World Most Powerful Passports in 2022 :जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पास सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं...
World Most Powerful Passports in 2022 : 2022 के हेनले एंड पार्टनर्स पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पास सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं. इस बीच, भारत सूची में 87वें स्थान पर है.
आपको बता दें कि किसी भी एक देश से दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी होता है. जिन देशों के पासपोर्ट मजबूत हैं, उनके नागरिकों को दूसरे देशों की यात्रा करने में कोई दिक्कत नहीं आती है.
जिन देशों का पासपोर्ट शक्तिशाली होता है उन्हें कई देशों में जानें के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है. हाल ही में, हेनले एंड पार्टनर्स ने 2022 के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की अपनी नई रैंकिंग की सूची जारी की. दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्ट को हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में स्थान दिया गया है.
2022 की इस ताजा रैंकिंग में जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट को सबसे मजबूत बताया गया है. इस लिस्ट में जापान सबसे ऊपर है. इसके बाद सिंगापुर दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर है. बता दें कि जापानी पासपोर्ट धारक बिना वीजा के दुनिया के 193 देशों में की यात्रा कर सकते हैं.
मालूम हो कि जापानी पासपोर्ट पिछले 5 वर्षों से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में सबसे ऊपर है. वहीं अगर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की बात करें तो इसके पासपोर्ट धारक दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं.
इस सूची में भारतीय पासपोर्ट 87वें स्थान पर है. भारत 2021 की तीसरी और चौथी तिमाही में 90वें स्थान पर था. पासपोर्ट इंडेक्स दूसरे देशों के साथ किसी देश के राजनयिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है. जब एक देश के नागरिकों के लिए दूसरे देश में पहुंचना आसान हो जाता है.
सिंगापुर और दक्षिण कोरिया 192 देशों तक पहुंच के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनके पीछे जर्मनी और स्पेन हैं, जो 190 देशों तक पहुंच प्रदान करते हैं.
20 अन्य देशों के पासपोर्ट अमेरिका की तुलना में बेहतर स्थान पर पहुंचा है.पिछले साल की तुलना में चार अधिक देश. अमेरिका ने बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्विटजरलैंड के साथ अपनी सातवीं रैंकिंग हासिल की.
1. जापान, सिंगापुर (192)
2. जर्मनी, दक्षिण कोरिया (190)
3. फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, स्पेन (189)
4. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, नीदरलैंड, स्वीडन (188)
5. आयरलैंड, पुर्तगाल (187)
6. बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका (186)
7. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक गणराज्य, ग्रीस, माल्टा (185)
8. पोलैंड, हंगरी (183)
9. लिथुआनिया, स्लोवाकिया (182)
10. एस्टोनिया, लातविया, स्लोवेनिया (181)
104. उत्तर कोरिया (39)
105. नेपाल और फिलिस्तीनी क्षेत्र (37)
106. सोमालिया (34)
107. यमन (33)
108. पाकिस्तान (31)
109. सीरिया (29)
110. इराक (28)
111. अफगानिस्तान (26)
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More