Travel News

Indian Railways New Rule : इंडियन रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, राजधानी-शताब्दी सहित इन ट्रेनों में नया Menu Rate

Indian Railways New Rule : इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. प्रीमियम ट्रेनों में नाश्ता, दोपहर और रात का खाना ऑर्डर करने पर उन यात्रियों को 50 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे, जिन्होंने ट्रेन टिकट बुक करते समय खाना पहले से बुक नहीं किया था. कैटरिंग फीस इंडियन रेलवे के सभी प्रीमियम ट्रेनों पर लागू होगा जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस शामिल हैं.

भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से 15 जुलाई को जारी एक आदेश के अनुसार नए चार्ट रेट जारी किया है जो भारतीय रेलवे के यात्रियों को दिया जाएगा.चाय और कॉफी की कीमतें उन सभी यात्रियों के लिए समान होंगी, जिन्होंने इसे प्री-बुक किया है या ट्रेन में ऑर्डर किया है और इनके दाम  में कोई वृद्धि नहीं होगी.

अधिसूचना में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि उन यात्रियों से 50 रुपए ज्यादा लिया जाएगा जो ट्रेन में भोजन का ऑप्शन चुनते हैं और ट्रेन टिकट बुक करते समय इसे पहले से बुक नहीं किया था.

Thane Best Place To Visit: ठाणे शहर में ये 5 जगहे हैं घूमने के लिए Best

राजधानी दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस लिस्ट || Rajdhani Duronto and Shatabdi Express List

ईसी 1  में राजधानी, दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भोजन चार्ट टिकट बुकिंग के समय भोजन का ऑप्शन नहीं चुनने पर 140 रुपए के बजाय नाश्ते और शाम के नाश्ते के लिए 190  रुपए देने होंगे, इसी तरह दोपहर के भोजन के लिए और रात का खाने का 240 रुपए के बजाय 290 रुपए देने होंगे.

Rajdhani, Duronto, and Shatabdi Express (2AC/3A/CC)

राजधानी, दुरंतो, शताब्दी एक्सप्रेस के 2AC/3AC में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 105रुपए के बजाय 155 रुपए और शाम के नाश्ते के लिए 90 रुपए के बजाय 140 रुपए और दोपहर के भोजन और रात का खाने के लिए 185 रुपए के बजाय 235 रुपए चुकाने होंगे.

Kolkata Airport : खत्म हुआ कॉन्ट्रैक्ट, कोलकाता एयरपोर्ट के पिक-अप जोन में UBER की ‘नो-एंट्री’

रेलवे ने दुरंतो एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग से चार्ट भी जारी किया है. वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को नाश्ते के लिए 155 रुपए के बजाय 205 रुपए और शाम के नाश्ते के लिए 105 के बजाय 155 का भुगतान करना होगा, जबकि उन्हें यात्रा के दौरान लंच और डिनर के लिए 244 रुपए के बजाय 294 रुपए का भुगतान करना होगा.

तेजस एक्सप्रेस लिस्ट ||Tejas express list

तेजस एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को नाश्ते के लिए 155 के बजाय 205 और शाम के नाश्ते के लिए 105 रुपए  के बजाय  155 रुपए का भुगतान करना होगा. यात्रा के दौरान लंच और डिनर के लिए यात्रियों को टिकट की बुकिंग के दौरान भोजन का विकल्प नहीं चुनने पर 244 रुपए के बजाय 294 रुपए  का भुगतान करना होगा.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago