Pondicherry Visiting Places : भारत के दक्षिण में स्थित पांडिचेरी में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और पूरे भारत में फेमस है.
Pondicherry Visiting Places : भारत के दक्षिण में स्थित पॉन्डिचेरी (Pondicherry or Puducherry) में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और पूरे भारत में फेमस है. पॉन्डिचेरी भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित यह स्थान दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बहुत ही अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. यह स्थान चेन्नई से लगभग 158 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
तमिलनाडु राज्य में पॉन्डिचेरी एक बेहद ही खूबसूरत शहर है और हर साल लाखों सैलानी इस शहर में घूमने के लिए आते हैं. तो चलिए आज हम आपको पुदुचेरी शहर में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं−
पॉन्डिचेरी की सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है. सुबह और शाम के समय समुद्र तट का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है. यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी को भी भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं. यहां पर कई पर्यटन स्थल मौजूद है जिसमे मंदिर, खूबसूरत समुद्र तट, चर्च और लाइब्रेरी आदि शामिल हैं.
पैराडाइज बीच पॉन्डिचेरी के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसों में है. यह बीच चुन्नमबार में स्थित है जो शहर के नजदीक स्थित है. सुनहरे रेत से भरा हुआ यह समुद्र तट काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. बीच पर ठंडी समुद्री हवा बेहद सुकून देती है.
प्रोमेनेड बीच पॉन्डिचेरी का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो कि लगभग 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है. यहां पर काफी संख्या में लोग खेलने और घूमने करने आते हैं. शाम के समय इस बीच पर टहलना पर्यटकों को बहुत लुभाता है. इस बीच के आस पास कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं.
इसमें पुराने लाइटहाउस, वार मेमोरियल, हेरिटेज टाउन हॉल और महात्मा गांधी जी की मूर्ति आदि शामिल हैं जहां पर आप घूमने जा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो इस बीच के आस पास कई फूड स्टॉल भी मौजूद है.
अरबिंदो आश्रम पॉन्डिचेरी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो कि पॉन्डिचेरी के व्हाइट टाउन में स्थित है. इस आश्रम का नाम इसके निर्माता श्री अरबिंदो घोष के नाम पर रखा गया जिसकी नीव 1926 में रखी गई. कई लोग यहां पर अपने मन की शांति के लिए आते हैं. आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए यह आश्रम बहुत अच्छा स्थान है.
पॉन्डिचेरी शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान तमिलनाडु राज्य में स्थित है जिसको अरबिंदो आश्रम की शिष्या मिर्रा अल्फासा ने स्थापित किया. इस स्थान को यूनिवर्सल टाउन के नाम से भी जाना जाता है क्यों कि यहां पर सभी प्रकार की संस्कृतियों के लोग शांति से रहते हैं. कई देशों के लोग इस टाउन के निवासी हैं.
सेरेनिटी बीच पॉन्डिचेरी शहर के बाहरी इलाके में स्थित है जो कि शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर कोट्टाकुप्पम स्थित है. शांत वातावरण में स्थित यह बीच हनीमून मनाने के लिए बहुत अच्छा डेस्टिनेशन है. इस बीच के यहां पर मौजूद रेत पर चलना आप के लिए शानदार पल होगा. शहर से थोड़ा दूर होने की वजह से यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं होती है.
लाइट हाउस पॉन्डिचेरी का एक बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. इस हाउस का निर्माण फ्रांसीसी शासनकाल के दौरान किया गया जो की समुद्री पर्यटकों को सही मार्ग दिखाने के काम आता है.
वर्तमान में यह स्थान पॉन्डिचेरी के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो का हिस्सा है. यहां से आप पॉन्डिचेरी का अद्भुत नजारा देख सकते हैं. इसके अलावा यहां पर कई प्रकार के खूबसूरत पक्षी भी देखने को मिल जाते हैं.
राज निवास पॉन्डिचेरी की एक बेहद खूबसूरत प्राचीन इमारत है जिसका निर्माण 18वी शताब्दी मे किया गया. यह इमारत वर्तमान में पॉन्डिचेरी के उपराज्यपाल का निवास स्थान है. आप की जानकारी के लिए बता दें कि यह इमारत आम लोगों के लिए खुली नही रहती है लेकिन इसको आप बाहर से देख सकते हैं.
यानम बीच भी पॉन्डिचेरी के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में आता है जहां पर आप शहर की भीड़ भाड़ भरे वातावरण से मुक्त शांत और सुनहरे वातावरण में सुकून का कुछ समय बीता सकते हैं. इस बीच को राजीव गांधी बीच के नाम से भी जाना जाता है. समुद्र तट के किनारे पर मौजूद कुर्सियों पर बैठकर आप समंदर की खूबसूरती को निहार सकते हैं. इसके अलावा आप यहां पर नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं.
पॉन्डिचेरी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर पॉन्डिचेरी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं. यह खूबसूरत मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है अगर आप भी धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी पॉन्डिचेरी यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं.
यह गार्डन पॉन्डिचेरी के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जिसको 19वी शताब्दी मे स्थापित किया गया. लगभग 22 एकड़ के विशाल भू भाग में फैले हुए इस गार्डन में आप कई प्रकार के देशी और विदेशी पेड़ पौधों की प्रजातियां देख सकते हैं.
यहां का शान्त और खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है. इसके अलावा यहां पर एक्वेरियम भी मौजूद है जहां पर आप कुछ खूबसूरत मछलियां भी देख सकते हैं.
ऑस्टेरी झील पॉन्डिचेरी की बहुत ही खूबसूरत झील है जो कि पांडिचेरी शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है. इस झील में आप नाव की सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा इस झील के आस-पास कई रेस्तरां भी मौजूद है जहां पर आप कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद उठा सकते हैं.
फ्रेंच वार मेमोरियल पॉन्डिचेरी की ऐतिहासिक जगह है जो कि पॉन्डिचेरी के व्हाइट टाउन में स्थित है. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कई फ्रांसीसी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी इसलिए उन सब की याद में इस स्मारक का निर्माण किया गया. इसके अलावा इस स्मारक के पास में एक खूबसूरत बगीचा भी मौजूद है जहां पर बैठकर आप कुछ समय बिता सकते हैं.
अरिकामेडु पॉन्डिचेरी के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं यहां पर आप रोमन संस्कृति की झलक देख सकते हैं. अरिकामेडु के खंडहर पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है.
यह स्थान पहली बार प्राचीन समय में रोमन व्यापारियों के साथ व्यापार के लिए इस्तेमाल किया गया जो कि एक प्रमुख बंदरगाह था. अगर आप पॉन्डिचेरी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
यह मंदिर पॉन्डिचेरी के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो कि हिंदुओ के आराध्य भगवान गणेश जी को समर्पित है. यह मंदिर हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है.
कहा जाता है कि एक बार एक फ्रांसीसी व्यक्ति ने मंदिर में मौजूद भगवान गणेश जी की मूर्ति को हटाने की कोशिश की थी उस दौरान मूर्ति वहां से हट जाने के बाद फिर से वहां प्रकट हो जाती है, जिसको देखकर वह व्यक्ति हैरान हो गया और भगवान का भक्त हो गया.
वरदराजा पेरूमल मंदिर पॉन्डिचेरी का बेहद खूबसूरत और प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण लगभग 12वी शताब्दी में किया गया. धार्मिक आस्था में काफी महत्व रखने वाले इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.
इस मंदिर की संरचना देखने लायक है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है. अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी पॉन्डिचेरी यात्रा के दौरान इस मंदिर में भी दर्शन करने जा सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More