Travel Blog

Shillong Tour : Bara Bazar और विवेकानंद कल्चर सेंटर जाने के Travel Tips

Shillong Tour : इस ब्लॉग ( Tour Blog ) में मैंने शिलॉन्ग टूर ( Shillong Tour ) के दूसरे दिन के ब्लॉग को शेयर किया है. इससे पहले मैंने शिलॉन्ग टूर का पहला दिन और शिलॉन्ग पीक ( Shillong Peak ) तक के टूर ब्लॉग को आपके साथ शेयर किया था. आप टूर ब्लॉग सेक्शन ( Tour Blog Section ) में जाकर उसे भी पढ़ सकते हैं. आइए इस ब्लॉग की शुरुआत करते हैं…. शिलॉन्ग टूर के दूसरे दिन मैं शिलॉन्ग पीक घूमकर वापस पुलिस बाजार के पास क्विंटन रोड पर बने अपने ठिकाने पर लौट चुका था. सोलो ट्रैवलर और अब मेरे साथी बन चुके गौरव को यहां ऑफिस का काम निपटाना था. सो, वह काम में लग गए…

इस बीच, मेरे पास काफी वक्त था आसपास कुछ नया एक्सप्लोर करने के लिए…. मैं कुछ देर रुका… पता किया बड़ा बाजार के बारे में… बड़ा बाजार यहां एक ऐसा मार्केट है जहां हर तरह की खरीदारी का सामान मिलता है. शिलॉन्ग में यह वन स्टॉप शॉप है. हालांकि बड़ा बाजार जिस एक चीज़ के लिए सबसे ज्यादा फेमस है, वह है नॉन वेज का मार्केट…

Bara Bazar, Shillong Tour

शिलॉन्ग का बड़ा बाजार (Bara Bazar, Shillong), पुलिस बाजार से कोई एक किलोमीटर दूर है. ये दूरी पैदल भी तय की जा सकती है. Shillong Tour में, मैं जब बड़ा बाजार पहुंचा तो सबसे पहले समस्या पार्किंग वाली मिली. यहां पूरे शिलॉन्ग में पार्किंग और वॉशरूम सबसे बड़ा संकट दिखाई दिया. एक भी टॉयलेट फ्री नहीं है और गाड़ी आप कहीं भी खड़ी नहीं कर सकते. Shillong Tour में, हर जगह फीस देनी ही होगी. 20 रुपये एक घंटे की पार्किंग मिली वह भी रोड के किनारे वाली. यहां स्कूटी लगाकर मैं चल दिया बड़ा बाजार के अंदर.

Shillong Tour में, बड़ा बाजार (Bara Bazar, Shillong) की ओर बढ़ते ही सबसे पहले नजर गई चिकन शॉप पर. एक साथ कतार में कई दुकानें दिखीं. यहां से आगे बढ़ा तो ऐसे बाजार में घुसता चला गया, जिसका मानो कोई ओर छोर ही न हो. कपड़े की दुकानें, सब्जी, फल, फर्नीचर सबकुछ तो मिल रहा था यहां… अब ये सब तो मैं देखने आया नहीं था और न ही मुझे कुछ लेना था यहां…

मैंने पता किया मार्केट के उस हिस्से का जहां नॉन वेज मार्केट था. किसी ने रास्ता दिखाया तो बढ़ चला उसी ओर… जिंदगी में पहली बार मैं किसी ऐसे मार्केट में एंट्री करने जा रहा था जहां मैं न चाहते हुए भी जा रहा था. एंट्री पर ही मैंने पिग्स को कटे कटे हिस्से देखे. सिर काट काटकर जहां तहां रखे हुए थे. एक वेजिटेरियन के तौर पर ये मेरे लिए असहनीय था लेकिन फिर भी मैं इस मार्केट में अंदर जाये जा रहा था…

Shillong Tour में, यहां जब हर हिस्से को देख लिया तब एक ओर बढ़ा… वहां मछलियां रखी हुई थी… सुखाकर… कई तरह की… मार्केट का भ्रमण करके मैं बाहर आने लगा तो रास्ता ही नहीं दिखाई दिया. क्रिसमस की वजह से मार्केट में कुछ ज्यादा ही भीड़ हो गई थी. भीड़ के बीच दबते दबाते मैं बाहर निकलकर आया. सांस में सांस आई. स्कूटी उठाई और चल दिया वापस वहीं क्विंटन रोड की ओर…

यहां आया तो पता चला कि गौरव को कुछ वक्त और लगने वाला है. अब मैंने कुछ और एक्सप्लोर करने का फैसला किया.

Ramakrishna Mission Vivekananda Cultural Centre, Shillong

क्विंटन रोड से आगे बढ़ने पर कुछ ही दूर Ramakrishna Mission Vivekananda Cultural Centre दिखाई दिया. यहां विवेकानंद ने कभी अपना संबोधन दिया था. आज यहां बच्चों को आर्ट, कंप्यूटर, अंग्रेजी की पढ़ाई कराई जाती है. ये वोकेश्नल और कल्चरल सेंटर है. अच्छा लगा कुछ पल यहां रहकर…

यहां गौरव ने मुझे कॉल किया. अब वह फ्री हो चुके थे. उनके कॉल के बाद मैं चल दिया वापस क्विंटन रोड पर हमारे होटल की ओर… अगले ब्लॉग में पढ़िए हमारे साथ वाले सफर के बारे में….

Shillong Tour का ये ब्लॉग आपको कैसा लगा, हमें जरूर बताइएगा… Youtube पर हमारे Videos देखते रहिए…

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago