Travel History

Phanom Rung Historical Park : Thailand में है भगवान शिव का अद्भुत मंदिर, किसी अजूबे से नहीं है कम

Phanom Rung Historical Park : थाईलैंड में घूमने की एक से बढ़कर एक जगहें हैं. यहां समंदर के किनारे हैं, शानदार नाइटलाइफ है, थाई फूड हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, इस देश की जड़ में हिंदू संस्कृति गहराई से समाई हुई है. इसी हिंदू धर्म और थाई संस्कृति के रिश्ते की एक तस्वीर है, Phanom Rung Historical Park…  Phanom Rung का पूरा नाम Prasat Hin Phanom Rung है. थाई भाषा में इसे Phanom Rung Stone Castle भी कहते हैं.

एक पुराने वोल्कैनो के ऊपर 402 मीटर (1,319 फीट) की ऊंचाई पर इस मंदिर को बनाया गया था. इसे बनवाया था खमेर साम्राज्य ने… 10वीं से 13वीं शताब्दी के बीच… इसे बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर इस्तेमाल किए गए थे. आप इस मंदिर को देखकर दंग रह जाएंगे… ये भगवान शिव को समर्पित मंदिर है. इसमें शिवलिंग नंदी आज भी मौजूद हैं.

Phanom Rung Facts and Styles

खमेर साम्राज्य ने इस मंदिर का निर्माण किया था. इसका निर्माण खमेर साम्राज्य ने इसलिए किया क्योंकि वह हिंदू धर्म से खासा प्रभावित था. खमेर मुख्यतः कंबोडिया से आए और उन्होंने यहां थाईलैंड में भी लंबे वक्त तक शासन किया. Phanom Rung थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर स्थित है. इस मंदिर में खमेर वास्तुकला की विशेषता है. इमारतों के ऊपरी हिस्से और नक्काशी के लिए तराशे गए पत्थर इस्तेमाल किए गए थे.

थाई में, “प्रसात हिन” नाम का अर्थ पत्थर का महल है, और यह नाम मंदिर को इसके पत्थरों की वजह से दिया गया. ये मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में था लेकिन इसे फिर से बनाया गया. ऐसी कई मूर्तियां थीं जो टूट गई थीं या चोरी हो गई थीं, और कई संरचनाएं नष्ट हो गई थीं या ऐसा होने का खतरा था.

थाईलैंड में 1970 के दशक से 17 वर्षों की अवधि में साइट का पुनर्निर्माण और मरम्मत किया गया. UNESCO ने इस जगह को विश्व विरासत स्थल घोषित किया. यह मंदिर सड़क मार्ग 2044 पर स्थित है.

Phanom Rung structure

साइट में एट्री करने पर एक 160 मीटर लंबा रास्ता मंदिर तक जाता है. मंदिर की ओर चलने से मुख्य मीनार और उस तक जाने वाली सीढ़ियों का खूबसूरत व्यू दिखाई देता है. मंदिर में समारोहों के राजा के लिए वॉकवे के दाईं ओर एक मंडप बनाया गया था.

How to reach Phanom Rung

Phanom Rung Historical Park बुरीराम शहर से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित है. प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से वहां पहुंचना एक परेशानी हो सकती है. वहां पहुंचने का सबसे सुविधाजनक तरीका पूरे दिन के लिए टैक्सी किराए पर लेना है. आप स्कूटी या बाइक रेंट पर लेकर भी वहां तक जा सकते हैं. सड़कें बेहद शानदार हैं.

Phanom Rung opening time

ऐतिहासिक पार्क सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है.

फेनोम रूंग एक अच्छी तरह से देखा जाने वाला परिसर है.

प्रवेश शुल्क || Entry fee

टिकट बूथ पर प्रवेश शुल्क है (थाई बात).

एडल्ट (विदेशी)- 150 Thai Baht

Prasat Muang Tam और Phanom Rung Historical Park की टिकट एकसाथ मिलाकर 150 थाई बाथ में आती है. यहां हिंदू देवता इंद्र पर आधारित मंदिर है.

Prasat Muang Tam

Prasat Muang Tam, तंबोन चोरखे मक में स्थित है, यह बुरीराम में सबसे शानदार आर्किटेक्चर में से एक है. इसे भी खमेर राजवंश ने बनवाया था. यह इंद्र देवता पर बनाया गया मंदिर है. Prasat Muang tam और Phanom Rung Historical Park की दूरी लगभग 8 किलोमीटर की है.

आर्किटेक्चर में खमेर कला की बाफून शैली है जो 1007-1082 के बीच की है. इसमें क्लेंग शैली का मिश्रण भी दिखाई देता है जो 965-1012 के बीच की है. यह जगह हिंदू देवताओं को दर्शाती हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago