन कंटेनर में अपनी छोटी-छोटी चीजें जैसे पेन, पैंसिल, कैंची, मोबाइल, चार्जर व अन्य सामान रख सकते हैं.
आप पुरानी बोतल की मदद से स्नैक बाउल बनाना भी एक स्मार्ट आईडिया है. इसके लिए पहले आप बोतल को नीचे से काटें. इसके बाद आप एक गर्म प्रेस को उस कटे हिस्से पर रखें। आप इसके बाद उसे ऐसे ही स्नैक बाउल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप धागों की मदद से बाउल को सजाएं. जब आप इसे अपनी डाइनिंग टेबल पर रखेंगे तो यह देखने में भी अच्छा लगेगा और आपके बेहद काम भी आएगा.
बोतल को अच्छी तरह से धोने के बाद सुखा लें, फिर एक तरफ इतना कट लगाएं कि उसमें से सिक्के या रुपये जाने की जगह बन जाएं. पूरी बोतल पर अपने मनपसंद रंग का चार्ट पेपर चिपकाएं. उसके किनारों पर रंग-बिरंगी टेप से डिज़ाइन बनाएं.आप चाहे तो बोतल पर हैंडीक्राफ्ट का यूज़ करते हुए बोतल के नाक, मुंह, कान बना लें ताकि वह देखने में कूल लगे और आपका मनी बैंक तैयार है.
किसी महिला के पास ज्वैलरी न हो, ऐसा तो संभव नहीं है. आप ज्वैलरी को रखने के लिए बाॅक्स का सहारा लेती होंगी, लेकिन अब आप पुरानी बोतलों की मदद से ज्वैलरी ट्रे या ज्वैलरी स्टैंड बना सकती हैं. इसके लिए आप कुछ प्लास्टिक की बोतल को नीचे से काटें और फिर एक स्टैंड पर उन कटे हुए बोतल को फिक्स करें. बस, आपका ज्वैलरी स्टैंड बनकर तैयार है.
धर पर शैंडलियर बनाने के लिए आपको एक ही आकार की 10 से 15 बोतलों की जरूरत पड़ेगी, सबसे पहले सभी बोतलों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें फिर इन बोतलों के ऊपर वाले भाग को काटिए. अब इनके कटे हुए भागों को अपने मनपसंद कलर से पेंट करें या क्राफ्ट से सजांए. सभी कटे हुए भाग को कुछ इस तरह से आपस में जोड़े कि वह सभी झालर का रूप ले.अब इन झालरों के बीचों बीच एक दीवाली कि पड़ी हुई लाइट्स को सबके अंदर लगा दें. घर में टांगने के लिए शैंडलियर तैयार है.
इसी तरह से आप चाहे तो मेज पर रखने वाला लैंप भी बना सकते हैं.
पुरानी बोतलों की मदद से कई तरह के डेकोरेटिव पीस तैयार किए जा सकते हैं. बस जरूरत है तो अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करने की. आप पुरानी बोतलों की मदद से कलरफुल रेथ यानी माला बनाकर घर में टांग सकते हैं या उससे हैंगिग — बनाएं. इसी तरह आप उससे बीच कैंडल होल्डर बनाकर अपने बेडरूम में सजाएं. इसी तहर पुरानी बोतलों से कलरफुल पेंगुइन से लेकर बटरफ्लाई कुछ भी तैयार किया जा सकता है.
सबसे पहले बोतल का लेबल निकालकर उसे अच्छी तरह से क्लीन करलें फिर नीचे के हिस्से से थोड़ा ऊपर आमने-सामने दो छेद करें और उन छेदों में पेंसिल डालकर उतना बड़ा कर लें कि उनमें स्पून डाली जा सकें. बोतल के दोनों तरफ बराबरी पर छेद करें. इससे बर्ड फीडर का बैलेंस बना रहेगा. जहां पहले छेद किए हैं उससे कुछ ऊपर और बोतल के ढक्कन से कुछ नीचे के हिस्से पर आमने सामने दो छेद और करें फिर उन्हें भी पेंसिल डालकर बढ़ा करें और उनमें भी क्रास शेप में दो स्पून लगा दें. इन स्पून पर बैठकर चिड़ियां बोतल से निकलने वाले दाने को चुग सकती है. अब इन स्पून से थोड़ा ऊपर दो बड़े छेद करें, ताकि वहां से दाना आसानी से चुगा जा सके.
अब बोतल के ढक्कन के पास दो छेद कुछ इस तरह से करें कि इसमें आप रस्सी डालकर कहीं लटका सकें. आपका बर्ड फीडर तैयार है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More