Travel News

Uber New Update : अब Uber ड्राइवर बेवजह नहीं कर पाएंगे Ride कैंसिल, जानें वजह

Uber New Update:  क्या आपको भी गुस्सा आता है जब आपके उबर ड्राइवर आपसे ये पूछते हैं कि कहां जाना है और उसके बाद ट्रिप कैंसिल कर देते हैं? अगर ऐसा कुछ है जिससे आप हर दिन गुजरते हैं, तो उबर ने एक अपडेट की घोषणा की है जो आपकी इस समस्या को कम करेगा. उबर ने घोषणा की है- अब ड्राइवर राइड एक्सेप्ट करने से पहले यात्री के ड्राप डेस्टिनेशन को देख सकेंगे. राइड-हेलिंग दिग्गज ने ड्राइवरों से प्राप्त फीडबैक को देखते हुए अपडेट को रोल आउट करने का फैसला किया है.  इसके साथ ही उबर ने ये भी घोषणा की है की ड्राइवरों की वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी.

Kolkata Airport : खत्म हुआ कॉन्ट्रैक्ट, कोलकाता एयरपोर्ट के पिक-अप जोन में UBER की ‘नो-एंट्री’

उबर ने की ड्राइवरों के वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी

उबर ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से निपटने में ड्राइवरों की मदद करने के लिए उसने वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने राइडर को लेने के लिए लंबी दूरी तय करने पर ड्राइवरों को मुआवजा देना भी शुरू कर दिया है. ड्राइवरों को ऑनलाइन भुगतान कैश प्राप्त करने के लिए कंपनी ने यह भी बताया कि ये अब ड्राइवर के लिए “डेली पे” सिस्टम लागू कर रहे हैं. इस नए अपडेट के बाद ड्राइवर जैसे ही राइड स्वीकार करेंगे तो उन्हें ये पता चल जायेगा कि उनका पेमेंट कैश में होगा या ऑनलाइन.

Thane Best Place To Visit: ठाणे शहर में ये 5 जगहे हैं घूमने के लिए Best

वेटिंग चार्ज में भी हुए बदलाव

वेटिंग चार्ज के बारे में जागरुकता की कमी के बारे में मोटो ड्राइवरों की प्रतिक्रिया पर काम करते हुए, उबर अब यात्रा बुक करते समय वेटिंग चार्ज के बारे में एक पुश नोटिफिकेशन्स भेजेगा.

इन एयरपोर्ट्स पर शुरू हुआ कैशलेस ऑपरेशन

अक्सर देखा गया है कि पैसंजर को वेटिंग चार्ज के बारे में पता नहीं होता है. अब अगर पैसंजर ने कैब ड्राइवर को ज्यादा देर तक इंतजार करवाया तो उनके स्मार्टफोन्स पर एक पुश नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. कई बार ऐसा भी होता है कि ड्राइवर्स को एयरपोर्ट पर एडवांस चार्ज का भुगतान करना पड़ता है. आपको बता दें उबर ने हाल ही में दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु के एयरपोर्ट्स पर कैशलेस ऑपरेशन की शुरुआत की है.

Recent Posts

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

6 days ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

1 week ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago

SBI KYC Online: घर बैठे ऐसे करें SBI की KYC, बैंक जाने की जरूरत नहीं

SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More

2 weeks ago