Travel Blog

अपने बजट में रहकर वीकेंड में घूमकर आएं ये पांच जगहें

Tourist spot: कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग घर में बैठे-बैठे काफी बोर हो गए हैं. हर कोई खुली हवा में सुकून के पल बिताना चाहता है. लेकिन अधिकतर लोग अपने ऑफिस और काम के चलते कहीं घूमने जा नहीं पाते हैं. लेकिन आपकी इस परेशानी का हल हमने ढूंढ निकाला है. आप अगर दिल्ली में रहते हैं और घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने बजट में रहकर वीकेंड पर सिर्फ 2 दिन के अंदर घूमकर आ सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें.

Agra

आगरा एक ऐसी जगह है, जो देश के ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है. आगरा में स्थित ताज महल (Taj Mahal) की खूबसूरती का हर कोई दीदार करना चाहता है. ताजमहल के अलावा आगरा में फतेहपुर सीकरी, किला समेत कई घूमने की जगहें हैं. दिल्ली से आगरा जाने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है.

Rishikesh

आप अगर लॉकडाउन में घर में बैठे-बैठे काफी बोर हो गए हैं और अब खुद को रिफ्रेश करने के लिए एडवेंचर से भरी चीजें करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. कैंपिंग और राफ्टिंग से लेकर बंजी तक, बहुत कुछ है जो आप यहां कर सकते हैं. यह एक ऐसा शहर भी है जहां पवित्र गंगा बहती है. दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में करीब 6 घंटे का समय लगता है. अगर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं तो वीकेंड पर ऋषिकेश जा सकते हैं.

डीग पैलेस की कहानी है एकदम अनोखी जिसे जानकर आप भी करना चाहेंगे दीदार

Shimla

शिमला को ‘Queen of Hills’ कहा जाता है. पर्यटकों के बीच शिमला काफी पॉपुलर है. यहां की खूबसूरत वादियां, पहाड़, हरियाली और दिलकश नजारें किसी को भी दीवाना बना सकते हैं. दिल्ली से शिमला पहुंचने में करीब 7 घंटे का समय लगता है. शिमला में देखने के लिए कई लोकप्रिय स्थान हैं. इनमें क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, काली बारी मंदिर, मॉल रोड, टाउन हॉल, गैटी थियेटर, गॉर्टन कैसल आदि शामिल हैं.

Karwachauth Vrat : भूलकर भी करवा चौथ के दिन इस रंग के कपड़े न पहने, माना जाता है अपशकुन

Kasol

कसोल कुल्लू में एक छोटा सा गांव है, जो पार्वती नदी के किनारे पर स्थित है. प्राकृतिक सुंदरता के नज़ारे किसी को भी खुश और रिफ्रेश कर सकते हैं. यहां ट्रेकिंग, खाने के लिए प्यारे और सुंदर कैफे भी हैं. जो लोग शहर के शोर और भागदौड़ से दूर रहकर शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं, वे वीकेंड पर कसोल का रुख कर सकते हैं. दिल्ली से यहां जाने में करीब 11 घंटे का समय लगता है.

पुरी में स्थित गोल्डन बीच को मिला ‘ब्लू फ्लैग, जानें क्या होता है blue flag

Mussoorie

मसूरी एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह देहरादून से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां हर कोई जाना चाहता है. दिल्ली से करीब होने की वजह से यह जगह दिल्ली वालों की सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है. मसूरी में मसूरी लेक, कैंपटी फॉल्स, धनौल्टी, सोहम हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर, एडवेंचर पार्क समेत कई सारी घूमने की जगहें हैं, जिनका लुत्फ उठाया जा सकता है. दिल्ली से मसूरी जाने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago