Travel History

Minto Bridge – पुरानी दिल्ली को नई दिल्ली से जोड़ने वाले पहले पुल का किस्सा

दिल्ली के मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) पर हर बार बारिश में भारी जलभराव हो जाता है. इसकी वजह मिंटो ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले लोगों को बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं. कनॉट प्लेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले इस रेलवे ब्रिज का रखरखाव रेलवे और उत्तरी दिल्ली नगर निगम मिलकर करते हैं. मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) का नाम भारत में ब्रिटिश सरकार के गवर्नर जनरल और वायसराय रहे लॉर्ड मिंटो के नाम पर पड़ा. इनका कार्यकाल 1905 से 1910 तक रहा था. इनके कार्यकाल में ही मिंटो ब्रिज का निर्माण हुआ था.

मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) की स्थिति अब बहुत खराब हो चुकी है. मिंटो ब्रिज के साथ ये त्रासदी रही है कि इसकी दोनों तरफ की सीढ़िया टूट रही है लेकिन रेलवे ने इसको ठीक करवाने की कोशिश भी नहीं की. अब मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) रेलवे स्टेशन ( अब शिवाजी ब्रिज ) पर कुछ और नई लाइनें बिछाए जाने का काम पूरा हो चुका है इसलिए इसका चौड़ीकरण भी किया गया है. वैसे कागजों पर मिंटो ब्रिज का नाम शिवाजी ब्रिज हुए तो एक अरसा बीत गया है. लेकिन अभी भी ये मिंटो ब्रिज    ही कहलाता है. मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) पुरानी दिल्ली को नई दिल्ली से जोड़ने वाला पहला पुल था.

Vaishno Devi Online Prasad – अब घर बैठे मंगाए मां वैष्णो देवी का प्रसाद, ऐसे करें ऑर्डर

मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बना रहा है. दिल्ली के मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) पर ही मिला करते थे दो कथाकार. हिंदी के दो वरिष्ठ कथाकारों की जिंदगी से जुड़ा रहा है मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) .  इस पर ‘तमस’ के लेखक भीष्म साहनी जब अजमेरी गेट स्थित जाकिर हुसैन कॉलेज से पैदल ही कनॉट प्लेस के कॉफी जाते हुए, मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) को पार करते थे. तो यहीं पर उन्हें कई बार अवारा मसीहा के रचयिता विष्णु प्रभाकर का साथ भी मिल जाया करता था. वे अजमेरी गेट की गली कुंडेवालान के अपने घर से कॉफी हाउस की तरफ जा रहे होते थे. कई बार ये दोनों मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) के नीचे भुट्टा लेकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते थे. यही नहीं कभी-कभी दोनों मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) के नीचे ही किसी रचना पर बहस भी शुरू कर देते थे.

ऋषिकेश में Laxman Jhula पर न्यूड वीडियो बनाना विदेशी महिला को पड़ा भारी

बात करें 1931 की तो ये प्रचार का सबसे बड़ा अड्डा बना था. लाल रंग की ईंटों से बना मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) लंबे समय तक बड़ी कंपनियों को अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिहाज से सबसे बेहतर स्थान नजर आता था.

कई सालों से यहां बारिश के दिनों में जलभराव के भयावह हालात देखने को मिलते हैं. जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. बारिश शुरू होने पर ही यहां जलभराव हो जाता है जिसकी वजह से यहाँ कई वाहन डूब जाते है. मिंटो ब्रिज ( Minto Bridge ) पर लगभग दो दशकों से भी ज्यादा समय से जलभराव के कारण बसों के डूब जाने की घटनाएं होती आ रही हैं.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

2 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

3 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

3 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

4 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

4 days ago