Travel Blog

Travel Vlogging Gadgets: ट्रैवल व्लॉगिंग शुरू करने के लिए ये 5 गैजेट्स हैं जरूरी

Travel Vlogging Gadgets: ट्रैवल करना लगभग सबको पसंद होता है. हम नई नई चीजों का एक्सपिरियंस करते हैं, नए लोगों से मिलते है और नई चीजें जानने को मिलती है. लोगों के रीति-रिवाज और नई कल्चर से हमारी पहचान होती है.

आपको भी ट्रैवलिंग करना और नई-नई चीजें का अनुभव लेना अच्छा लगता है तो आप भी ट्रैवल ब्लॉगर बन सकते है. ट्रेवल ब्लॉगर बनाना बहुत ही आसान है. एक ट्रैवल ब्लॉग बनाने के लिए आपको एक डोमैन नाम खरीदना होगा और एक बढ़िया होस्टिंग भी खरीदनी होगी. जिसकी सहायता से आप आसानी से एक प्रोफेशनल ट्रैवल ब्लॉग बना सकते हैं.

अब हम आपको ये बताएंगे कि आप  ट्रैवल व्लॉगिंग यानी वीडियो बनाना आप कैसे शुरू कर सकते हैं. आपको  ट्रैवल व्लॉगिंग के लिए किन चीजों की जरूरत होती है. ट्रैवल व्लॉगिंग करने के लिए आपको 5 चीजे चाहिए जैसे बेस्ट क्वालिटी का कैमरा, माइक, लौपटॉप,  ट्राइपॉड और एक गो प्रो…

कैमरा आप अपनी पसंद का चुन सकते हैं और गो प्रो भी अपने बजट के अनुसार… लेकिन यहां पर एक खास गैजेट की जानकारी ही दी जा रही है

1.निकॉन डी 3400 || Nikon D3400

ट्रैवल व्लॉगिंग शुरू करने के लिए जो सबसे जरूर है वह है एक अच्छी क्वालिटी का कैमरा. अगर आप भी ट्रैवल व्लॉगिंग करने के लिए  कैमरा लेने का सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कौन सा कैमरा सस्ता और बेस्ट होगा ट्रैवल व्लॉगिंग के लिए.  निकॉन डी 3400 सबसे अच्छे एंट्री-लेवल कैमरों में से एक है. न केवल रात के समय में शूटिंग करने आसान है, बल्कि यह बजट में भी उपलब्ध हो जाएगा. इस कैमरे से फोटोग्राफी करते हुए झरने, लैंडस्केप और कई अन्य क्रिएटिव चीजों को अपने कैमरे से कैद किया जा सकता है.

Nikon D 3400

इसके अलावा, नए मॉडलों में एक ब्लूटूथ कनेक्शन होता है, जिसकी मदद से आप फोटोज अपने फोन में ट्रांसफर भी कर सकते हैं.

Saudi Arabia Found Temple : साऊदी अरब में मिला 800 साल पुराना मंदिर

2. माइक || Mic

ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय सबसे अधिक परेशान करने वाली बात खराब साउंड या बाहरी गड़बड़ी हो सकती है. हालांकि ऐसे कई  डिवाइस हैं जो शोर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं, सबसे अच्छा यह होगा कि आप ऑनलाइन कम कीमत पर माइक खरीद लें. यह न केवल आपके वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि आपको अपने वीडियो के माध्यम से बहुत सारे ऑडियंस से जुड़ने में भी मदद करेगा.

Mic

क्लियर वाइस आपके ऑडियंस के लिए बेहतर तरीके से आपसे जुड़ने में आपकी मदद करेगा.

3. मैकबुक एयर || Macbook Air

सब कुछ रिकॉर्ड करने के बाद, आपको एक ऐसे टूल की आवश्यकता होगी जिसमें आप रिकॉर्ड किए गए विडियो को क्रिएटिव और देखने लायक बना सके. इसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध और आसान सॉफ्टवेयर, इन दिनों एडोब प्रीमियर प्रो (Adobe Premiere Pro) और FCP हैं.

Macbook Air

Adobe का इस्तेमाल करने के लिए, कोई भी Windows लैपटॉप खरीद सकते हैं, हालांकि, MacBook के लिए Final Cut Pro सबसे बेस्ट है. लैपटॉप खरीदते समय, ये जरूर ध्यान दें कि जो आप लैपटॉप खरीद रहे हैं उसमें एडिटिंग अच्छे से होगा की नहीं. आप MacBook Air खरीद सकते हैं यह वजन में बहुत हल्का होता है और इसे आसानी से कही भी ले जाया जा सकता है.

Nehru Kund Travel Blog: जानें, जवाहरलाल नेहरू के नाम पर क्यों रखा है मनाली में स्थित इस कुंड का नाम

पहली बार व्लॉगिंग शुरू कर रहे हैं तो नया खरीदने के बजाय एक सेकेंड-हैंड मॉडल खरीदें. सेटिंग सीखें और वीडियों  को कैसे एडिट करें और फिर टिप्स और ट्रिक्स को समझने के बाद इसे एक नए में अपग्रेड करें और जो आपको सबसे अच्छा लगे.

4. ट्राइपॉड|| Tripod

अगर आप व्लॉग करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप ट्राइपॉड खरीदें जिसे आप अपने डीएसएलआर से जोड़ सकें. यह न केवल आपको हाई क्वालिटी के वीडियो बनाने में मदद करोगा बल्कि आपको अपने शॉट को स्थिर तरीके से रिकॉर्ड करने में भी आसान कर देगा.

Tripod

 

अपने कैमरे के साथ घूमना, आपके ट्राइपॉड के साथ शॉट्स को आसान बना देगा और यह आपके ज़ूम लेंस का उपयोग करते समय शूट करने में भी मदद करेगा. इसके अलावा, यदि आप सीधे कैमरे को पकड़े हुए खुद को रिकॉर्ड करते हैं, तो आपका चेहरा वास्तव में लेंस के करीब होगा, हालांकि, यह वह जगह है जहां ट्राइपॉड आपको अपने और लेंस के बीच की दूरी बनाए रखने में मदद करेगी. ऑनलाइन इनकी शुरुआती कीमत 200 रुपए से शुरु हो जाती है. आप अपने बजट के अनुसार एक ट्राइपॉड खरिद लें.

कई व्लॉगर्स मोबाइल से ही व्लॉगिंग करते हैं और वह एक गिंबल या गोरिल्ला ट्राइपॉड (Gorilla Tripod) यूज करते हैं. आप भी अपनी सुविधानुसार ऐसा कर सकते हैं.

5. गो प्रो 5 || GoPro Session 5

गो प्रो एक्शन कैमरे (Gopro Action Camera) के तौर पर मार्केट में नया आया है ये न केवल यह छोटा गैजेट पॉकेट-फ्रेंडली है बल्कि बहुत मजबूत भी है.साथ ही, यह आपको अंडरवाटर शॉट्स लेने में मदद करेगा, साथ ही टाइम लैप्स भी.

GoPro Session 5

ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय कई बार जंगल के अंदर या पहाड़ पर अपने बैग से डीएसएलआर निकालना एक काम बन जाता है, इन मामलों में गो प्रो 5 बहुत मदद करेगा . आप Gopro के लेटेस्ट वर्जन भी ले सकते हैं, जिसमें Gopro Hero 9 खासा फेमस है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago