now-you-can-online-order-prasad-of-vaishno-devi-temple
कोरोना संक्रमण ( CoronaVirus ) के चलते श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की यात्रा नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब न सिर्फ शर्तों के साथ मां वैष्णों देवी की यात्रा शुरू हो चुकी है बल्कि श्रद्धालु घर बैठकर इसका प्रसाद भी ऑनलाइन मंगवा ( Vaishno Devi Online Prasad ) सकेंगे. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार और डाक सेवा विभाग के निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने एक समझौते पर हस्ताक्षर कर ये सेवा लॉन्च की है. अब जो भी श्रद्धालु कोरोना संकट की वजह से वैष्णो देवी की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, वे वेबसाइट और फोन नंबर पर कॉल करके ऑनलाइन प्रसाद ( Vaishno Devi Online Prasad ) की बुकिंग करवा सकते हैं. बोर्ड के अनुसार यह सेवा नो प्रॉफिट नो लॉस पर दी जाएगी.
श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यह खुशी की खबर है. अभी तक माता वैष्णो देवी का प्रसाद पाने के लिए भक्तों को लंबी कतारों में लगना पड़ता था. लेकिन अब से भक्तों को घर बैठे ही माता वैष्णो देवी का ऑनलाइन प्रसाद ( Vaishno Devi Online Prasad ) मिल जाएगा. इसके लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर की डाक सेवा से अनुबंध किया है.
अभी तक श्रद्धालु सिर्फ Vaishno Devi Online Darshan ही कर पा रहे थे, उन्हें माता का प्रसाद नहीं मिल पाता था. लेकिन अब श्रद्धालु रविवार से Online Prasad पाने के लिए Online Prasad आर्डर या फिर टेलीफोन से प्रसाद के लिए बुकिंग करा सकते हैं. श्राइन बोर्ड ने सात दिन में माता के प्रसाद को देश के किसी भी हिस्से में पहुंचाने की सुविधा शुरू कर दी है. अगर सात दिन में Online Prasad नहीं पहुंचा तो पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे.
Vaishno Devi Yatra – पहली बार वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे हैं तो यहां से लें टिप्स
जो भी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी प्रसाद की ऑनलाइन Online बुकिंग कराना चाहते हैं. उन्हें Shrine Board Official Website https://www.maavaishnodevi.org/ या फिर श्राइन बोर्ड के टेलीफोन नंबर 99060-19475 पर ऑनलाइन ऑर्डर करके बुक करना होगा. अगर श्रद्धालुओं को सात दिन में प्रसाद नहीं मिला तो उनके पूरे पैसे वापिस कर दिए जाएंगे. डाक द्वारा प्रसाद पहुंचाने की ऑनलाइन Online सुविधा श्राइन बोर्ड द्वारा पहली बार शुरू की गई है.
Vaishno Devi Tour : Corona की वजह से बंद हुई Vaishno Devi यात्रा फिर शुरू, जान लें नियम
डाक द्वारा भेजे जाने वाले माता वैष्णो देवी के प्रसाद में ड्राई फ्रूट्स, मां वैष्णो देवी का पटका, मौली (कलावा) , रक्षा सूत्र, मां वैष्णो देवी का खजाना, बाबा भैरवनाथ का रक्षा सूत्र, वैष्णो देवी का स्तोत्र संग्रह शामिल होगा। कोरोना संकट के चलते अब से श्रद्धालु घर बैठे वेबसाइट पर या टेलीफोन कर 501₹, 1100 या फिर 2100₹ का प्रसाद बुक करा सकते हैं. अब माता का प्रसाद सभी श्रद्धालु घर बैठे पा सकेंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More