Travel Blog

Weekend In Noida : नोएडा में अपना वीकेंड बिताने के लिए ये जगहें हैं परफेक्ट

Weekend In Noida : यदि आपको अभी तक वीकेंड की छुट्टी का आयोजन करने का मौका नहीं मिला है, तो चिंता न करें! हम यहां आपको नोएडा में देखने लायक कुछ शानदार जगहों से के बारे में बता रहे हैं.

लोग वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूमना-फिरना पसंद करते हैं और ज्यादातर दिल्ली की मशहूर जगहों पर जाते हैं. लेकिन यहां हम आपको नोएडा की कुछ ऐसी जगहों के नाम बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। नोएडा में घूमने के लिए खूबसूरत पार्क भी हैं और बड़े-बड़े मॉल भी, जहां दोस्तों के साथ आपका वीकेंड शानदार बीतेगा.

Tosh to Gokarna : भारत के ये 5 अनोखे टूरिस्ट प्लेस जहां पर हर कुछ है खास

वर्ल्ड ऑफ वंडर || World of Wonder

नोएडा में द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल से सटा वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वॉटर पार्क काफी मशहूर है. यहां आपको कई तरह की वॉटर राइड और झूले मिलेंगे.

स्नो वर्ल्ड || snow world

अगर आप नोएडा में गुलमर्ग जैसा मजा चाहते हैं तो सेक्टर 18 के डीएलएफ मॉल में स्थित स्नो वर्ल्ड जा सकते हैं. यहां आपको स्कीइंग और आइस स्केटिंग जैसी कई स्नो एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा.

ग्रेट वेनिस मॉल || The Great Venice Mall

आप दोस्तों के साथ सप्ताहांत में द ग्रेट वेनिस मॉल भी जा सकते हैं. अगर आप फोटो के शौकीन हैं तो यहां जाकर खूबसूरत नजारों के साथ अपनी फोटो क्लिक करवा सकते हैं. मॉल के अंदर वेनिस जैसा माहौल बनाया गया है. वेनेशियन थीम वाले इस मॉल में शॉपिंग के साथ-साथ आपको अच्छा फूड जोन भी मिलेगा.

गार्डन गैलेरिया मॉल || Gardens Galleria Mall

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में आपको कई अच्छे रेस्टोरेंट और पब मिल जाएंगे, जहां आप खाना खा सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं.

बोटैनिकल गार्डन || Botanical Garden

आप दोस्तों के साथ नोएडा के बॉटनिकल गार्डन भी जा सकते हैं. बॉटनिकल गार्डन में आपको पौधों की 700 से अधिक प्रजातियां मिलेंगी. यहां भारत के नक्शे के डिजाइन में पौधे भी लगाए गए हैं.

Goa घूमने के लिए October सबसे अच्छा समय क्यों है? जानें 7 Interesting Facts

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

4 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 month ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 month ago