Travel Blog

Snowfall Places In India : बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं? इन 5 शानदार जगहों पर सर्दियों में जाएं जरूर

Snowfall Places In India : अगर आप पहाड़ों पर घूमने के शौकीन हैं, तो आपको बर्फबारी जरूर पसंद आएगी. आसमान से गिरती बर्फ को देखकर आप अपनी खुशी को रोक नहीं पाएंगे. जब आपके चेहरे पर ठंडी बर्फ के टुकड़े गिरते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप स्वर्ग में हैं. हर कोई एक बार बर्फबारी का मजा लेना चाहता है. अगर आप भी बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो अभी घूमने का प्लान बना लें. भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां भारी बर्फबारी होती है. आप यहां बर्फबारी और स्नो एडवेंचर का मजा ले सकते हैं.

बर्फबारी का अनुभव करने के लिए 5 मंत्रमुग्ध कर देने वाले विंटर वंडरलैंड

शिमला || Shimla

अगर आप बर्फबारी के शौकीन हैं, तो शिमला की सैर का प्लान बनाएं. शिमला में दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में भारी बर्फबारी होती है. आप शिमला से एक घंटे की दूरी पर स्थित कुफरी जा सकते हैं. जहां आपको जनवरी के पहले हफ्ते में बर्फबारी देखने को मिलेगी. यहां कई तरह की स्नो एक्टिविटीज भी होती हैं.

कुल्लू मनाली || Kullu Manali

हिमाचल प्रदेश का कुल्लू मनाली बर्फबारी के दिनों में गुलजार रहता है.कुल्लू मनाली में भारी बर्फबारी होती है. आप मनाली में स्नो एडवेंचर का मजा ले सकते हैं. कुल्लू मनाली में दिसंबर के आखिर में बर्फबारी शुरू हो जाती है और जनवरी, फरवरी और मार्च तक जारी रहती है.

औली || Auli

उत्तराखंड में औली एक बेहद खूबसूरत जगह है. औली स्कीइंग जैसी बर्फ की साहसिक गतिविधियों के लिए काफी मशहूर है. दिसंबर के आखिर से लेकर फरवरी-मार्च तक आपको औली में बर्फबारी देखने को मिलेगी. औली में बर्फ से लिपटे पहाड़ आपको दीवाना बना देंगे.

कश्मीर श्रीनगर  || Kashmir Srinagar

बर्फबारी के लिए कश्मीर और श्रीनगर भी काफी मशहूर हैं। यहां गुलमर्ग से लेकर पहलगाम तक बर्फबारी देखी जा सकती है. बर्फबारी देखने के लिए जनवरी-फरवरी का महीना सबसे अच्छा होता है. सर्दियों में श्रीनगर की घाटियां पूरी तरह बदल जाती हैं, जब यहां भारी बर्फबारी होती है.

लाचुंग || Lachung

सिक्किम में बर्फबारी के लिए लाचुंग भी सबसे अच्छी जगहों में से एक है.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

2 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

3 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

4 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

4 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

4 days ago