Teerth Yatra

Vaishno Devi Tour : Corona की वजह से बंद हुई Vaishno Devi यात्रा फिर शुरू, जान लें नियम

Vaishno Devi Tour- कोरोना महामारी के चलते करीब पांच महीने से वैष्णों देवी की यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है. 16 अगस्त यानि आज फिर से यात्रा शुरू हो रही है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड/एसएमवीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने इसकी जानकारी दी और कहा कि रविवार से यात्रा बहाल हो रही है. इस यात्रा में पहले सप्ताह प्रतिदिन दो हजार तीर्थयात्री शामिल हो सकेंगे.

पहले चरण में 1900 जम्मू कश्मीर के, जबकि 100 अन्य राज्यों के श्रद्धालु होंगे. अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य होगा. 10 साल से छोटे या फिर 60 साल से ऊपर के लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रथम चरण में यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी. (Vaishno Devi Tour) हर श्रद्धालु को सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा. प्रथम चरण में दर्शन के लिए वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल पारंपरिक मार्ग से ही जाना होगा और दर्शन के बाद वापस नए ताराकोट मार्ग से आना होगा.

Vaishno Devi Tour : holidays in vaishno devi

Online registration of Vaishno Devi devotees

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का केवल ऑनलाइन पंजीकरण होगा. (Vaishno Devi Tour) इच्छुक श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण केंद्र से तत्काल यात्रा पर्ची उपलब्ध नहीं होगी.

It is mandatory to have Arogya Setu App

माता वैष्णो देवी यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य है.

Mask, face cover required

कोरोना महामारी के इस दौर में यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए मास्क, फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी की स्कैनिंग की जाएगी. यात्रियों के लिए बैटरी वाहन, यात्री रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवाओं को सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए चलाया जाएगा.

When to go to Vaishno Devi

वैसे तो वैष्णो देवी की यात्रा पूरे साल खुली रहती है और यहां कभी भी जा सकते हैं लेकिन गर्मियों में मई से जून और नवरात्रि (मार्च से अप्रैल और सितंबर से अक्टूबर) के बीच पीक सीजन होने की वजह से श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है.

How to Reach Vaishno Devi

By Air- जम्मू का रानीबाग एयरपोर्ट वैष्णो देवी का नजदीकी एयरपोर्ट है. जम्मू से सड़क मार्ग के जरिए वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा पहुंचा जा सकता है जिसकी दूरी करीब 50 किलोमीटर है. जम्मू से कटरा के बीच बस और टैक्सी सर्विस आसानी से मिल जाती है.

Char Dham जाएं तो Kedarnath Dham के आसपास यहां जरूर जाएं, ये है Full Travel Guide

By Train- नजदीकी रेलवे स्टेशन जम्मू और कटरा दो हैं. देशभर के मुख्य शहरों से जम्मू रेल मार्ग के जरिए जुड़ा हुआ है. इसके अलावा वैष्णो देवी का बेस कैंप कटरा भी अब एक रेलवे स्टेशन बन गया है. जम्मू-उधमपुर रेल रूट पर स्थित है श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन जिसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी. दिल्ली के अलावा कई दूसरे शहरों से भी यहां तक सीधी ट्रेनें आती हैं. आप चाहें तो कटरा तक सीधे ट्रेन से आ सकते हैं और फिर यहां से माता के दरबार तक पैदल यात्रा शुरू कर सकते हैं.

By Road- देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू सड़क मार्ग के जरिए भी जुड़ा हुआ है और जम्मू होते हुए सड़क मार्ग से कटरा तक पहुंचा जा सकता है और फिर वहां से त्रिकूटा की पहाड़ियों की चढ़ाई.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago