Rahala Falls Travel Blog : मनाली में स्थित रहाला वाटरफॉल पर्यटकों के लिए एक फेमस पिकनिक स्पॉट है....
Rahala Falls Travel Blog : मनाली बस स्टैंड से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रहाला वाटरफॉल, रोहतांग दर्रे के रास्ते में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक फेमस पिकनिक स्पॉट है.
यहां का पानी आमतौर पर ठंडा होता है क्योंकि यह हिमालय में स्थित पिघलने वाले ग्लेशियर से निकलता है. चारों ओर देवदार और सिल्वर बर्च के पेड़ों से घनी हरियाली है. झरने के आसपास के विभिन्न जगहों से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों को आसानी से देखा जा सकता है.
लगभग 9000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, यह नेचर प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक परफेक्ट जगह है. परिवार और दोस्तों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बॉन्डिंग बिताने के लिए एक परफेक्ट स्थान होने के अलावा, यह स्थान उन लोगों के लिए भी है जो अपने मन को शांत करना चाहते हैं और अपने भीतर शांति चाहते हैं.
ऐडवेंचर चाहने वाले भी झरने और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों के शानदार व्यू देखने के लिए चट्टान पर चढ़ सकते हैं.
ऐडवेंचर जिन लोगों को पसंद है वह गुलाबा से राहाला फॉल्स तक ट्रेक कर सकते हैं. मनाली से पर्यटक शेयिंग या प्राइवेट टैक्सियों से गुलाबा पहुंच सकते हैं. वहां से, ट्रेक लेह-मनाली हाईवे से एक खड़ी चढ़ाई है जहां झरना स्थित है. ट्रेकर्स थोड़े पेशेंस के साथ झरने तक ट्रेकिंग कर सकते हैं.
मार्ग के कुछ हिस्सों में हाईवे पर चलना शामिल है, जबकि आधे रास्ते में घने जंगलों के बीच से गुजरना होगा. रास्ता काफी फिसलन भरा होता है और देवदार और सिलबर बर्च के पेड़ों के बीच तलाब से घिरी होती है और पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता है. राहला झरने से ट्रेकर्स रोहतांग दर्रे के लिए आगे बढ़ सकते हैं या उसी रास्ते से वापस गुलाबा जा सकते हैं.
1. यदि ट्रेकिंग कर रहे हैं, तो अच्छे ट्रेकिंग वियर पहनें, विशेष रूप से जूते, ताकि खड़ी पहाड़ पर बिना कोई परेशानी की चढ़ाई की जा सके.
2. हमेशा ग्रुप में ट्रेक करें.
3. गर्म कपड़े ले जाएं क्योंकि ऊपर चढ़ने पर टेंपरेचर ठंडा हो सकता है.
4. खुद को हाइड्रेट रखें.
5. कुछ दुकानें भी मिल जाएंगी रास्ते में जहां आपको स्नैक्स और पीने की चीजें मिलेंगी.
6. हाईवे पर ही पार्किंग की जगह उपलब्ध है. सड़क अपने आप में संकरी है, इसलिए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यातायात सुचारू रूप से चलने के लिए वाहनों को सावधानी से पार्क किया जाए.
राहाला फॉल्स मनाली से करीब 16 किलोमीटर दूर लेह-मनाली हाईवे पर स्थित है. राहाला फॉल्स तक पहुंचने के लिए किराए की टैक्सियां पब्लिक परिवहन का सबसे अच्छा साधन हैं. पर्यटक मनाली से प्राइवेट या अपनी गाड़ी में लेह-मनाली हाईवे के माध्यम से भी ड्राइव कर सकते हैं.
नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर हवाई अड्डा, भुंतर शहर में है. हवाई अड्डे को कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है और एक किलोमीटर से अधिक लंबा रनवे है. एयर इंडिया की नई दिल्ली से हवाई अड्डे के लिए नियमित उड़ानें हैं.
सरकारी चार्टर एजेंसी पवन हंस, शिमला से चंडीगढ़, कुल्लू और धर्मशाला को जोड़ने वाली हेली-टैक्सी सेवा प्रदान करती है.
मनाली से दिल्ली से राष्ट्रीय हाईवे एनएच 1 से अंबाला तक और वहां से एनएच 22 से चंडीगढ़ और वहां से नेशनल हाईवे एनएच 21 द्वारा पहुंचा जा सकता है जो बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कुल्लू शहरों से गुजरता है. चंडीगढ़ से मनाली की सड़क की दूरी 310 किमी है, और दिल्ली से मनाली की कुल दूरी 570 किमी है.
लक्जरी बसें (वोल्वोस सहित) आमतौर पर इस मार्ग पर रात भर चलती हैं और सभी प्रमुख बस टर्मिनलों से उपलब्ध हैं. 12 गैर-एसी सेवाओं के अलावा, एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) दिल्ली-मनाली मार्ग पर पांच दैनिक वोल्वो और एसी बसें चलाता है और दो अलग-अलग वोल्वो एचपीटीडीसी (हिमाचल पर्यटन विकास निगम) द्वारा चलाया जाता है.
राहाला फॉल्स की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च और अक्टूबर के बीच है क्योंकि इस क्षेत्र का जल स्तर अधिक है.गर्मियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती और भी देखने लायक होती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More