Travel News

Mumbai Pune Vistadome Coach: ये सफर है सुहाना! पुणे-मुंबई रूट पर आ गई कमाल की ट्रेन

Mumbai Pune Vistadome Coach: भारतीय रेलवे ने 25 जुलाई को पुणे-मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस की ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किया और इस एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार विस्टाडोम कोच की शुरुआत की. डेक्कन एक्सप्रेस और डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस के बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग के बीच जुड़ा यह तीसरा विस्टाडोम कोच है. ट्रेन यात्रा के दौरान यात्री नेचर की सुंदरता का लुत्फ उठाते दिखे.

ये अद्भुत और कमाल की यात्रा मुसाफिरों को पूरे सफर में पुणे और मुंबई के बीच के सुंदर नजारे दिखाती है. बड़ी बड़ी खिड़कियों से पहाड़ों, झरनों की खूबसूरती को देखकर इस यात्रा को बार बार करने का मन करने लगता है.

Uber New Update : अब Uber ड्राइवर बेवजह नहीं कर पाएंगे Ride कैंसिल, जानें वजह

रेलवे ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर शेयर की. सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट में लिखा- “अब, प्रगति एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच के माध्यम से नेचर की सुंदरता का आनंद लें. पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस में आज पहली बार विस्टाडोम कोच लगाया गया. डेक्कन एक्सप्रेस और डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस के बाद पुणे और मुंबई के बीच यह तीसरा विस्टाडोम कोच है.

विस्टाडोम कोच की शुरुआत के साथ, भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे में अब विस्टाडोम कोच वाली चार ट्रेनें चल रही हैं. ये ट्रेनें मुंबई-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन और अब मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस हैं.

मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल यहां देखें

मध्य रेलवे के अनुसार, प्रगति एक्सप्रेस पुणे से सुबह 7:50 बजे चलती है और 11:25 बजे मुंबई के सीएसएमटी पहुंचती है. एक्सप्रेस ट्रेन सीएसएमटी से शाम 4:25 बजे रवाना होती है और लगभग 7:50 बजे पुणे पहुंचती है. रेलवे ने कहा कि ट्रेन कल्याण-कर्जत रूट के बजाय पनवेल-कर्जत रूट से चलेगी. ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, कर्जत, लोनावाला और शिवाजी नगर स्टेशनों पर रुकेगी.

14 कोच वाली यह ट्रेन एलएचबी रेक के साथ चलेगी. पारंपरिक कोचों की तुलना में एलएचबी कोच अधिक आरामदायक माने जाते हैं.

Indian Railways New Rule : इंडियन रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, राजधानी-शताब्दी सहित इन ट्रेनों में नया Menu Rate

विस्टाडोम का हिंदी में मतलब || Vistadome meaning in Hindi

विस्टाडोम दो शब्दों से बना है विस्टा और डोम. विस्टा का अर्थ होता है ( परिदृश्य और डोम का अर्थ गुम्बद आकार से है. यानि यहां पर विस्टाडोम का मतलब हुआ डोम आकार की रेलगाड़ी से परिदृश्य प्राप्त करना.

विस्टाडोम कोच क्या होते हैं || What are Vistadome Coaches

विस्टाडोम कोच एक प्रकार के टूरिस्ट कोच होते हैं जिनकी ग्लास की खिड़कियां बड़ी होती हैं और साथ ही इसमें छत पर भी शीशे की पारदर्शी खिड़कियां लगी होती हैं. इसमें यात्रा करते समय यात्री को साइड के साथ ऊपर की तरफ का व्यू देख सकते हैं. विस्टाडोम कोच एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

सीटें 180 डिग्री पर घूम सकती हैं || Seats can rotate 180 degrees

कोच में यात्रियों के लिए कुल 44 सीटें हैं. ये सीटें आरामदायक तो हैं ही, पैर फैलाने के लिए भी काफी स्पेस है. ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोग आराम से सफर कर सकते हैं. लेकिन सीटों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें चारों ओर घुमाया जा सकता है. यानी यात्री सामने की ओर मुंह करके बैठने को मजबूर नहीं होगा, बल्कि जिस दिशा में चाहे, देख सकेगा.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago